एक्सप्लोरर

जब हादसे के बाद अमेरिका में लगी थी बोइंग CEO की तगड़ी क्लास, रोना ही बचा था!

ये कोई पहला मौका नहीं है, जब हादसे या खराब प्लेन की वजह से बोइंग पर सवाल उठे हैं. अमेरिका में तब के मिसौरी के सीनेटर जोश हावले ने बोइंग के तत्कालीन सीईओ डेल कैलहॉन से कड़े सवाल पूछे थे.

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद में जो प्लेन क्रैश हुआ है वो भले ही एयर इंडिया का प्लेन AI-787 है, लेकिन उसको बनाने वाली कंपनी बोइंग है, जो एक अमेरिकन कंपनी है. ये प्लेन बोइंग का ड्रीमलाइनर सीरीज का प्लेन था, जो हादसे का शिकार हुआ और जिसमें अब तक कुल 270 लोग मारे गए हैं.

हालांकि ये कोई पहला मौका नहीं है, जब अपने हादसे या अपने खराब प्लेन की वजह से बोइंग पर सवाल उठे हैं. बोइंग पर सवाल उठते रहे हैं और ऐसे ही गंभीर सवाल एक बार अमेरिका में तब के मिसौरी के सीनेटर जोश हावले ने बोइंग के तत्कालीन सीईओ डेल कैलहॉन से पूछे थे. सवाल इतने सख्त थे कि बस डेल कैलहॉन का रोना ही बाकी रह गया था.

18 जून, 2024 को हुई इस पूछताछ की शुरुआत में जोश हावले बोइंग कंपनी के तत्कालीन सीईओ डेल कैलहॉन से उनकी सैलरी के बारे में बात करते हैं और ये भी बताते हैं कि इस साल उनकी सैलरी में बोइंग कंपनी ने कितना इजाफा किया है. 

सीनेटर और सीईओ के बीच का सवाल-जवाब

सीनेटर- आपको किस काम के लिए अभी इतने पैसे मिलते हैं?
सीईओ- ये हमारे दस्तावेज में दर्ज है कि मुझे किस साल में नौकरी मिली, लेकिन हां ये बड़ी रकम है.
सीनेटर- चलिए मैं आपकी मदद करता हूं. इस साल आपको 32.8 मिलियन डॉलर मिले, ठीक है.
सीईओ- हां
सीनेटर- पिछले साल इसमें 45 फीसदी की बढ़ोतरी हुई, ठीक है.
सीईओ- हां
सीनेटर- आपको किस काम के लिए इतने पैसे मिलते हैं?
सीईओ- मुझे बोइंग कंपनी को चलाने के लिए पैसे मिलते हैं.
सीनेटर- तो मुझे ये समझाने में मदद कीजिए कि आपको इस बात के भी पैसे मिलते हैं कि आप पारदर्शिता बरतें.
सीईओ- हां, मुझे लगता है कि बोर्ड मुझे पारदर्शी मानता है.

इसके बाद सीनेटर का लहजा सख्त हो जाता है और वो कहते हैं कि क्या सच में क्योंकि आपके खिलाफ आपराधिक जांच चल रही है, जिसमें आपने अलास्का एयरलाइंस की 787 फ्लाइट्स का गलत तरीके से निरीक्षण किया. सीनेटर ने कहा, "आपके खिलाफ फेडरल एविएशन इन्वेस्टिगेशन धोखा देने के आरोप में आपराधिक षड्यंत्र की जांच कर रही है और आपके कार्यकाल में मुझे पारदर्शिता दिखती नहीं है."

सीनेटर- क्या सच में क्योंकि आपके खिलाफ आपराधिक जांच चल रही है, जिसमें आपने अलास्का एयरलाइंस की 787 फ्लाइट्स का गलत तरीके से निरीक्षण किया? आपके खिलाफ फेडरल एविएशन इन्वेस्टिगेशन धोखा देने के आरोप में आपराधिक षड्यंत्र की जांच कर रही है और आपके कार्यकाल में मुझे पारदर्शिता दिखती नहीं है. सुरक्षा का क्या है? क्या वो भी आपकी सैलरी का हिस्सा है?

सीईओ- हां, आप जानते हैं.

सीनेटर- क्या आपने वो रिपोर्ट देखी है, जिसमें आपने उस कॉन्ट्रैक्टर से दरवाजे का वो टुकड़ा बनवाया था, जो आसमान से गिर गया था? फेडरल एविएशन इन्वेस्टिगेशन ने जब दौरा किया था तो पाया था कि दरवाजे की सील को बर्तन धोने वाले साबुन से चिकना किया गया और कपड़े से पोछा गया, दूसरे को होटल रूम की चाबी से जांच की गई, क्या यही सुरक्षा है आपकी नजर में?

सीईओ- मुझे लगता है कि उस सप्लायर के साथ हमारे रिश्तों को फेडरल एविएशन इन्वेस्टिगेशन ने अच्छी तरह से जांचा-परखा था और मैं उस कंपनी को अपने पास लेना चाहता हूं ताकि भविष्य में ऐसा कुछ न हो.

सीईओ डेल कैलहॉन के इस बयान के बाद तो सीनेटर हत्थे से ही उखड़ गए थे और फिर ऐसी क्लास लगाई थी कि डेल कैलहॉन को वो बातचीत ताउम्र याद रहेगी.

सीनेटर- क्या आप जानते हैं कि एफएए ये भी कहता है कि 2019 और 2020 में जो कदम उठाने को कहे गए थे, बोइंग ने उनको लागू नहीं किया और वो भी तब जब हादसे हुए थे. आपने अब भी सुरक्षा प्रक्रिया नहीं अपनाई है और जो सिफारिशें थीं, उनको लागू नहीं किया है. मेरा मतलब ये है कि आपको 33 मीलियन डॉलर की सैलरी मिलती है और सुरक्षा भी आपके काम का हिस्सा है तो आप इसके योग्य कैसे हैं. क्या गुणवत्ता आपकी जिम्मेदारी नहीं है?

सीईओ- मैं एफएए के लोगों से हमेशा मिलता हूं. मुझे किसी ऐसे हादसे के बारे में कोई जानकारी नहीं है, जिसपर हमने कोई कार्रवाई नहीं की है.

दोनों के बीच की बातचीत बेहद तल्ख रही

इसके बाद भी दोनों के बीच की बातचीत बेहद तल्ख रही. सीनेटर बार-बार बोइंग की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाते रहे, अमेरिकी नागरिकों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाते रहे. वहीं बोइंग के सीईओ बार-बार खुद के बचाव में और कंपनी के बचाव में दलील देते रहे. पूरी बातचीत इस नोड पर खत्म हुई कि डेल कैलहॉन का बोइंग सीईओ के पद पर बने रहना एक मजाक है. 

इसके बाद 7 अगस्त 2024 डेल कैलहॉन का बतौर बोइंग सीईओ आखिरी दिन बन गया, लेकिन सवाल है कि क्या भारत में भी ऐसा ही होगा. क्या भारत में भी कोई ऐसा है, जो पूछेगा कि 265 लोग कैसे मरे, कोई पूछेगा टाटा एयरलाइंस से या फिर बोइंग से या फिर सरकार के किसी नुमाइंदे से कि आखिर उन 265 लोगों का दोष क्या था?

अविनाश राय एबीपी लाइव में प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं. अविनाश ने पत्रकारिता में आईआईएमसी से डिप्लोमा किया है और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से ग्रैजुएट हैं. अविनाश फिलहाल एबीपी लाइव में ओरिजिनल वीडियो प्रोड्यूसर हैं. राजनीति में अविनाश की रुचि है और इन मुद्दों पर डिजिटल प्लेटफार्म के लिए वीडियो कंटेंट लिखते और प्रोड्यूस करते रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

न्यूयॉर्क के मेयर मम्दानी ने बोली बंगाली भाषा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
न्यूयॉर्क के मेयर मम्दानी ने बोली बंगाली भाषा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget