एक्सप्लोरर

पाकिस्तान को 4 मुस्लिम देशों ने दिया झटका, UN में खोलेंगे पोल! बोले बीजेपी सांसद अतुल गर्ग

BJP MP on Rahul Gandhi: भारतीय जनता पार्टी के सांसद अतुल गर्ग ने कांग्रेस और राहुल गांधी के सवाल उठाने पर निशाना साधते हुए उनकी आलोचना की और कहा कि वह एक परेशान आत्मा है.

MP Atul Garg on All Party Delegation: गाजियाबाद से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद अतुल गर्ग उस सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल थे, जो विदेश में ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानकारी देने गया था. इस दौरान उन्होंने दुनिया के चार देशों की यात्रा की, जहां उन्होंने सभी को पाकिस्तान के नापाक इरादों के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि चारों देशों ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की, पाकिस्तान की निंदा की और संयुक्त राष्ट्र (UN) में इस मामले को उठाने का भरोसा दिया. इसके अलावा भाजपा सांसद अतुल गर्ग ने कांग्रेस और सांसद राहुल गांधी के सवाल उठाने पर कहा कि वह एक परेशान आत्मा है.

चारों मुस्लिम बाहुल्य देशों ने की पहलगाम आतंकी हमले की निंदा

भाजपा सांसद अतुल गर्ग ने कहा कि सर्वदलीय सांसदों के सात प्रतिनिधिमंडलों पर विदेश जाकर पाकिस्तान की पोल खोलने की जिम्मेदारी थी. जिसमें से हमारा प्रतिनिधिमंडल संख्या चार था. हमें यूनाइटेड अरब अमीरात (UAE), कांगो, लियोन और लाइबेरिया में पाकिस्तान की पोल खोलने की जिम्मेदारी मिली थी.

उन्होंने कहा, “यात्रा के दौरान हम सभी देशों के विदेश मंत्री से मिले तो कहीं रक्षा मंत्री से मिले. किसी देश के राष्ट्रपति से मुलाकात हुई. सभी वरिष्ठ नेताओं से हमारी भेंट हुई. सभी ने पहलगाम घटना पर शोक प्रकट किया. इसके अलावा दो देशों की संसद भवन में शोक प्रकट किया गया. संसद के सभी सदस्यों ने खड़े होकर मौन रखा और फिर पहलगाम आतंकी हमले की भर्त्सना की.”

उन्होंने कहा, “सभी देशों ने कहा कि इस तरह की घटना नहीं होनी चाहिए थी.” उन्होंने कहा, “हमने जिन चार देशों का दौरा किया, वह चारों मुस्लिम बाहुल्य हैं. हालांकि, फिर भी सभी ने अपनी नाराजगी प्रकट की और संयुक्त राष्ट्र संघ (UN) में भारत का पक्ष रखने का आश्वासन दिया.”

सांसद ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

इस दौरान सांसद अतुल गर्ग ने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर भी निशाना साधा.  सांसद अतुल गर्ग ने कहा, “कांग्रेस इस बात से परेशान है कि सभी पार्टियों ने विदेश में भारत का पक्ष रखा. कांग्रेस को लगता है कि इसका फायदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को होगा. इसलिए वह घबराई हुई है.” वहीं, राहुल गांधी के सवाल उठाने पर सांसद अतुल गर्ग ने कहा कि राहुल गांधी एक परेशान आत्मा है. उनके मन में सिर्फ अहंकार और दुर्भावना है.”

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब लोन देने के लिए टेलीमार्केटिंग कॉल की तो होगी जेल, फ्रांस में कानून, भारत में क्या हैं नियम
अब लोन देने के लिए टेलीमार्केटिंग कॉल की तो होगी जेल, फ्रांस में कानून, भारत में क्या हैं नियम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
तुर्किए से निकलते वक्त ट्रंप ने क्यों बदल दिया था विमान? हो गया खुलासा
ट्रंप को मारने की साजिश कर रहा ईरान, डर की वजह से बदला था विमान
1995 में मिला था देश छोड़ने का आदेश, झूठी पहचान से US में बसा भारतीय, केस दर्ज
1995 में मिला था देश छोड़ने का आदेश, झूठी पहचान से US में बसा भारतीय, केस दर्ज

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Car Maintenance Monsoon Tips : बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
IRCTC Japan Tour Package : जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
Embed widget