एक्सप्लोरर

जंग के बीच बाइडेन ने लगाया नेतन्याहू को फोन, कहा- गाजा और हमास के लोगों में अंतर करे इजरायल

US Warned Israel: गाजा में संचार और इंटरनेट सेवाएं पूरी तरह से बंद थीं. हालांकि रविवार को इनमें से कुछ सेवाएं धीरे-धीरे बहाल हुई हैं. खाने की किल्लत और पानी की समस्या अब भी इलाके की बड़ी चिंता है.

Israel Hamas War: इजरायल-हमास युद्ध को 25 दिन हो गए. दोनों पक्षों के 9,000 से ज्यादा लोग मारे गए हैं. हमास के नेतृत्व वाले स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 7 अक्टूबर से गाजा में इजरायली रक्षा बलों की ओर किए गए जवाबी हवाई हमलों में कम से कम 8,000 फिलिस्तीनी मारे गए हैं, जिनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं.

जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से कहा कि हालांकि इजरायल को अपनी रक्षा करने का अधिकार है, लेकिन उसे अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून के मुताबिक ऐसा करना चाहिए जो नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देता है.

व्हाइट हाउस ने कहा है कि इजरायल को हमास और गाजा के नागरिकों में अंतर करना चाहिए. यह चेतावनी तब आई जब दुनिया भर के नेताओं ने गाजा में मानवीय सहायता को लेकर लगातार आवाज उठाई और वहां के हालातों पर दुनिया का ध्यान खींचा. संयुक्त राष्ट्र ने यह भी कहा कि गाजा में "नागरिक व्यवस्था" ध्वस्त होने लगी थी क्योंकि हजारों लोगों ने गेहूं, आटा और अन्य आपूर्ति लेकर वहां के खाद्य गोदामों में तोड़फोड़ की थी.

व्हाइट हाउस ने क्या कहा?

व्हाइट हाउस ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और इजरायली पीएम के बीच फोन हुई बातचीत को लेकर एक रीडआउट जारी किया है. उसमें लिखा है दोनों नेताओं ने गाजा के घटनाक्रम पर चर्चा की. राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने बंधकों का पता लगाने और उनकी रिहाई सुनिश्चित करने के लिए चल रहे प्रयासों पर चर्चा की. बातचीत के दौरान नेताओं ने उन अमेरिकी नागरिकों की खोज-खबर ली जिनका अब तक कोई अता-पता नहीं है और मुमकिन है कि वे हमास के कब्जे में हों.

संचार और इंटरनेट सेवाएं धीरे-धीरे हो रहीं बहाल

इजरायल ने शनिवार से गाजा में हमास के खिलाफ अपना हवाई और जमीनी अभियान तेज कर दिया है. गाजा में संचार और इंटरनेट सेवाएं पूरी तरह से बंद थीं. हालांकि रविवार को इनमें से कुछ सेवाएं धीरे-धीरे बहाल हुई हैं. 

ये भी पढ़ें:
Israel Hamas War: गाजा पर एयरस्ट्राइक तेज, आईडीएफ का दावा- सुरंग से निकल रहे हमास के आतंकियों को किया ढेर, हमलों की जद में अस्पताल! | बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितना लंबा खिंचेगा इजरायल-अमेरिका और ईरान युद्ध? तेल की कीमतों में भी लगी आग, ट्रंप ने हांकी डींगे!
कितना लंबा खिंचेगा इजरायल-अमेरिका और ईरान युद्ध? तेल की कीमतों में भी लगी आग, ट्रंप ने हांकी डींगे!
पेजेशकियान की माफी में डोनाल्ड ट्रंप को दिखी जीत, आगबबूला हो गया ईरान, खाड़ी देशों को फिर दे डाली धमकी
पेजेशकियान की माफी में डोनाल्ड ट्रंप को दिखी जीत, आगबबूला हो गया ईरान, खाड़ी देशों को फिर दी धमकी
US Israel Iran War Live: खाड़ी देशों पर हमले के लिए राष्ट्रपति ने मांगी माफी, कुछ ही घंटों बाद ईरान ने फिर दी धमकी, ट्रंप का हैरान करने वाला दावा
Live: खाड़ी देशों पर हमले के लिए राष्ट्रपति ने मांगी माफी, कुछ ही घंटों बाद ईरान ने फिर दी धमकी
वेनेजुएला और ईरान के बाद अब अमेरिका के निशाने पर कौन सा देश? ट्रंप ने दिया क्लीयर जवाब
वेनेजुएला और ईरान के बाद अब अमेरिका के निशाने पर कौन सा देश? ट्रंप ने दिया क्लीयर जवाब

वीडियोज

Iran Israel War: महायुद्ध का 8वां दिन..घुटने पर आए Donald Trump? | Breaking | ABP News
Sansani: Middle East में बढ़ता तनाव | Crime News | Iran- Israerl
Chitra Tripathi: मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा! ट्रंप का क्या है नया खेल ? | Iran Israel War | Trump
Iran Israel War News: तेहरान की ताबड़तोड़ स्ट्राइक जारी, अमेरिका का बारूद..ईरान पर भारी | War| Trump
Sandeep Chaudhary: वरिष्ठ पत्रकारों ने खोला राज, क्या अमेरिका ट्रंप के नीचे दब गया? | LPG Price Hike

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वेनेजुएला और ईरान के बाद अब अमेरिका के निशाने पर कौन सा देश? ट्रंप ने दिया क्लीयर जवाब
वेनेजुएला और ईरान के बाद अब अमेरिका के निशाने पर कौन सा देश? ट्रंप ने दिया क्लीयर जवाब
केशव प्रसाद मौर्य की हेलीकॉप्टर खराबी पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान- 'अब उन्हें नया वाला...'
केशव प्रसाद मौर्य की हेलीकॉप्टर खराबी पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान- 'अब उन्हें नया वाला...'
'परमिशन की जरूरत नहीं', ट्रंप के रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट पर आया भारत का रिएक्शन
'परमिशन की जरूरत नहीं', ट्रंप के रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट पर आया भारत का रिएक्शन
'धुरंधर 2' के बाद 'हीर रांझा' में नजर आएंगी सारा अर्जुन? मुकेश छाबड़ा ने बताई सच्चाई
'धुरंधर 2' के बाद 'हीर रांझा' में नजर आएंगी सारा अर्जुन? मुकेश छाबड़ा ने बताई सच्चाई
दिग्गज ने ICC पर लगाए पक्षपात के आरोप, बुरी तरह भड़का दिग्गज, जानें पूरा मामला
दिग्गज ने ICC पर लगाए पक्षपात के आरोप, बुरी तरह भड़का दिग्गज, जानें पूरा मामला
US Israel Iran War Live: खाड़ी देशों पर हमले के लिए राष्ट्रपति ने मांगी माफी, कुछ ही घंटों बाद ईरान ने फिर दी धमकी, ट्रंप का हैरान करने वाला दावा
Live: खाड़ी देशों पर हमले के लिए राष्ट्रपति ने मांगी माफी, कुछ ही घंटों बाद ईरान ने फिर दी धमकी
क्या आप भी अपने एक्स को टेक्स्ट करने की सोच रहे हैं? जानिए एक्सपर्ट्स इसे क्यों बताते हैं आपकी सबसे बड़ी गलती
क्या आप भी अपने एक्स को टेक्स्ट करने की सोच रहे हैं? जानिए एक्सपर्ट्स इसे क्यों बताते हैं आपकी सबसे बड़ी गलती
यूपीएससी 2025: 301वीं रैंक को लेकर खत्म हुआ कन्फ्यूजन, गाजीपुर की आकांक्षा सिंह के नाम हुई पुष्टि
यूपीएससी 2025: 301वीं रैंक को लेकर खत्म हुआ कन्फ्यूजन, गाजीपुर की आकांक्षा सिंह के नाम हुई पुष्टि
Embed widget