एक्सप्लोरर

ट्रंप पर महाभियोग चलाने की चर्चा गर्म, बाइडेन ने कहा- अमेरिका का कानून किसी ताकतवर इंसान को बचाने के लिए नहीं

डोनाल्ड ट्रंप के बहुत से समर्थकों ने हाल ही में अमेरिकी संसद भवन में हिंसा और जबरन तोड़फोड़ की थी. ट्रंप समर्थकों ने राष्ट्रपति चुनाव के परिणाम का सत्यापन कर रहे कांग्रेस पर दबाव बनाने की भी कोशिश की.

वॉशिंगटन: अमेरिकी कांग्रेस में डोनाल्ड ट्रंप समर्थकों के हमले के बाद ट्रंप पर महाभियोग चलाने की चर्चा आम है. इस बीच अमेरिका के भावी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ट्रंप पर कार्रवाई करने को लेकर दबाव बढ़ा दिया है. उन्होंने बिना नाम लिए एक ट्वीट किया, जिसमें लिखा है कि कानून किसी ताकतवर इंसान को बचाने के लिए नहीं है.

जो बाइडेन ने कहा, "हमारा राष्ट्रपति कानून से ऊपर नहीं है. न्याय आम जनता की सेवा के लिए होता है. किसी ताकतवर इंसान को बचाने के लिए नहीं."

दरअसल, डोनाल्ड ट्रंप के बहुत से समर्थकों ने हाल ही में अमेरिकी संसद भवन में हिंसा और जबरन तोड़फोड़ की थी. ट्रंप समर्थकों ने राष्ट्रपति चुनाव के परिणाम का सत्यापन कर रहे कांग्रेस पर दबाव बनाने की भी कोशिश की. इस हिंसा में अब तक 5 लोग मारे गए हैं. इस घटना के बाद से ट्रंप की चौतरफा निंदा हो रही है. उन पर महाभियोग चलाए जाने की चर्चा चल रही है.

ट्रंप महाभियोग प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी ने कहा कि अगर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भीड़ को कैपिटल इमारत में घुसने के लिए भड़काने के मामले में ‘तत्काल’ इस्तीफा नहीं देते हैं तो सदन उन्हें हटाने के लिए महाभियोग लाने संबंधी प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ेगी. तीन नवंबर को हुए चुनाव में ट्रंप की हार के बाद जो बाइडेन 20 जनवरी को राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे. पेलोसी ने एक बयान में कहा, 'सदस्य उम्मीद करते हैं कि ट्रंप तत्काल इस्तीफा दे देंगे. लेकर अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो मैंने रूल्स कमेटी को निर्देश दिया है कि वे सांसद जेमी रस्किन के 25वें संशोधन और महाभियोग के प्रस्ताव के साथ आगे बढ़ें.'

वहीं भारतीय-अमेरिकी सांसद प्रमिला जयपाल ने कहा कि महाभियोग प्रक्रिया तत्काल शुरू कर देनी चाहिए. सांसद कइयालीई कहेले ने कहा कि वह ट्रंप को राष्ट्रपति पद से हटाने का पूरी तरह समर्थन करते हैं, चाहे वह 25 वां संशोधन के इस्तेमाल के जरिए हो या उनके खिलाफ महाभियोग का चौथा अनुच्छेद लाना हो. ट्रंप के व्हाइट हाउस में बने रहने से अमेरिका को असुरक्षा है.

विदेशी मामलों पर हाउस कमेटी के अध्यक्ष सांसद ग्रेगरी मीक्स ने भी कमेटी के डेमोक्रेटिक सांसदों द्वारा ट्रंप पर महाभियोग चलाने की मांग का नेतृत्व किया. पेलोसी को लिखे पत्र में सांसदों ने कहा है कि लोकतंत्र के मामले में अमेरिका की वैश्विक नेतृत्व की स्थिति और कानून के शासन को बहाल करने के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया जाना बेहद जरूरी है.

ये भी पढ़ें- हार की खीझ में अगर ट्रंप ने दिया परमाणु हमले का आदेश तो क्या होगा ? अमेरिका में चिंताएं बढ़ीं

अंधेरा में डूबा पूरा पाकिस्तान, राजधानी इस्लामाबाद से लेकर लाहौर तक बिजली गुल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
दोस्त 'रूस' के मिसाइल हमले में मारे गए 4 भारतीय, गुस्से में विदेश मंत्रालय ने दी चेतावनी- 'भारतीयों की जान खतरे में डालना...'
दोस्त 'रूस' के मिसाइल हमले में मारे गए 4 भारतीय, गुस्से में विदेश मंत्रालय ने दी चेतावनी- 'भारतीयों की जान खतरे में डालना...'
अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद, कहा- 'हॉर्मुज से 900...'
अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद, कहा- 'हॉर्मुज से 900...'
Britain New PM: ब्रिटेन को मिला नया प्रधानमंत्री! जानें कौन है वह शख्स जिसे कीर स्टार्मर की विदाई के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी?
ब्रिटेन को मिला नया प्रधानमंत्री! जानें कौन है वह शख्स जिसे कीर स्टार्मर की विदाई के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी?

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, CJP बवाल के बीच बताया क्यों लिया ये फैसला
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, बताया क्यों लिया ये फैसला
योगी कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का भी नाम
योगी कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का भी नाम
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
CJP Protest: दिल्ली लाठीचार्ज पर चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया, 'मर्यादाएं अगर लांघी…'
दिल्ली लाठीचार्ज पर चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया, 'मर्यादाएं अगर लांघी…'
Students Protest: लाठीचार्ज के बाद लौट रहे RAF जवानों को देखकर CJP प्रदर्शनकारियों ने बजाईं तालियां, वीडियो वायरल
लाठीचार्ज के बाद लौट रहे RAF जवानों को देखकर CJP प्रदर्शनकारियों ने बजाईं तालियां, वीडियो वायरल
Embed widget