एक्सप्लोरर

अंधेरा में डूबा पूरा पाकिस्तान, राजधानी इस्लामाबाद से लेकर लाहौर तक बिजली गुल

बीती रात पाकिस्तान के सभी बड़े शहर कराची, इस्लामाबाद, लाहौर, पेशावर, रावलपिंडी हर जगह बिजली बिजली गुल हो गई है. इस अफरातफरी के बीच पाकिस्तान के उर्जा मंत्रालय की तरफ से ट्विटर पर एक बयान भी जारी किया गया.

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बीती रात जबरदस्त अफरातफरी मची रही. पूरा पाकिस्तान अंधेरे में डूब गया. ये सब हुआ पॉवर सिस्टम के फेल होने की वजह से. पाकिस्तान का कोई ऐसा कस्बा, कोई ऐसा शहर नहीं था जहां बिजली ना गई हो. हालत ये है कि अब भी पाकिस्तान के ज्यादातर इलाकों में बिजली बहाल नहीं हो पाई है.

जैसे ही पूरे पाकिस्तान में बिजली गुल होने की खबर फैली, ट्विटर पर #blackout ट्रेंड करने लगा. कोई इसे भारतीय वायुसेना का हमला बता रहा था तो कोई साइबर अटैक... इस बीच पाकिस्तान के टीवी चैनलों पर भी पॉवर ब्लैकआउट की खबरें छाने लगी. तमाम जगहों से रिपोर्ट फोन करने लगे. बताया गया कि पाकिस्तान के सभी बड़े शहर कराची, इस्लामाबाद, लाहौर, पेशावर, रावलपिंडी हर जगह बिजली बिजली गुल हो गई है. इस अफरातफरी के बीच पाकिस्तान के उर्जा मंत्रालय की तरफ से ट्विटर पर एक बयान भी जारी किया गया.

मंत्रालय ने कहा, रात 11 बजकर 41 मिनट पर पॉवर ट्रांसमिशन सिस्टम की फ्रीक्वेंसी में अचानक 50 से 0 की गिरावट आने से पूरे देश में ब्लैकआउट हो गया है. वजह पता करने की कोशिश हो रही है, लोग संयम रखें.

आधे पाकिस्तान को अब भी बिजली का इंतजार इसके बाद पाकिस्तान के सूचना मंत्री शिबली फराज ने भी एक लाइन का बयान जारी कर कहा कि एनटीडीसी के सिस्टम में तकनीकी खामी आई है, सिस्टम को रिस्टोर किया जा रहा है. कुछ देर बाद ऊर्जा मंत्रालय के ट्विटर अकाउंट से नेशनल पॉवर कंट्रोल सेंटर में बिजली की बहाली के काम को देखते हुए ऊर्जा मंत्री की एक तस्वीर भी जारी की गई. इसके बाद करीब 1.45 बजे एनटीडीसी के संगजनी और मर्दन ग्रिड में बिजली की बहाली की सूचना दी गई. फिर शाही बाग ग्रिड और बहरिया टाउन में भी बिजली की बहाली की खबर आई. सुबह होते होते इस्लामाबाद इलेक्ट्रिक सप्लाई कंपनी के ग्रिड से भी बिजली चालू कर दी गई. हालांकि पावर ब्लैकआउट के कई घंटे बाद भी करीब करीब आधा पाकिस्तान अब भी बिजली का इंतजार कर रहा है.

पाकिस्तान में बिजली गुल होने की ये कहानी कोई नई बात नहीं है. इससे पहले 2018 में भी दो बार पाकिस्तान में पॉवर ब्लैकआउट हो चुका है. 2015 में भी जब बलूच आंदोलनकारियों ने पावर ग्रिड पर हमला किया था तो अस्सी फीसदी पाकिस्तान अंधेरे में डूब गया था.

ये भी पढ़ें- भारत के बारे में इस पाकिस्तानी बच्चे की बातें जीत लेंगी आपका दिल, वायरल हो रहा वीडियो

जैश के सरगना मसूद अजहर को बड़ा झटका, पाकिस्तान की अदालत ने दिया ये आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप को हराने के लिए प्लान बना रहा ईरान, अभी होर्मुज पर किसका कंट्रोल?
ट्रंप को हराने के लिए प्लान बना रहा ईरान, अभी होर्मुज पर किसका कंट्रोल?
Explained: अरामको पर हूतियों का बड़ा हमला, भारत समेत पूरी दुनिया के लिए क्यों बढ़ी चिंता
Explained: अरामको पर हूतियों का बड़ा हमला, भारत समेत पूरी दुनिया के लिए क्यों बढ़ी चिंता
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
गरबा, सिंदूर खेला... न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने दी नवरात्र की शुभकामनाएं
गरबा, सिंदूर खेला... न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने दी नवरात्र की शुभकामनाएं

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
बीजेपी में शामिल हुए राकेश प्रताप तो नाराज दीपक सिंह बोले- 'इस जन्म में तो...'
बीजेपी में शामिल हुए राकेश प्रताप तो नाराज दीपक सिंह बोले- 'इस जन्म में तो...'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
Embed widget