एक्सप्लोरर

'ईरान के खिलाफ काम कर सकते हैं पूरा, बस अमेरिका...', नेतन्याहू ने दे डाली बड़ी धमकी

Benjamin Netanyahu: इजरायली पीएम ने कहा कि उन्होंने दक्षिणी लेबनान में ईरान समर्थित हिजबुल्लाह को कमजोर कर दिया है. उन्होंने कहा कि इजरायल और अमेरिका कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं.

Benjamin Netanyahu On Iran: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल और अमेरिका दोनों ईरान की परमाणु महत्वाकांक्षाओं और मध्य पूर्व में उसकी आक्रामकता को नाकाम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के साथ बैठक के बाद उन्होंने यह बात कही यरूशलम में रविवार (16 फरवरी 2025) को रुबियो के साथ बैठक के बाद नेतन्याहू ने बताया कि उन्होंने कई मुद्दों पर बहुत ही उपयोगी चर्चा की, जिनमें ईरान से अधिक महत्वपूर्ण कोई मुद्दा नहीं था.

'ईरान की आक्रामकता खत्म किया जाना चाहिए'

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इजरायली पीएम ने कहा, "ईरान के खतरे का मुकाबला करने के लिए इजरायल और अमेरिका कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं. हम इस बात पर सहमत हुए कि अयातुल्लाह के पास परमाणु हथियार नहीं होने चाहिए और इस बात पर भी एक राय हैं कि क्षेत्र में ईरान की आक्रामकता खत्म किया जाना चाहिए."

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा, "हर आतंकवादी समूह के पीछे, हर हिंसात्मक कृत्य के पीछे, हर अस्थिरकारी गतिविधि के पीछे, हर उस चीज के पीछे ईरान है, जो इस क्षेत्र के लाखों लोगों के लिए शांति और स्थिरता को खतरा पहुंचाती है." नेतन्याहू ने कहा कि गाजा में हमास के खिलाफ युद्ध शुरू होने के बाद से पिछले 16 महीनों में इजरायल ने ईरान को बड़ा झटका दिया है. उन्होंने कहा कि ट्रंप के समर्थन से मुझे इसमें कोई शक नहीं कि हम यह काम (ईरान के खिलाफ) पूरा कर सकते हैं और करेंगे.

'हिजबुल्लाह को कमजोर कर दिया'

इजरायली पीएम ने कहा कि इजरायल ने दक्षिणी लेबनान में ईरान समर्थित हिजबुल्लाह को कमजोर कर दिया है और यहूदी राष्ट्र के खिलाफ ईरान समर्थित एक नए मोर्चे को खोलने से रोकने के लिए सीरिया में सैकड़ों टारगेट्स पर हमला किया. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नेतन्याहू ने गाजा में इजरायल की नीति के लिए स्पष्ट समर्थन के लिए रुबियो को धन्यवाद दिया.

उन्होंने कहा, "मैं उन सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि राष्ट्रपति ट्रंप और मैं हमारे बीच पूर्ण सहयोग और समन्वय में काम कर रहे हैं." रुबियो ने कहा, "हमास एक सैन्य या सरकारी बल के रूप में जारी नहीं रह सकता है और जब तक यह एक ऐसी ताकत के रूप में खड़ा है, जो शासन या प्रशासन कर सकती है या एक ऐसी ताकत जो हिंसा का उपयोग करके धमकी दे सकती है, शांति असंभव है."

ये भी पढ़ें : हिंद महासागर सम्मेलन में शिरकत करने इस मुस्लिम देश पहुंचे एस जयशंकर, कह दी बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: बहुमत नहीं मिलने के बाद भी क्या PM बने रह सकते हैं नेतन्याहू? बचें हैं केवल ये 4 विकल्प
Explained: बहुमत नहीं मिलने के बाद भी क्या PM बने रह सकते हैं नेतन्याहू? बचें हैं केवल ये 4 विकल्प
इजरायल में 93 फीसदी वोटों की गिनती पूरी, नेतन्याहू की पार्टी का हाल कैसा, जानें
इजरायल में 93 फीसदी वोटों की गिनती पूरी, नेतन्याहू की पार्टी का हाल कैसा, जानें
नेतन्याहू की पार्टी ने अरब पार्टी पर लगाया चुनाव चोरी का आरोप, जांच की मांग
नेतन्याहू की पार्टी ने अरब पार्टी पर लगाया चुनाव चोरी का आरोप, जांच की मांग
स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर से भीषण हादसा, अबतक 64 मौतें
स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर से भीषण हादसा, अबतक 64 मौतें

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
NEET PG Counselling: NEET PG 2026 के टॉप उम्मीदवारों की पहली पसंद क्या रही,  कौन सा कोर्स चुन रहे छात्र?
NEET PG 2026 के टॉप उम्मीदवारों की पहली पसंद क्या रही,  कौन सा कोर्स चुन रहे छात्र?
Embed widget