एक्सप्लोरर

Belgian Mother: बेल्जियम में मां ने 2007 में 5 बच्चों का किया था कत्ल, 16 साल बाद मिली इच्छा मृत्यु

Belgian Woman: जेनेवीव लेर्मिट्टे बच्चों को मारने के बाद फिर खुद को चाकू मारकर आत्महत्या करने की कोशिश की, लेकिन उसकी कोशिश नाकामयाब रही, क्योंकि उसने इमेरजेंसी नबंर पर कॉल करके हेल्प मांग लिया था.

Belgian Mother Murder: बेल्जियम की एक महिला ने 2007 में अपने ही पांच बच्चों को मौत के घाट उतार दिया था. इस मामले ने देश को झकझोर कर रख दिया था. इसके बाद जेनेवीव लेर्मिट्टे नाम की महिला के वकील ने गुरुवार (2 मार्च) को जानकारी दी की उसे हत्या के मामले में 16 साल बाद अनुरोध पर इच्छा मृत्यु दी गई .

जेनेवीव लेर्मिट्टे ने 28 फरवरी, 2007 को Nivelles शहर में परिवार के घर में किचन के चाकू से तीन से 14 साल की उम्र के अपने बेटे और चार बेटियों का गला काट दिया. जेनेवीव लेर्मिट्टे के पति घटना के वक्त घर से  बाहर थे.

आत्महत्या करने की कोशिश की

जेनेवीव लेर्मिट्टे बच्चों को मारने के बाद फिर खुद को चाकू मारकर आत्महत्या करने की कोशिश की, लेकिन उसकी कोशिश नाकामयाब रही, क्योंकि उसने इमेरजेंसी नबंर पर कॉल करके हेल्प मांग लिया, जिसे बचाव दल ने समय पर आकर महिला की जान बचा ली. जेनेवीव लेर्मिट्टे को 2019 में एक मेंटल हॉस्पिटल में ले जाने से पहले 2008 में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी.

एएफपी की रिपोर्ट के रिपोर्ट के मुताबिक जेनेवीव लेर्मिट्टे के 56 साल के वकील निकोलस कोहेन ने स्थानीय मीडिया में बताया कि उनके मुवक्किल की मंगलवार (28 फरवरी) को मर्डर के 16 साल बाद इच्छा मृत्यु के माध्यम से मौत की सजा दी गई.

इच्छामृत्यु की अनुमति देता है

बेल्जियम का कानून लोगों को इच्छामृत्यु की अनुमति देता है यदि उन्हें असहनीय मनोवैज्ञानिक से पीड़ित माना जाता है, न कि केवल शारीरिक, पीड़ा जिसे ठीक नहीं किया जा सकता है. इसके लिए व्यक्ति को अपने निर्णय के प्रति जागरूक होना चाहिए और तर्कपूर्ण और सुसंगत तरीके से अपनी इच्छा व्यक्त करने में सक्षम होना चाहिए. जेनेवीव लेर्मिट्टे के वकील ने कहा कि ये एक स्पेशल प्रोसेस है, जिसका जेनेवीव लेर्मिट्टे ने पालन किया, जिसमें अलग-अलग चिकित्सा राय को शामिल किया गया था.  

जिंदगी खत्म करना चाहती थी

मनोवैज्ञानिक एमिली मारोइट ने आरटीएल-टीवीआई चैनल को बताया कि लेर्मिट्टे ने संभवत: 28 फरवरी को अपने बच्चों के सम्मान में प्रतीकात्मक भाव में मरने का फैसला किया. एमिली मारोइट ने कहा कि ये इसलिए भी हो सकता है कि उसने जो शुरू किया था, वह खत्म हो जाए, क्योंकि मूल रूप से वो अपनी जिंदगी खत्म करना चाहती थी. जब उसने बच्चों को मार डाला था. बेल्जियम को 2007 में क्विंटुपल हत्याकांड हिलाकर रख दिया था.

2021 की तुलना में 10 फीसदी अधिक

लेर्मिट्टे ने 2010 में  एक पूर्व मनोचिकित्सक से तीन मिलियन यूरो (3.18 मिलियन डॉलर) की मांग करते हुए एक सिविल मुकदमा दायर किया, जिसमें आरोप लगाया गया था. अधिकारियों के अनुसार, पिछले साल 2,966 लोगों की मृत्यु बेल्जियम में इच्छामृत्यु के माध्यम से हुई, जो 2021 की तुलना में 10 फीसदी अधिक है. इच्छा मृत्यु के मामले में कैंसर को सबसे पहला कारण बताया गया है.

ये भी पढ़ें:America Firing: पुलिस अधिकारियों अंधाधुन फायरिंग, कई घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: बहुमत नहीं मिलने के बाद भी क्या PM बने रह सकते हैं नेतन्याहू? बचें हैं केवल ये 4 विकल्प
Explained: बहुमत नहीं मिलने के बाद भी क्या PM बने रह सकते हैं नेतन्याहू? बचें हैं केवल ये 4 विकल्प
इजरायल में 93 फीसदी वोटों की गिनती पूरी, नेतन्याहू की पार्टी का हाल कैसा, जानें
इजरायल में 93 फीसदी वोटों की गिनती पूरी, नेतन्याहू की पार्टी का हाल कैसा, जानें
नेतन्याहू की पार्टी ने अरब पार्टी पर लगाया चुनाव चोरी का आरोप, जांच की मांग
नेतन्याहू की पार्टी ने अरब पार्टी पर लगाया चुनाव चोरी का आरोप, जांच की मांग
स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर से भीषण हादसा, अबतक 64 मौतें
स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर से भीषण हादसा, अबतक 64 मौतें

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
MLC चुनाव में कांग्रेस का खुला खाता, लेकिन हुआ बड़ा नुकसान, कर्नाटक भी नहीं बचा
MLC चुनाव में कांग्रेस का खुला खाता, लेकिन हुआ बड़ा नुकसान, कर्नाटक भी नहीं बचा
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
Embed widget