एक्सप्लोरर

Belarus Poland Dispute: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच बेलारूस और पोलैंड में छिड़ सकती है जंग, बढ़ा सीमा पर तनाव

Belarus Poland Tension: पोलैंड ने बेलारूस के साथ लगती सीमा पर 10 हज़ार अतिरिक्त सैनिक भेजे हैं. इससे पहले बेलारूस के हेलीकॉप्टर ने उसकी सीमा में घुसपैठ की.

Belarus Poland Conflict: बेलारूस और नाटो देश पोलैंड में एक बार फिर से तनाव भड़कता दिख रहा है. इसके चलते पोलैंड ने बेलारूस के साथ लगती सीमा पर 10 हज़ार अतिरिक्त सैनिक भेजे हैं. पोलैंड का दावा है कि बेलारूस के सैन्य हेलीकॉप्टर ने उसकी सीमा में घुसपैठ की है. जिसके बाद उसने सीमा पर अतिरिक्त सैनिकों को तैनात किया है. 

हफ्ते भर पहले बेलारूस ने पोलैंड और लिथुआनिया की सीमा पर सैन्‍य अभ्‍यास की शुरुआत कर तनाव को बढ़ा दिया था. तब भी पोलैंड ने बेलारूस और वैगनर ग्रुप पर भड़काने का आरोप लगाया था. अब बढ़ते खतरे को देखते हुए पोलैंड ने सीमा पर अपने सैनिकों पर तैनात कर दिया है. 

सुरक्षा को ध्यान में रख तैनात किये गए जवान: पोलैंड 

अपने सैनिकों की तैनाती को लेकर पोलैंड की सरकार का कहना है कि सीमा के मौजूदा हालात को देखते हुए अतिरिक्त जवानों को तैनात करना पड़ा. ये अतिरिक्त सैनिक सीमा पर अपने देश की सुरक्षा को बढ़ाएंगे, साथ ही बेलारूस पहुंची रूस की प्राइवेट आर्मी वैगनर ग्रुप की हर गतिविधि का ध्यान रखेंगे.

बता दें कि इससे पहले पोलैंड ने चेतावनी दी थी कि रूस में व‍िद्रोह के बाद अब वैगनर के लड़ाके बेलारूस पहुंच गए हैं और वे उनकी सीमा के अंदर प्रवेश कर सकते हैं. ऐसे में सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और ज्यादा मुस्तैद करने की जरुरत है. 

बेलारूसी सेना के हेलीकॉप्टर पर घुसपैठ का आरोप 

इससे पहले पोलैंड की सरकार ने आरोप लगाया था बीते एक अगस्त को बेलारूसी सेना के हेलीकॉप्टर ने उसकी सीमा के अंदर दो किलोमीटर तक कम ऊंचाई पर उड़ान भरा था. वहीं, पोलैंड के इस आरोपों को ख़ारिज करते हुए बेलारूस ‘पोलैंड का पुराना राग’ बताया है.

बेलारूस का कहना है कि उनके हेलीकॉप्टरों ने सीमाई इलाक़े का कोई उल्लंघन नहीं किया. हालांकि हाल के दिनों में पोलैंड और लिथुआनिया दोनों ने कई बार आरोप लगाया है कि रूस और बेलारूस की ओर से उकसावे वाली कार्रवाई हो रही है. 

ये भी पढ़ें: Pakistan Independence Day: पाकिस्तान के कराची में आजादी के जश्न में की गई हवाई फायरिंग, 1 की मौत 12 घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget