एक्सप्लोरर

BBC Controversy: विवादों में बीबीसी, विरोध के चलते डेविड एटनबरो की सीरीज कर दी सेंसर, नहीं प्रसारित होगा एक एपिसोड

BBC Documentary: इससे पहले भी बीबीसी की एक डॉक्यूमेंट्री विवादों में रही थी. इसमें गुजरात दंगों को लेकर पीएम मोदी पर सवाल उठाए गए थे, जिसकी ब्रिटेन के कई नेताओं ने खुली निंदा की थी.

BBC Censor Attenborough Documentary: बीबीसी एक बार फिर विवादों में है. इस बार मामला ब्रिटिश वाइल्ड लाइफ पर बनी सर डेविड एटनबरो की नई सीरीज को लेकर है जिसे सेंसर करने का आरोप बीबीसी पर लगा है. गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक बीबीसी ने सीरीज के एक एपिसोड को प्रसारित नहीं करने का फैसला किया है.

कहा जा रहा है कि बीबीसी ने कंजरवेटिव पार्टी के नेताओं और ब्रिटेन की दक्षिणपंथी प्रेस के रिएक्शन के डर से ये फैसला किया है. इस फैसले ने कार्यक्रम के निर्माताओं के साथ ही बीबीसी में काम कर रहे कुछ बड़े लोगों को भी नाराज किया है, क्योंकि उनका मानना है कि बीबीसी लॉबी ग्रुप के दबाव के आगे झुक गया है.

बीबीसी ने सीरीज को सेंसर करने की बात से इनकार किया है और इस बात पर जोर दिया है कि इसे प्रसारित करने का कभी भी इरादा नहीं था. एटनबरो की नई सीरीज वाइल्ड आइल्स में ब्रिटिश द्वीपों की खूबसूरती को दिखाया गया है.

5 एपिसोड ही होंगे प्रसारित
वाइल्ड आइल्स सीरीज के पांच एपिसोड को बीबीसी ने प्रसारित करने के लिए बीबीसी ने प्राइम टाइम स्लॉट दिया है. इसका पहला एपिसोड रविवार (12 मार्च) को प्रसारित किया जाना है. 

एक छठा एपिसोड भी है, जिसमें ब्रिटेन में नुकसान और गिरावट के कारणों के बारे में बात की गई है. रिपोर्ट के मुताबिक इस एपिसोड में रिवाइल्डिंग (Re-Wilding) के उदाहरण दिए गए हैं और यही इस एपिसोड को न प्रसारित करने की वजह बनी है. यह एक ऐसी अवधारणा है जो कुछ दक्षिणपंथी हलकों में विवादास्पद रही है. आखिरी एपिसोड को प्रसारित नहीं किया जाएगा और यह केवल बीबीसी की आईप्लेयर सेवा पर उपलब्ध होगा.

चैरिटी से पैसे पर उठे सवाल
बीबीसी डॉक्यूमेंट्री को को डब्ल्यूडब्ल्यूएफ और आरएसपीबी संस्था के द्वारा फंड किया गया था. चैरिटी संस्था से पैसे लेकर सीरीज को लेकर ब्रिटेन के दक्षिणपंथी मीडिया संस्थानों ने बीबीसी को निशाने पर लिया है. ये सवाल उठाया गया है कि क्या बीबीसी को किसी भी प्रकार के अभियान के एजेंडे वाले समूहों से पैसा लेना चाहिए. 

बीबीसी ने आरोपों को बताया गलत
बीबीसी ने इस पूरे विवाद को आधारहीन बताते हुए अपना पक्ष रखा है. बीबीसी के प्रवक्ता ने कहा, "आरोप पूरी तरह से गलत है. कोई 'छठा एपिसोड' नहीं है. वाइल्ड आइल्स हमेशा से एक पांच भागों की सीरीज थी और है."

कथित छठे एपिसोड के बारे में बीबीसी प्रवक्ता ने कहा, "हमने ब्रिटिश द्वीपों की जैव विविधता को संरक्षित और पुनर्स्थापित करने के लिए काम करने वाले लोगों के बारे में आरएसपीपी और डब्ल्यूडब्ल्यूएफ और सिल्वरबैक फिल्म्स से आईप्लेयर के लिए एक अलग फिल्म का अधिग्रहण किया है."

यह भी पढ़ें

'यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए परमाणु बम का इस्तेमाल कर सकते हैं पुतिन', अमेरिकी खुफिया विभाग का बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
इजरायल में वोटिंग शुरू, बेंजामिन नेतन्याहू ने की प्रार्थना, वेस्टर्न वॉल क्यों है ऐतिहासिक?
इजरायल में वोटिंग शुरू, बेंजामिन नेतन्याहू ने की प्रार्थना, वेस्टर्न वॉल क्यों है ऐतिहासिक?
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Embed widget