एक्सप्लोरर

बारामती में अजित पवार का चार्टर प्लेन कैसे हुआ था क्रैश? AAIB की जांच में सामने आए ये कारण

Baramati Plane Crash: जांच में सामने आया कि बारामती एक अनकंट्रोल्ड एयरफील्ड है जहां सिर्फ विजुअल फ्लाइट रूल्स के तहत उड़ान की अनुमति है. इसके लिए कम से कम 5 किलोमीटर विजिबिलिटी जरूरी होती है.

बारामती में 28 जनवरी 2026 की सुबह एक चार्टर्ड लियरजेट 45XR विमान लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. इस हादसे में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अजित पवार समेत पांच लोगों की जान चली गई थी. यह वीआईपी उड़ान थी और इसमें दो पायलट, एक केबिन क्रू और दो यात्री सवार थे. विमान सुबह करीब 8:46 बजे बारामती एयरफील्ड पर लैंडिंग की कोशिश कर रहा था.

शुरुआती जांच में पता चला कैसे हुआ प्लेन क्रैश?

जांच में सामने आया कि बारामती एक अनकंट्रोल्ड एयरफील्ड है जहां सिर्फ विजुअल फ्लाइट रूल्स (VFR) के तहत उड़ान की अनुमति है और इसके लिए कम से कम 5 किलोमीटर विजिबिलिटी जरूरी होती है, लेकिन उस समय टावर से लगभग 3 किलोमीटर विजिबिलिटी बताई गई थी, यानी मौसम मानकों से कम था. इलाके में हल्का कोहरा और धुंध जैसी स्थिति भी थी. पहले प्रयास में पायलट ने रनवे 11 पर उतरने की कोशिश की, लेकिन बाद में गो-अराउंड किया और दोबारा चक्कर लगाया. दूसरी बार भी विमान ने रनवे 11 के लिए अप्रोच लिया. टावर ने 'विंड्स कैल्म' बताते हुए लैंडिंग की अनुमति दे दी.

पायलट ने रनवे दिखाई देने की सूचना दी, लेकिन कुछ ही सेकंड बाद कॉकपिट से घबराहट भरी आवाज सुनाई दी. इसके तुरंत बाद विमान रनवे से लगभग 50 मीटर बाईं ओर जमीन से टकरा गया. टक्कर से पहले विमान पेड़ों से टकराया और फिर नीचे ढलान वाली जमीन पर गिरा. हादसे के बाद विमान में भीषण आग लग गई. पूरा कॉकपिट और केबिन जलकर नष्ट हो गया. इस दुर्घटना में विमान में सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई.

AAIB की शरुआती जांच में सामने आया है कि एयरफील्ड पर आधुनिक नेविगेशन सुविधा नहीं थी, मौसम की स्थायी व्यवस्था नहीं थी और रनवे मार्किंग भी काफी फीकी पड़ चुकी थी. विजिबिलिटी भी VFR मानकों से कम थी. फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर का डेटा निकाल लिया गया है और कॉकपिट वॉइस रिकॉर्डर का विश्लेषण किया जा रहा है. अंतिम रिपोर्ट आने के बाद ही दुर्घटना के सटीक कारण स्पष्ट होंगे, लेकिन शुरुआती संकेत बताते हैं कि कम विजिबिलिटी और एयरफील्ड की सीमित सुविधाएं इस हादसे में अहम कारक हो सकती हैं.

जांच एजेंसी ने DGCA को सिफारिश की

1. अनकंट्रोल्ड एयरफील्ड पर VFR नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए.
2. मौसम सुविधा (MET) और लैंडिंग एड्स बेहतर किए जाएं.
3. ऐसे एयरफील्ड को रेगुलेटेड लाइसेंसिंग के तहत लाया जाए.
4. रनवे और सुरक्षा मानकों की नियमित ऑडिट हो.

About the author वरुण भसीन

वरुण भसीन एबीपी न्यूज़ में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. पिछले 9 साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. वे एयरलाइंस, रेलवे और सड़क-परिवहन से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इससे पहले वे कई संस्थानों में काम कर चुके हैं. वरुण न्यूज जगत से जुड़ी डॉक्यूमेंट्री फिल्में भी बनाते आए हैं. वरुण ने MBM यूनिविर्सिटी जोधपुर से पढ़ाई की है. संपर्क करने के लिए मेल आईडी है- varunb@abpnetwork.com

Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

मातम में बदला खुशी का सफर! NH-44 पर टायर फटने से वाहन पलटा, दो की मौत, 20 घायल
मातम में बदला खुशी का सफर! NH-44 पर टायर फटने से वाहन पलटा, दो की मौत, 20 घायल
क्या स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरेगा भारत का जहाज? विदेश मंत्रालय ने क्या दिया जवाब
क्या स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरेगा भारत का जहाज? विदेश मंत्रालय ने क्या दिया जवाब
धुआं-धुआं होर्मुज, बरस रहे बम, फिर ईरान को चकमा देकर 1 लाख मीट्रिक टन तेल भारत लाने वाला भारतीय कैप्टन कौन?
धुआं-धुआं होर्मुज, बरस रहे बम, फिर ईरान को चकमा देकर 1 लाख मीट्रिक टन तेल भारत लाने वाला भारतीय कैप्टन कौन?
सीक्रेट बेस और साइलेंट मिशन, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने मिग-29 में भरी उड़ान, दिखाई भारत की ताकत
सीक्रेट बेस और साइलेंट मिशन, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने मिग-29 में भरी उड़ान, दिखाई भारत की ताकत
Advertisement

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सस्ते ड्रोन हमलों के सामने कबाड़ साबित हुए F-35, राफेल जैसे ताकतवर हथियार, ईरान ने कैसे बदले युद्ध के नियम?
सस्ते ड्रोन हमलों के सामने कबाड़ साबित हुए F-35, राफेल जैसे ताकतवर हथियार, ईरान ने कैसे बदले युद्ध के नियम?
Sambhal News: 'ईरान के लिए छाती पीटने वालों का बढ़िया इलाज करूंगा..', संभल सीओ का नमाजियों को अल्टीमेटम
'ईरान के लिए छाती पीटने वालों का बढ़िया इलाज करूंगा..', संभल सीओ का नमाजियों को अल्टीमेटम
37 करोड़ की मालकिन हैं हंसिका मोटवानी, फिल्मों से लेकर ब्रांड डील तक ऐसे करती हैं कमाई
37 करोड़ की मालकिन हैं हंसिका मोटवानी, फिल्मों से लेकर ब्रांड डील तक ऐसे करती हैं कमाई
मसूरी में सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव, इस लग्जरी होटल को किया गया बुक; देखें मेहमानों की लिस्ट
मसूरी में सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव, इस लग्जरी होटल को किया गया बुक; देखें मेहमानों की लिस्ट
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
सीक्रेट बेस और साइलेंट मिशन, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने मिग-29 में भरी उड़ान, दिखाई भारत की ताकत
सीक्रेट बेस और साइलेंट मिशन, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने मिग-29 में भरी उड़ान, दिखाई भारत की ताकत
ट्रंप की बांहों में एपस्टीन... अमेरिका में लगा US प्रेसीडेंट का 'टाइटैनिक पोज' वाला स्टैच्यू, वीडियो वायरल
ट्रंप की बांहों में एपस्टीन... अमेरिका में लगा US प्रेसीडेंट का 'टाइटैनिक पोज' वाला स्टैच्यू, वीडियो वायरल
25 दिन बाद भी बुक न हो सिलेंडर तो कहां करें शिकायत, नोट कर लें सभी एजेंसियों ये नंबर
25 दिन बाद भी बुक न हो सिलेंडर तो कहां करें शिकायत, नोट कर लें सभी एजेंसियों ये नंबर
Embed widget