एक्सप्लोरर

बांग्लादेशी टका पर भारी भारत का रुपया, पड़ोसी मुल्क में 1 लाख की कीमत उड़ा देगी होश

Taka Vs Indian Rupee: भारत और पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में किसकी करेंसी की वैल्यू ज्यादा है? भारत के 1 रुपये की बांग्लादेश में क्या कीमत होगी, आइए जानते हैं.

भारत के पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में 13वें संसदीय चुनाव के नतीजे साफ हो चुके हैं. बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP)  ने चुनाव में प्रचंड जीत हासिल की है. BNP को नतीजों में दो-तिहाई बहुमत हासिल हुआ, जबकि जमात-ए-इस्लामी और उसके सहयोगी दल 59 सीटों पर ही सिमट गए. बीते कुछ समय से बांग्लादेश में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं. देश की अंतरिम सरकार ने बांग्लादेशी करेंसी के नए नोट जारी किए थे. चलिए आइए जानते हैं कि बांग्लादेश की करेंसी क्या है और भारत के रुपये से तुलना करने पर किसकी वैल्यू ज्यादा है.

बांग्लादेश की करेंसी क्या है?

बांग्लादेश की करेंसी को टका कहा जाता है.  बांग्लादेश का केंद्रीय बैंक, बांग्लादेश केंद्रीय बैंक है, जिसके हाथ में देश में मौद्रिक संचालन और कंट्रोल की कमांड है. बांग्लादेश में दो अलग-अलग संस्थाएं नोट जारी करती हैं.  10 टका और उससे ज्यादा की करेंसी को बांग्लादेश सेंट्रल बैंक जारी करता है. इसके अलावा, छोटे नोट जैसे 1, 2 और 5 टका के नोट वित्त मंत्रालय की ओर से जारी किए जाते हैं, जो बांग्लादेश सरकार के अधीन काम करता है. यह Government Notes कहलाते हैं.

हटाई गई मुजीबुर रहमान की तस्वीर

देश के संस्थापक शेख मुजीबुर रहमान की तस्वीर पुराने नोटों और सिक्कों पर नजर आती थी. हालांकि, बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने बीते साल 1 जून 2025 को 1000 टका, 50 टका और 20 टका की नई करेंसी जारी की, जिसमें मुजीबुर रहमान की तस्वीर को हटाया गया. बांग्लादेश की नई करेंसी में प्राकृतिक परिदृश्य और ऐतिहासिक स्थलों को दिखाते हुए देश की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाया गया.

बांग्लादेश और भारत की करेंसी में किसी वैल्यू ज्यादा?

भारत के रुपया का करेंसी कोड INR है और बांग्लादेश की करेंसी का कोड BDT है. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज की रिपोर्ट के मुताबिक 9 फरवरी 2026 को भारतीय रुपया की वैल्यू  1 डॉलर के मुकाबले 90.4163 INR थी. वहीं बांग्लादेश के 122.49 टका एक डॉलर के बराबर हैं. भारत से तुलना करें तो भारत का एक रुपया, बांग्लादेश के 1.35 टका के बराबर है.  इस हिसाब से 1 लाख भारतीय रुपये बांग्लादेश के 1,35,150.18 टका के बराबर होंगे.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget