एक्सप्लोरर

भारत के किस बयान पर भड़का बांग्लादेश, मोहम्मद यूनुस की सरकार बोली- ये हमारा आंतरिक मामला है, चुप रहें

India-Bangladesh: बांग्लादेश ने शेख मुजीबुर रहमान के ऐतिहासिक आवास के ध्वस्त किए जाने पर भारत की टिप्पणी को अनुचित यानी गलत बताया.

Bangladesh Against India Comment: बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर रहमान के ढाका स्थित ऐतिहासिक आवास को ध्वस्त किए जाने की घटना को लेकर भारत की निंदा पर बांग्लादेश ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने इस घटना को देश का आंतरिक मामला बताते हुए कहा कि भारत की टिप्पणी अप्रत्याशित और अनुचित है.

यह विवाद तब शुरू हुआ जब बुधवार (5 फरवरी) की रात को हजारों प्रदर्शनकारियों ने ढाका में स्थित शेख मुजीबुर रहमान के आवास, 32 धानमंडी को आग के हवाले कर दिया. उसे बुरी तरह से बर्बाद कर दिया. यह घर बांग्लादेश के मुक्ति संग्राम का प्रतीक था, जहां से शेख मुजीब ने 1971 में पाकिस्तान से बांग्लादेश की स्वतंत्रता की घोषणा की थी. बाद में इसे एक स्मारक के रूप में तब्दील किया गया था.

भारत की निंदा और बांग्लादेश की प्रतिक्रिया
भारत ने इस घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की थी और इसे "बर्बरता की घटना" करार दिया. भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा था, "शेख मुजीबुर रहमान का ऐतिहासिक आवास बांग्लादेश के लोगों के वीर प्रतिरोध का प्रतीक था और इसका नष्ट किया जाना दुखद है."

हालांकि, बांग्लादेश की सरकार ने इसे आंतरिक मामला बताते हुए भारत की टिप्पणी की कड़ी आलोचना की. बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद रफीकुल आलम ने कहा, "भारत के विदेश मंत्रालय की टिप्पणी बांग्लादेश के आंतरिक मामलों से संबंधित है और यह अनुचित है. हम उम्मीद करते हैं कि अन्य देश भी बांग्लादेश के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करेंगे."

भारत-बांग्लादेश संबंधों पर असर
बांग्लादेश की सरकार पहले भी भारत द्वारा शेख हसीना के भाषण को लेकर की गई टिप्पणी पर नाराजगी जाहिर कर चुकी है. बांग्लादेश ने यह चेतावनी दी थी कि इस तरह की टिप्पणियों का असर भारत-बांग्लादेश के द्विपक्षीय संबंधों पर पड़ सकता है. वर्तमान विवाद के बीच, दोनों देशों के रिश्तों पर इसका प्रभाव पड़ने की संभावना बढ़ गई है.

भारत और बांग्लादेश के लिए यह मुद्दा क्यों है महत्वपूर्ण?
शेख मुजीबुर रहमान का घर, बांग्लादेश की राष्ट्रीय चेतना और उसके स्वतंत्रता संग्राम का एक महत्वपूर्ण प्रतीक रहा है. इसे नष्ट किए जाने की घटना न केवल बांग्लादेश के भीतर बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी चिंता का विषय बन गई है. भारत, जिसने 1971 के बांग्लादेश युद्ध में अहम भूमिका निभाई थी, ने इस घटना पर सार्वजनिक रूप से अपने असंतोष को व्यक्त किया. हालांकि, बांग्लादेश की सरकार का मानना है कि यह पूरी तरह से उसका आंतरिक मामला है और इसमें बाहरी देशों का हस्तक्षेप अनुचित है.

ये भी पढ़ें: Bangladesh Army chief: मोहम्मद यूनुस की बड़ी मुश्किलें! भारत को लेकर बांग्लादेशी आर्मी चीफ ने ही दे डाली ये नसीहत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यह वेनेजुएला नहीं...', ट्रंप के दूत स्टीव विटकॉफ से ईरान के विदेश मंत्री ने ऐसा क्यों कहा था? अराघची ने बताया
'यह वेनेजुएला नहीं...', स्टीव विटकॉफ से ईरान के विदेश मंत्री ने ऐसा क्यों कहा था? अराघची ने बताया
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
तेहरान ने US-ईरान MoU को न मानने का किया फैसला तो ट्रंप का आया रिएक्शन, बोले- ‘कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि...’
तेहरान ने US-ईरान MoU को न मानने का किया फैसला तो ट्रंप बोले- ‘कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि...’
ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने
ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget