एक्सप्लोरर

Bangladesh Politics: कब कुर्सी छोड़ेंगे मोहम्मद यूनुस? खुद तारीख का कर दिया ऐलान

बांग्लादेश के अंतरिम मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने स्पष्ट किया है कि वह 30 जून 2025 के बाद पद पर नहीं रहेंगे. जानिए बांग्लादेश में आगामी चुनावों, राजनीतिक विवादों और अस्थिरता की आशंकाओं के बारे में.

Bangladesh Politics: बांग्लादेश के केयर टेकर पीएम मोहम्मद यूनुस ने एक बार फिर दोहराया है कि वे अगले साल 30 जून के बाद एक दिन भी पद पर नहीं रहेंगे. यह बयान उन्होंने हाल ही में हुई राजनीतिक दलों के साथ बैठक में दिया. द सन की रिपोर्ट के मुताबिक उनके प्रेस सचिव शफीकुल आलम ने बताया प्रोफेसर यूनुस ने स्पष्ट किया कि चुनाव दिसंबर 2025 से जून 2026 के बीच होंगे और वे 30 जून के बाद पद पर नहीं रहेंगे. इस घोषणा ने बांग्लादेश की अस्थिर राजनीतिक स्थिति को और अधिक स्पष्ट कर दिया है, जहां अंतरिम सरकार, विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच भारी मतभेद जारी हैं.

बांग्लादेश के केयर टेकर पीएम मोहम्मद यूनुस ने बैठक में ये भी कहा कि हम युद्ध जैसी स्थिति में हैं. अवामी लीग प्रतिबंध के बाद देश को अस्थिर करने की कोशिश कर रही है. हमें इससे बचना होगा. इस बयान से यह संकेत मिलता है कि बांग्लादेश सामाजिक और राजनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील स्थिति में है, जहां शांति बनाए रखना एक चुनौती बन चुका है.

बीएनपी की मांगें चुनाव की तारीख और कैबिनेट पुनर्गठन
बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने हाल ही में यूनुस से  दिसंबर 2025 तक चुनाव कराने की मांग की. इसके अलावा विवादास्पद सलाहकारों को हटाने और नई सलाहकार परिषद बनाने की अपील की है. मामले पर बीएनपी के वरिष्ठ नेता खांडेकर मुशर्रफ हुसैन ने यूनुस से उनके निवास पर मिलकर यह सभी मांगें रखीं और एक स्पष्ट चुनाव रोडमैप की घोषणा का अनुरोध किया.

इस्तीफा देने पर विचार 
सूत्रों के अनुसार यूनुस ने इस सप्ताह की शुरुआत में नेशनल सिटीजन पार्टी (NCP) के नेताओं से कहा कि वे इस्तीफा देने पर विचार कर रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि राजनीतिक दलों में आम सहमति की कमी के कारण वह काम नहीं कर पा रहे हैं. गुरुवार की कैबिनेट बैठक में भी उन्होंने यही बात दोहराई, हालांकि उनके सहयोगियों ने उन्हें इस्तीफा न देने के लिए मनाया. यूनुस ने कहा कि चुनाव दिसंबर 2025 और 30 जून 2026 के बीच कराए जाएंगे, लेकिन यह स्पष्ट समयसीमा या तारीख अभी तक घोषित नहीं की गई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget