एक्सप्लोरर

पाकिस्तान के 'दोस्त' से टैंक खरीदने जा रहा है बांग्लादेश! जानें भारत की क्यों बढ़ी टेंशन

Bangladesh News: बांग्लादेश ने तुर्की की कंपनी ओटोकर ओटोमोटिव वे सवुन्मा सनाई ए.एस. के साथ बातचीत शुरू कर दी है. रिपोर्ट का दावा है कि ये टैंक भारत की सीमा पर तैनाती के लिए खरीदे जा रहे हैं.

Bangladesh- Turkey News: भारत और बांग्लादेश के बीच पिछले कुछ समय से तनाव की स्थिति बनी हुई है. इसी बीच बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ एक और साजिश रचने की कोशिश शुरू कर दी है. तुर्की टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, बांग्लादेश जल्द ही तुर्की से बख्तरबंद टैंक खरीदने की योजना बना रहा है और इसके लिए बातचीत भी शुरू हो गई है. हाल ही में बांग्लादेश ने भारत के साथ लगी सीमा पर तुर्की के बने ड्रोन तैनात किए हैं. ड्रोन तैनाती के बाद अब वह टैंक खरीदने पर विचार कर रहा है.

पड़ोसी देश, बांग्लादेश की सीमा उत्तर, पूर्व और पश्चिम में भारत से लगती है. वहीं बांग्लादेश के दक्षिण में बंगाल की खाड़ी है. बांग्लादेश, म्यांमार के साथ भी 270 किलोमीटर की सीमा साझा करता है. कथित तौर पर बांग्लादेश, भारतीय और म्यांमार दोनो सीमाओं पर टैंक तैनात करने का प्लान बना रहा है.

26 हल्के टैंक खरीदने की तैयारी में बांग्लादेश

रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश ने तुर्की की कंपनी ओटोकर ओटोमोटिव वे सवुन्मा सनाई ए.एस. (Otokar Otomotiv Ve Savunma Sanayi A.S.) के साथ बातचीत शुरू की है जहां वह अपनी बख्तरबंद कौर (टैंक कोर) के लिए 26 हल्के टैंक खरीदेगी. सूत्रों की माने तो तुर्की सरकार इसकी बोली में बांग्लादेश की मदद कर रही है.

अल्ताई या अरमा टैंक खरीदेगा बांग्लादेश ?

ओटोकर ओटोमोटिव कंपनी कई प्रकार के टैंकों का निर्माण करता है, जिसमें अल्ताई भी शामिल है. यह टैंक तुर्की के सेना का एक प्रमुख मॉडल है. इसका वजन लगभग 65 टन होता है. हालांकि अल्ताई टैंक बांग्लादेश की भौगोलिक परिस्थितियों के हिसाब से बहुत ज्यादा वजनदार है. इसलिए वह अरमा टैंक खरीदने पर विचार कर सकता है. यह अल्ताई की तुलना में काफी हल्का होता है. इसका वजन लगभग 19 टन होता है, जो बांग्लादेश के परिदृश्य लिए अनुकूल होगा.

बांग्लादेश के इस डील से भारत को कितना नुकसान?

बांग्लादेश मुस्लिम बहुल देश तुर्की से टैंक खरीदकर अपने सैन्य संबंध मजबूत करने की कोशिश में लगा है. वहीं हाल ही में कुछ समय पहले तुर्की ने पाकिस्तान को भी हथियार बेचे थे. मुस्लिम देश होने के नाते पाकिस्तान और तुर्की में अच्छे संबंध है. ऐसे में यदि बांग्लादेश के संबंध तुर्की के साथ अच्छे होते हैं तो यह भारत के लिए चिंता का विषय हो सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि तुर्की, पाकिस्तान का अच्छा दोस्त है. वहीं पाकिस्तान से भारत के रिश्ते हमेशा तनाव पूर्ण रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Delhi Elections: Kalkaji में दिलचस्प मुकाबला, Atishi के खिलाफ BJP-Congress ने उतारे धाकड़ उम्मीदवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब
क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब
ईरान युद्ध में दलाली के बाद US के पास कटोरा लेकर पहुंचा ‘भिखारिस्तान’, शहबाज ने ट्रंप से मांगी 10 अरब डॉलर की खैरात
ईरान युद्ध में दलाली के बाद US के पास कटोरा लेकर पहुंचा ‘भिखारिस्तान’, शहबाज ने ट्रंप से मांगी 10 अरब डॉलर की खैरात
PoK Elections: सरकार के दबाव में चुनाव आयोग ने बदल दी तारीखें, अब 27 जुलाई से तीन चरणों में होगी POJK में वोटिंग
सरकार के दबाव में चुनाव आयोग ने बदल दी तारीखें, अब 27 जुलाई से तीन चरणों में होगी POJK में वोटिंग
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget