एक्सप्लोरर

शेख हसीना के समर्थकों के खिलाफ मोहम्मद यूनुस ने चलाया ‘ऑपरेशन डेविल हंट’, बांग्लादेशी पुलिस के साथ सेना भी ढा रही कहर

Mohammed Yunus Plan : बांग्लादेश में शेख हसीना के समर्थकों के खिलाफ मोहम्मद यूनुस का दमन चक्र शुरू हो गया है. अंतरिम सरकार ने 'ऑपरेशन डेविल हंट' के नाम से एक अभियान चलाया है.

Operation Devil Hunt in Bangladesh : बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार ने शेख हसीना समर्थकों के खिलाफ दमन चक्र शुरू कर दिया है. बांग्लादेश की सुरक्षा एजेंसियों ने अंतरिम सरकार के आदेश के बाद ‘ऑपरेशन डेविल हंट’ के नाम से एक अभियान चलाया है.

इस अभियान के तहत बांग्लादेश में शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग के नेताओं और कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है. शनिवार (8 फरवरी) की आधी रात से शुरू हुए इस अभियान के तहत अब तक कुल 1308 लोगों को हिरासत में लिया गया है. वहीं, अंतरिम सरकार के एक अधिकारी ने कहा कि जब तक फासिस्ट समर्थक आखिरी शैतान पकड़ा नहीं जाता, तब तक यह अभियान पूरे देश में जारी रहेगा.

अब तक 1308 संदिग्ध किए गए गिरफ्तार

ढाका के बाहरी इलाके में शनिवार (8 फरवरी) को अवामी लीग नेता के आवास पर तोड़फोड़ करने के दौरान छात्र प्रदर्शनकारियों के घायल होने के बाद मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में अंतरिम सरकार ने पूरे देश में ऑपरेशन डेविल हंट को लागू कर दिया था.

ढाका ट्रिब्यून ने एडिशनल पुलिस महानिरीक्षक (मीडिया) इनामुल हक सागर के हवाले से बताया कि अब तक ऑपरेशन डेविल हंट अभियान के तहत पूरे देश में कुल 1308 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है.

क्या हैं बांग्लादेश में चल रहा ऑपरेशन डेविल हंट?

बांग्लादेश में शेख हसीना के पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों के खिलाफ चल रहे अभियान ऑपरेशन डेविल हंट के बारे में बताते हुए गृह मामलों के सलाहकार लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) मोहम्मद जहांगीर आलम चौधरी ने बताया कि इस अभियान के उद्देश्य वैसे लोगों को हिरासत में लेने का है, जो देश में स्थिरता के लिए खतरा हैं. उन्होंने कहा कि यह अभियान देश में तब तक जारी रहेगा जब तक हर शैतान गिरफ्तार नहीं हो जाता.

वहीं, सचिवालय में एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान रविवार (9 फरवरी) को गृह मंत्रालय के सेक्रेटरी डॉ. नसीमुल गनी ने कहा, “इस अभियान का उद्देश्य देश को अस्थिर बनाने की कोशिश करने वालों के गिरफ्तार कर उन्हें न्याय के कटघरे में खड़ा करना है.” उन्होंने कहा, “फासीवादी ताकतों (पूर्ववर्ती हसीना सरकार) की तरह हम अमानवीय या क्रूर नहीं हो सकते.”

अभियान में पुलिस के साथ तीनों सेनाएं भी शामिल

वहीं, पुलिस महानिरीक्षक बहारुल आलाम ने शनिवार (8 फरवरी) को शुरू किए गए ऑपरेशन डेविल हंट को देश में पहले से चल रहे संयुक्त अभियान से बिल्कुल अलग कहा है. उन्होंने कहा, “इस ऑपरेशन को केंद्रीय रूप से संगठित किया जाएगा और एक कंट्रोल रूम से ऑपरेट किया जाएगा. इस अभियान में न सिर्फ बांग्लादेशी पुलिस बल्कि तीनों सेनाओं और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को भी शामिल किया गया है.”

यह भी पढ़ेंः डोनाल्ड ट्रंप का गाजा प्लान सुन भड़के तुर्की के खलीफा, बोले- 'फिलिस्तिनी लोगों को हटाने की ताकत किसी में नहीं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

न्यूयॉर्क के मेयर मम्दानी ने बोली बंगाली भाषा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
न्यूयॉर्क के मेयर मम्दानी ने बोली बंगाली भाषा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget