एक्सप्लोरर

हिंदुओं के खिलाफ नफरत फैलाने वाले बांग्लादेशी कट्टरपंथियों का चीन ने किया 'स्वागत', क्या है ड्रैगन के नापाक मंसूबे

बांग्लादेश में हिंदुओं पर बढ़ते हमलों और इस्लामिक नेताओं की चीन यात्रा ने क्षेत्रीय और आंतरिक राजनीति में तनाव बढ़ाया है. जानिए इस स्थिति का पूरा विश्लेषण.

Bangladesh: भारत के पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में मौजूद जमात-ए-इस्लामी समेत दूसरे इस्लामिक समूह के नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार (28 नवंबर) को चीन पहुंचा. चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (CCP) के न्योते पर 14 लोगों का समूह चीन यात्रा पर गया है. हैरानी की बात ये है कि महज 1 महीने की भीतर दूसरा दौरा है, जब बांग्लादेश के जमात-ए-इस्लामी के अलावा खलीफा काउंसिल, इस्लामिक ऑर्डर और खलीफा मूवमेंट के लोग टीन गए हैं. चीन जाने वाले प्रतिनिधिमंडल को जमात-ए-इस्लामी के केंद्रीय नायब-ए-अमीर (उपाध्यक्ष) समेत पूर्व संसद सदस्य सैयद अब्दुल्ला मोहम्मद ताहिर लीड कर रहे हैं.

बांग्लादेश के लोकल अखबार डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक ये पहली बार है, जब चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (CCP) के न्योते पर देश का कोई इस्लामिक समूह दौरा कर रहा है. हालांकि, मौजूदा दौरे के बारे में  पूर्व संसद सदस्य सैयद अब्दुल्ला मोहम्मद ताहिर ने किसी भी तरह की जानकारी देने से मना कर दिया और सिर्फ इतना कहा कि ये एक महज शिष्टाचार भेंट है.  इससे पहले सीपीसी के निमंत्रण पर बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने भी चीन का दौरा किया था.

इस्लामवादी नेताओं की बीजिंग यात्रा 
25 नवंबर को बांग्लादेशी इस्लामी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिमंडल ने चीन की यात्रा की. यह यात्रा उस समय हुई जब चीन ने जमात-ए-इस्लामी और अन्य इस्लामी संगठनों के साथ संबंध मजबूत करने के संकेत दिए. चीन अपने 'वन बेल्ट वन रोड' पहल के तहत बांग्लादेश जैसे देशों के साथ अपने संबंध मजबूत कर रहा है. इस्लामवादी नेताओं की बीजिंग यात्रा से यह संकेत मिलता है कि चीन अब धार्मिक संगठनों के साथ भी संबंध मजबूत कर रहा है.

इस बीच जमात-ए-इस्लामी के नेता शफीकुल ने चीन के प्रति अपनी मित्रता को दोहराया. उन्होंने 'एक चीन' नीति के प्रति समर्थन व्यक्त किया और चीन को 'मूल्यवान अवसर' प्रदान करने के लिए धन्यवाद दिया.

हिंदू समुदाय पर हाल के वर्षों में हमले
बांग्लादेश में हिंदू समुदाय,  जो एक अल्पसंख्यक हैं. उन पर हाल के वर्षों में लगातार हमले हुए हैं. यह स्थिति 25 नवंबर को और गंभीर हो गई जब बांग्लादेश सनातन जागरण मंच के प्रवक्ता और पुंडरीक धाम के प्रमुख चिन्मय कृष्ण दास ब्रह्मचारी को ढाका हवाई अड्डे पर पुलिस ने हिरासत में लिया. इस घटना ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ध्यान आकर्षित किया. खासकर ऐसे समय में जब बांग्लादेश की अंतरिम सरकार और मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस पर अल्पसंख्यकों को निशाना बनाने के आरोप लग रहे हैं.

ये भी पढ़ें:  बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों से अमेरिकी हिंदुओं में गुस्सा, राष्ट्रपति बाइडन से की प्रतिबंध लगाने की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय थे सवार, भारतीय दूतावास ने क्या बताया
होर्मुज के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय थे सवार, भारतीय दूतावास ने क्या बताया
‘अगर रूस और चीन ईरान का युद्ध में साथ देते हैं, तो...’, ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग को दी बड़ी धमकी
‘अगर रूस और चीन ईरान का युद्ध में साथ देते हैं, तो...’, ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग को दी बड़ी धमकी
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
जंतर- मंतर पर आंदोलन खत्म, दिल्ली मेट्रो में आज फ्री रहेगी यात्रा, पुलिस ने की लौटने की अपील
जंतर- मंतर पर आंदोलन खत्म, दिल्ली मेट्रो में आज फ्री रहेगी यात्रा, पुलिस ने की लौटने की अपील
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
IND vs ZIM T20: अभिषेक शर्मा पर फिर फूटा 'हरारे' बम, दूसरे टी20 में भी बुरी तरह फ्लॉप
अभिषेक शर्मा पर फिर फूटा 'हरारे' बम, दूसरे टी20 में भी बुरी तरह फ्लॉप
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Resignation: शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
Embed widget