एक्सप्लोरर

Bangladesh Army: मुहम्मद यूनुस से नहीं संभल रहा बांग्लादेश, सेना को मिली मजिस्ट्रेट की शक्ति, भयंकर होंगे हालात

Bangladesh Army: बांग्लादेश की हालत हर दिन के साथ बिगड़ती जा रही है. स्थिति नियंत्रण में नहीं होने पर सरकार ने सेना को मजिस्ट्रेट की शक्ति दी है. सेना के पास अब गिरफ्तारी का अधिकार होगा.

Bangladesh Army: मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली बांग्लादेश की अंतरिम सरकार अराजकता रोकने में नाकाम साबित हो रही है, जिसके बाद एक बार फिर देश के भीतर सैन्य शासन की आहट बढ़ती जा रही है. इस बीच अंतरिम सरकार ने तात्कालिक प्रभाव से सेना को कार्यकारी मजिस्ट्रेट की शक्तियां दे दी है. बांग्लादेश के लोक प्रशासन मंत्रालय ने मंगलवार को इस मसले को लेकर गजट अधिसूचना जारी की. इस गजट के मुताबिक सेना के अधिकारी अगले 60 दिनों तक पूरे बांग्लादेश में जिला मजिस्ट्रेट की देखरेख में बतौर कार्यकारी मजिस्ट्रेट काम कर सकेंगे. मंत्रालय की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि यह निर्देश पूरे बांग्लादेश में लागू होंगे. 

बांग्लादेशी मीडिया आउटलेट डेली स्टार से सरकार के एक सलाहकार ने बताया कि मजिस्ट्रेट की शक्ति मिलने के बाद सेना के अधिकारियों के पास लोगों को गिरफ्तार करने और हिरासत में लेने का अधिकार होगा. आत्मरक्षा और अधिक जरूरत होने पर सैन्य अधिकारी गोली भी चला सकते हैं. अंतरिम सरकार के कानून सलाहकार आसिफ नजरुल ने इस फैसले की वजह बताते हुए कहा कि कई जगहों पर स्थितियां विध्वंसक हैं. उन्होंने औद्योगिक क्षेत्रों पर जोर देते हुए कहा कि इन स्थितियों के बीच सेना को मजिस्ट्रेट की शक्ति दी गई है. 

पुलिस से नहीं कंट्रोल हो रहे हालात
कानून सलाहकार नजरुल ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि सेना के जवान इस अधिकार का दुरुपयोग नहीं करेंगे. डेली स्टार से नजरुल ने कहा कि एक बार स्थिति सुधर जाए, इसके बाद सेना को मजिस्ट्रेट की शक्ति रखने की जरूरत नहीं होगी. डेली स्टार से एक अन्य सलाहकार ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि पुलिस अभी तक ठीक से काम नहीं कर पा रही है. सेना के साथ मजिस्ट्रेट नहीं होने से स्थिति नियंत्रण में नहीं आ रही है. 

बांग्लादेश में पहली बार इस तरह के आदेश
अंतरिम सरकार के सलाहकार ने इस बात को स्वीकार किया कि यह स्थिति असामान्य है. उन्होंने कहा कि यह पहली बार है जब सरकार की तरफ से सेना को इस तरह की शक्ति दी गई है. हालांकि, बांग्लादेश में पहले भी मॉर्शल लॉ लागू हो चुके हैं, लेकिन उस कानून के तहत खुद बा खुद सेना को मजिस्ट्रेट की पॉवर मिल जाती है. 

पुलिस थानों में लगाई गई आग
5 अगस्त को शेख हसीना की सरकार गिरने के बाद बांग्लादेश में अराजकता का माहौल है. इस बीच पुलिस पर बड़ी संख्या में हमले किए गए. अराजक तत्वों ने पुलिस की गाड़ियों और कई पुलिस स्टेशनों में आग लगा दी थी. पुलिस वालों को अपनी वर्दी निकालकर छुपना पड़ा था. बांग्लादेश के पुलिस सूत्रों के मुताबिक कुल 664 पुलिस थानों में से 450 थानों पर हमले किए गए. 

यह भी पढ़ेंः लेबनान में PM और राष्ट्रपति 'कागजी शेर,' असली ताकत कैसे रहती है हिजबुल्लाह के पास? समझिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल: फिलिस्तीनी वोटर्स को राष्ट्रपति हर्जोग का साथ, बेंजामिन के आरोपों पर क्या बोले?
इजरायल: फिलिस्तीनी वोटर्स को राष्ट्रपति हर्जोग का साथ, बेंजामिन के आरोपों पर क्या बोले?
शेख हसीना के ढाका से भागने का जिस एयर फोर्स ऑफिसर ने बनाया था Video, मौत से सनसनी
शेख हसीना के ढाका से भागने का जिस एयर फोर्स ऑफिसर ने बनाया था Video, मौत से सनसनी
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
रूस के हमले से दहला यूक्रेन, रेलवे स्टेशन पर ड्रोन अटैक, 13 की मौत
रूस के हमले से दहला यूक्रेन, रेलवे स्टेशन पर ड्रोन अटैक, 13 की मौत

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget