एक्सप्लोरर

'बांग्लादेश को बनाया टेररिस्ट स्टेट',मोहम्मद यूनुस को चेतावनी देते हुए किसने कही बड़ी बात

Sheikh Hasina: बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना ने मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि वो बांग्लादेश जरूर वापस आएंगी.

Sheikh Hasina: बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना ने सोमवार (17 फरवरी, 2025) को मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि वह जरूर वापस आएंगी और सुनिश्चित करेंगी कि पीड़ितों के परिवारों को उचित न्याय मिले. 

एक सार्वजनिक कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा, "मैं हर पीड़ित परिवार की मदद करूंगी और यह सुनिश्चित करूंगी कि उनके हत्यारे बांग्लादेश में कानून का सामना करें. मैं वापस आऊंगी और शायद इसीलिए अल्लाह ने मुझे जिंदा रखा है."

'पुलिस की गोली से नहीं मरे थे आंदोलनकारी'

उन्होंने दावा किया कि जुलाई-अगस्त में छात्र आंदोलन के दौरान मारे गए लोग पुलिस की गोलीबारी से नहीं मरे थे. शेख हसीना ने कहा, "अगर अभी पोस्टमार्टम कराया जाए तो यह साबित हो जाएगा कि वे पुलिस की गोलीबारी में नहीं मरे." 

उन्होंने विरोध प्रदर्शनों के दौरान पुलिस की कार्रवाई का भी बचाव करते हुए कहा कि अधिकारियों ने अधिकतम संयम" दिखाया और केवल तभी कार्रवाई की जब उन पर हमला हुआ. उन्होंने कहा, "अबू सईद मामले में पुलिस ने तब कार्रवाई की जब उन पर हमला हुआ. मेरे हिसाब से पुलिस ने अधिकतम संयम बरता. पुलिसकर्मियों की हत्या एक सुनियोजित योजना के तहत की गई."

'मोहम्मद यूनुस शासन करने के लिए अयोग्य'

पूर्व प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि मोहम्मद यूनुस शासन करने के लिए अयोग्य हैं. उन्होंने कहा, "यूनुस ने खुद स्वीकार किया है कि वह देश चलाने में असमर्थ हैं, फिर भी वह इसी रास्ते पर चल रहे हैं. सरकारी प्रतिष्ठानों और अधिकारियों पर हमला उनकी अक्षमता को दर्शाता है."

उन्होंने यूनुस पर ढाका में अपने पुश्तैनी घर को जलाने की साजिश रचने का भी आरोप लगाया. उन्होंने कहा, "बंगबंधु का घर जला दिया गया. मैंने वह घर जनता को दे दिया था और उसे भी नष्ट कर दिया गया. यह उनकी योजना थी."

बांग्लादेश को बदला आतंकी राज्य में'

शेख हसीना में कहा, "जो लोग बांग्लादेश को आतंकवादी राज्य में बदल चुके हैं और जिनके कारण मानवाधिकारों का हनन हो रहा है, वे एक दिन कानून का सामना करेंगे. उन्होंने दोहराया, "अल्लाह हमारे साथ है और मैं न्याय करूंगी."

हसीना ने अर्थव्यवस्था और सुरक्षा को लेकर सरकार के रवैये की आलोचना की. उन्होंने कहा, "छह महीने से ज़्यादा समय बीत चुका है, फिर भी भीड़ हिंसा जारी है. अब मैंने सुना है कि वह ऑपरेशन डेविल हंट शुरू करेंगे. वह देश चलाने में असमर्थ हैं. अर्थव्यवस्था संकट में है, कानून और व्यवस्था बिगड़ रही है और सार्वजनिक सुरक्षा खतरे में है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK में आर-पार की लड़ाई! विद्रोहियों ने मुजफ्फराबाद कूच का किया ऐलान, बढ़ी शहबाज-मुनीर की टेंशन
PoK में आर-पार की लड़ाई! विद्रोहियों ने मुजफ्फराबाद कूच का किया ऐलान, बढ़ी शहबाज-मुनीर की टेंशन
ईरान तनाव के बीच ट्रंप-नेतन्याहू की मीटिंग का क्या होगा एजेंडा? खुद इजरायली PM ने बताया
ईरान तनाव के बीच ट्रंप-नेतन्याहू की मीटिंग का क्या होगा एजेंडा? खुद इजरायली PM ने बताया
Iran-US War: 13 दिन बाद रुके अमेरिकी अटैक ! जानें ट्रंप ने ईरान पर हमले टालने का क्यों लिया फैसला
13 दिन बाद रुके अमेरिकी अटैक ! जानें ट्रंप ने ईरान पर हमले टालने का क्यों लिया फैसला
बर्लिन प्राइड इवेंट में आतंकी हमला, LGBTQ इवेंट में भीड़ में वैन घुसने से 1 की मौत, 16 घायल
बर्लिन प्राइड इवेंट में आतंकी हमला, LGBTQ इवेंट में भीड़ में वैन घुसने से 1 की मौत, 16 घायल

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget