एक्सप्लोरर

'20-25 मिनट की देरी होती तो चली जाती जान! बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना का सनसनीखेज खुलासा

Sheikh Hasina Post : बांग्लादेश अवामी लीग पार्टी के फेसबुक पेज पर शुक्रवार (17 जनवरी, 2025) की देर रात पोस्ट किए गए ऑडियो भाषण में शेख हसीना ने गंभीर आरोप लगाए हैं.

Bangladesh Ex-PM Sheikh Hasina: बांग्लादेश की अवामी लीग पार्टी के फेसबुक पेज पर शुक्रवार (17 जनवरी, 2025) की देर रात एक ऑडियो पोस्ट किया गया, जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने चौंकाने वाला खुलासा किया. उन्होंने ऑडियो भाषण में गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि उन्हें और उनकी छोटी बहन शेख रेहाना को मारने की कई बार साजिश रची गई थी. रेहाना और मैं बाल-बाल बच गई. केवल 20-25 मिनट के अंतर से हमारी जान बच पाई.’

पिछले साल 2024 अगस्त महीने में छात्रों के नेतृत्व में शेख हसीना और अवामी लीग पार्टी की सरकार के खिलाफ जोरदार आंदोलन हुआ था. कई हफ्तों तक चले विरोध प्रदर्शन, झड़प और आंदोलनों के बाद 5 अगस्त, 2024 को बांग्लादेश में तख्तापलट किया गया, जिसके बाद 76 वर्षीय शेख हसीना को  प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा और मजबूरन भारत आना पड़ा. इस दौरान बांग्लादेश में हुई हिंसा में 600 से अधिक लोग मारे गए थे. शेख हसीना के सत्ता गिरने के बाद बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार बनी.

शेख हसीना ने जान से मारने की साजिश का किया दावा

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने फेसबुक पेज पर जारी ऑडियो भाषण में दावा किया कि उन्हें जान से मारने के लिए कई बार साजिशें रचीं गई. उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि 21 अगस्त, 2004 की हत्याओं से बचना या कोटालीपारा में बम से बच जाना और 5 अगस्त, 2024 को भी जिंदा बच जाना.. अल्लाह की मर्जी से हुआ. मेरे ऊपर अल्लाह का हाथ रहा होगा, नहीं तो मैं इस बार नहीं बच पाती!” उन्होंने अपने बयान में आगे कहा, “आपने देखा होगा कि कैसे उन्होंने मुझे मारने की साजिस रची थी. मगर, यह अल्लाह की रहमत है कि मैं अभी भी जिंदा हूं. अल्लाह चाहता है कि मैं कुछ और करूं. हालांकि, मैं एक पीड़ित हूं. अपने देश और अपने घर के बिना रह रही हूं. मेरा सब कुछ जल गया है.”

शेख हसीना ने कई साजिशों का किया जिक्र

शेख हसीना ने साजिशों का जिक्र करते हुए बताया कि 21 अगस्त, 2004 को बंगबंधु एवेन्यू पर अवामी लीग की ओर से आयोजित आतंकवाद विरोधी रैली में ग्रेनेड से हमला हुआ था. इस हमले में 24 लोग मारे गए और 500 से अधिक घायल हो गए. इस दौरान तत्कालीन विपक्ष की नेता 20,000 लोगों की भीड़ को संबोधित कर रही थीं. वहीं, कोटलिपारा बम धमाका भी शेख हसीना को मारने की एक साजिश थी.

यह भी पढे़ंः बांग्लादेश में HMPV से संक्रमित महिला की गई जान, कई दूसरी बीमारियां बनी मौत की वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रूस-यूक्रेन के बीच हुआ एनर्जी सीजफायर, ट्रंप ने किया बड़ा ऐलान
रूस-यूक्रेन के बीच हुआ एनर्जी सीजफायर, ट्रंप ने किया बड़ा ऐलान
इमरान खान का आखिरी किला ढहा, खैबर पख्तूनख्वा की प्रांतीय सरकार बर्खास्त, लगी इमरजेंसी
इमरान खान का आखिरी किला ढहा, खैबर पख्तूनख्वा की प्रांतीय सरकार बर्खास्त, लगी इमरजेंसी
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget