एक्सप्लोरर

हिंदुओं पर हमलों के बीच बैकफुट पर बांग्लादेश! अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस ने किया राष्ट्रीय एकता का आह्वान

Bangladesh India Relations: बांग्लादेश में हाल के दिनों में हिंदू समुदाय पर बढ़ते हमलों के बीच, अंतरिम सरकार के प्रमुख सलाहकार डॉ. मोहम्मद यूनुस ने राष्ट्रीय एकता की अपील की है.

Bangladesh India Relations: बांग्लादेश में हिदुओं पर हो रहे हमलों और उसके खिलाफ उठ रहे आक्रोशों के बीच अंतरिम सरकार के प्रमुख सलाहकार डॉ. मोहम्मद यूनुस ने राष्ट्रीय एकता की अपील की है. उन्होंने अल्पसंख्यक समुदायों पर हो रहे इन हमलों को "जघन्य" करार देते हुए, सभी नागरिकों से एकजुट होकर इन कृत्यों का विरोध करने का आग्रह किया है.

मोहम्मद यूनुस ने कहा "यह समय देश में सभी समुदायों और राजनीतिक दलों को मिलकर एकजुट होने का है. राष्ट्रीय एकता को लेकर वे छात्रों, राजनीतिक दलों और धार्मिक समुदायों के नेताओं के साथ बैठक करेंगे. डॉ. यूनुस ने विशेष रूप से युवाओं से अपील किया कि वे हिंदू, ईसाई और बौद्ध परिवारों की सुरक्षा सुनिश्चित करें." उन्होंने कहा, "आपके प्रयासों को विफल करने के लिए कई लोग खड़े हैं, इस बार असफल न हों." 

अल्पसंख्यकों लगातार हो रहे हमले

बांग्लादेश में शेख हसीना की सरकार के पतन के बाद से अल्पसंख्यक समुदायों पर हमलों में वृद्धि हुई है. बांग्लादेश हिंदू बौद्ध ईसाई एकता परिषद और बांग्लादेश पूजा उद्जापन परिषद के अनुसार, 5 अगस्त से अब तक 52 जिलों में अल्पसंख्यकों पर कम से कम 205 हमले हुए हैं.

हमलों के खिलाफ उठ रहे अंतरराष्ट्रीय आक्रोश

इन हमलों के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी आक्रोश देखने को मिला है. ब्रिटेन और अमेरिका में बांग्लादेशी हिंदुओं के समर्थन में प्रदर्शन हुए हैं, जहां प्रदर्शनकारियों ने अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की मांग की है.राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के महासचिव दत्तात्रेय होसबाले ने भी बांग्लादेश की अंतरिम सरकार से हिंदुओं पर अत्याचार रोकने और इस्कॉन से जुड़े संत चिन्मय कृष्ण दास की तत्काल रिहाई की अपील की है.

वहीं, डॉ. यूनुस की यह अपील ऐसे समय में आई है जब बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा एक गंभीर मुद्दा बन गया है. उन्होंने सभी नागरिकों से एकजुट होकर देश में शांति और सद्भाव बनाए रखने का आग्रह किया है.

यह भी पढ़ेंः अगर कनाडा का स्टडी परमिट हो गया रिजेक्ट तो भी मिलेगी एंट्री! जानें छात्रों के लिए क्या है ऑप्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारतीय जहाजों पर हमले...', UNSC में आगबबूला हुआ भारत, दी वॉर्निंग
'भारतीय जहाजों पर हमले...', UNSC में आगबबूला हुआ भारत, दी वॉर्निंग
ईरान फिर आगबबूला, तीन तेल टैंकरों पर हमला कर रोका, ट्रंप को दी टेंशन
ईरान फिर आगबबूला, तीन तेल टैंकरों पर हमला कर रोका, ट्रंप को दी टेंशन
'ईरान की तबाही आखिरी विकल्प...', नेतन्याहू ने ट्रंप से क्या सीक्रेट शेयर किया?
'ईरान की तबाही आखिरी विकल्प...', नेतन्याहू ने ट्रंप से क्या सीक्रेट शेयर किया?
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
जनरल डायर की तरह गोलियां..., संसद में गरजे नगीना MP चंद्रशेखर आजाद
जनरल डायर की तरह गोलियां..., संसद में गरजे नगीना MP चंद्रशेखर आजाद
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
'भारतीय जहाजों पर हमले...', UNSC में आगबबूला हुआ भारत, दी वॉर्निंग
'भारतीय जहाजों पर हमले...', UNSC में आगबबूला हुआ भारत, दी वॉर्निंग
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
मरीज की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में लगा दी आग- वीडियो वायरल
मरीज की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में लगा दी आग- वीडियो वायरल
Embed widget