एक्सप्लोरर

Naela Quadri: बलूचिस्तान की पीएम ने मांगी प्रधानमंत्री मोदी से UN में मदद, कहा- बलूच लोगों पर पाकिस्तान कर रहा अत्याचार

Naila Qadri India Visit: भारत पहुंची बलूचिस्तान की निर्वासित सरकार की प्रधानमंत्री नाएला कादरी ने हमारा देश अब पाकिस्तान के अवैध कब्जे में है. जहां जमकर अत्याचार किया जा रहा है.

Naila Qadri: बलूचिस्तान की निर्वासित सरकार की प्रधानमंत्री नाएला कादरी ने भारत के अपने समकक्ष पीएम नरेंद्र मोदी से संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में समर्थन मांगा है. दरअसल, उन्होंने पाकिस्तान के अवैध कब्जे से आजादी के लिए यूएन में यह समर्थन मांगा है. 

नाएला कादरी ने शुक्रवार (28 जुलाई) को भारत के हरिद्वार में स्थित गंगा के तट पर बलूचिस्तान की आजादी के लिए पूजा की. साथ ही पत्रकारों से बात करते उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार के पास आज संयुक्त राष्ट्र में बलूचिस्तान के समर्थन में बोलने का मौका है. हो सकता है यह मौका कल उनके पास न हो.

बलूचिस्तान के लोगों पर अत्याचार कर रहा पाकिस्तान 

उन्होंने आगे कहा कि बलूचिस्तान कभी एक स्वतंत्र देश था, लेकिन अब पाकिस्तान के अवैध कब्जे में है. उन्होंने आरोप लगाया कि पाकिस्तान बलूचिस्तान के खनिज संसाधनों को लूट रहा है. इसके साथ ही यहां के स्थानीय लोगों पर हर तरह के अत्याचार कर रहा है. कादरी ने कहा कि बलूचिस्तान में पाकिस्तान अकेले अत्याचार नहीं कर रहा है, बल्कि बलूच लोगों पर अत्याचार करने के लिए उसने चीन को भी शामिल कर लिया है. 

बलूच लड़कियों के साथ हो रहा बलात्कार 

नाएला कादरी ने कहा कि ये लोग बलूच लड़कियों के साथ बलात्कार करते हैं. यहां रहने वाले लोगों के घरों और बगीचों को आग के हवाले किया जा रहा है. उन्होंने जोर देकर कहा कि अगर भारत संयुक्त राष्ट्र में बलूचिस्तान के लिए खड़ा होगा तो हमारा देश आजाद होगा तो हम भी भारत के समर्थन में खड़े होंगे. कादरी ने कहा कि बलूचिस्तान का बच्चा-बच्चा दहशतगर्दों और पाकिस्तान के अवैध कब्जे से आजादी चाहता है. ऐसे में हमें दुनिया भर के समर्थन की जरुरत है.

भारत और बलूचिस्तान के बीच समानताओं के बारे में बात करते हुए कादरी ने कहा कि दोनों को धर्म के नाम पर कुचला गया. क़ादरी इस समय पाकिस्तान से बलूचिस्तान की आज़ादी के लिए समर्थन जुटाने के लिए दुनिया भर का दौरा कर रही हैं. 

ये भी पढ़ें: India-Pakistan Relation: 'जिस देश के मां-बाप न हो वो जलील ही होता है', पाकिस्तानियों का सरकार पर फूटा गुस्सा, देखें वीडियो

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
अमेरिकी हमले से दहल उठा ईरान, चाबहार से हॉर्मुज तक भीषण धमाके, लगातार 9वीं रात हुआ अटैक
अमेरिकी हमले से दहल उठा ईरान, चाबहार से हॉर्मुज तक भीषण धमाके, लगातार 9वीं रात हुआ अटैक
'यह वेनेजुएला नहीं...', ट्रंप के दूत स्टीव विटकॉफ से ईरान के विदेश मंत्री ने ऐसा क्यों कहा था? अराघची ने बताया
'यह वेनेजुएला नहीं...', स्टीव विटकॉफ से ईरान के विदेश मंत्री ने ऐसा क्यों कहा था? अराघची ने बताया
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget