एक्सप्लोरर

देश ही नहीं विदेश में भी बारिश का कहर जारी, बाढ़ की चपेट में ऑस्ट्रेलिया का विक्टोरिया, तीन दशक बाद पड़ी ऐसी मार

Victoria Heavy Rain: ऑस्ट्रेलिया इन दिनों बाढ़ से जूझ रहा है. भारी बारिश के बाद आई बाढ़ ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है. ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य में इसका असर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है.

Australia Floods: भारी बारिश (Heavy Rain) का कहर देश की नहीं बल्कि विदेशों में देखने को मिल रहा है. बारिश कहर बरपा रही है. ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में भारी बारिश से बाढ़ (Floods) के हालात हैं. तीन दशक बाद विक्टोरिया (Victoria) में बाढ़ की ऐसी मार पड़ी है कि लोगों का जीना मुहाल हो गया है. ऑस्ट्रेलिया (Australia) में शुक्रवार, 14 अक्टूबर 2022 को आई अचानक बाढ़ के कारण सैकड़ों घर तबाह हो गए.

देश का दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य विक्टोरिया में आपातकाल घोषित कर दिया गया है. विक्टोरिया राज्य बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित है. इसके अलावा राजधानी मेलबर्न में कुछ इलाकों को खाली करने का आदेश दिया गया है. सरकार ने तीन राज्यों में सबसे ज्यादा बारिश होने के बाद क्षेत्रीय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने का आदेश दिया है.

बाढ़ से 20 लोगों की मौत की पुष्टि

ऑस्ट्रेलिया के कुछ इलाकों में पिछले 24 घंटे बारिश होने से अचानक बाढ़ का जलस्तर बढ़ गया है. कई घरों में बारिश का पानी घुस गया है. यहां जमकर मूसलाधार बारिश हुई है. देश में भारी बारिश के बाद आई अचानक बाढ़ से अब तक 20 से अधिक लोगों की मौत की पुष्टि की जा चुकी है.

विक्टोरिया राज्य में 500 घर जलमग्न हो गए हैं जबकि 500 से अधिक संपत्तियां बाढ़ की चपेट में हैं. कहा जा रहा है कि इस बाढ़ की चपेट में और भी कई घर आ सकते हैं. ऑस्ट्रेलिया में आई बाढ़ तीन दशकों में राज्य में आई सबसे खराब बाढ़ की घटनाओं में से एक मानी जा रही है.

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

भारी बारिश से आई बाढ़ के कारण स्कूलों को भी बंद कर दिया गया है और तीन हजार घरों और अन्य संस्थानों की बिजली भी गुल हो गई है. कई क्षेत्रों में 24 घंटे बारिश हुई है और सबसे ज्यादा मेलबर्न के उत्तर-पूर्व में स्ट्रैथबोगी में हुई है. इस बीच राज्य न्यू साउथ वेल्स में लगभग 600 लोगों को फोर्ब्स शहर खाली कराने के आदेश दिए गए है. इस इलाके में बाढ़ आने की आशंका जताई जा रही है. कुछ इलाकों में भारी बारिश होने के कारण तस्मानिया में भी बाढ़ आ गई है. इस बीच आस्ट्रेलिया मौसम विभाग ने बताया है कि आने वाले हफ्तों में और भी अधिक बारिश होने की आशंका हैं.

ये भी पढ़ें:

World Flood News: ऑस्ट्रेलिया में आई बाढ़ से लोगों का जीना मुहाल

 Australia Floods : सैलाब के कहर से खंडहर बना शहर ! | Melbourne News

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: क्या आइजनकोट के इजराइली PM बनने से फ़िलिस्तीन के साथ जंग रुक जाएगी? जानिए उनका स्टैंड
Explained: क्या आइजनकोट के इजराइली PM बनने से फ़िलिस्तीन के साथ जंग रुक जाएगी? जानिए उनका स्टैंड
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
'बहुत खराब दिखते हो', पत्रकार ने किया सवाल तो भड़के ट्रंप, सेहत सुधारने की दी सलाह
'बहुत खराब दिखते हो', पत्रकार ने किया सवाल तो भड़के ट्रंप, सेहत सुधारने की दी सलाह
इजरायल चुनाव: किसी पार्टी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां करेंगी 'खेला', नेतन्याहू का क्या होगा?
इजरायल में किसी पार्टी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां करेंगी 'खेला', नेतन्याहू का क्या होगा?

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या जेल से नहीं निकल पाएंगे आजम खान? ED ने उठाया बड़ा कदम
क्या जेल से नहीं निकल पाएंगे आजम खान? ED ने उठाया बड़ा कदम
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
Embed widget