एक्सप्लोरर

Australia Fire Accident: ऑस्ट्रेलिया के रसेल आईलैंड पर दर्दनाक हादसा, आग में झुलसने से पिता समेत 5 बच्चे जिंदा जले

Australia: ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन की रिपोर्ट के अनुसार, आग पर काबू पाने के लिए लगभग 20 अग्निशामकों को तैनात किया गया था.

Australia Fire Accident: ऑस्ट्रेलिया (Australia) के रसेल आईलैंड (Russell Island) में रविवार (6 अगस्त) को हुए दर्दनाक हादसे में आग लगने से पांच युवा लड़कों समेत पिता की मौत हो गई. पुलिस ने इस घटना को विनाशकारी बताया. ब्रिस्बेन के पास मौजूद रसेल आईलैंड पर स्थित एक घर में रविवार सुबह-सुबह आग लग गई. आग ने घर को पूरी तरह से नष्ट कर दिया. हालांकि, हादसे में मां जिंदा बच गई.
 
28 वर्षीय महिला को बेहतर इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. पुलिस ने बताया कि महिला बेहद परेशान हालत में है. एक पुलिस प्रवक्ता ने कहा घर जलकर खाक हो गया है. हादसे में 6 लोगों के मारे जाने की सूचना है. इनमें 34 वर्षीय पुरुष और 5 लड़के शामिल थे, जिनकी उम्र 11 से 3 साल के बीच थी.

आग लगने का कारण पता नहीं
पुलिस  अधीक्षक मैट केली ने कहा, "आग लगने के समय एक 28 वर्षीय महिला घर के भीतर ही थी.  उसे आग से निकाला गया. उसका इलाज किया जा रहा है." उन्होंने कहा कि वो इस समय भावनात्मक रूप से बहुत परेशान है,लेकिन उसे कोई चोट नहीं आई है. आग लगने के समय वह घर में थी और हम सुरक्षित निकालने में कामयाब रहे.

उन्होंने कहा कि यह वास्तव में दुखद है.  इस हादसे में एक पुरुष सहित 5 युवा लड़कों ने जान गंवा दी. हालांकि, अब तक आग लगने का कारण नहीं पता चल पाया है. पुलिस इस आग को फिलहाल संदिग्ध नहीं मान रही है. 

 9 लोग जख्मी भी हो गए
इस हादसे में 9 लोग जख्मी भी हो गए. ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन की रिपोर्ट के अनुसार, आग पर काबू पाने के लिए लगभग 20 अग्निशामकों को तैनात किया गया था. रसेल आईलैंड लगभग तीन किलोमीटर चौड़ा और आठ किलोमीटर लंबा है और उत्तरी स्ट्रैडब्रोक द्वीप और क्वींसलैंड की मुख्य भूमि के बीच स्थित है. इस क्षेत्र की आबादी लगभग 3,700 है.

ऑस्ट्रेलियन एसोसिएटेड प्रेस (AAP) से बात करते हुए स्थानीय लोगों ने कहा कि प्रभावित घर शहर के केंद्र से बहुत दूर नहीं थे. क्वींसलैंड के विपक्षी नेता डेविड क्रिस फुल्ली ने लोगों के प्रयासों की सराहना की.

ये भी पढ़ें:China Hospital Ship: चीन के पास है तैरता हुआ मिलिट्री हॉस्पिटल, युद्ध की स्थिति में ऐसे निभा सकता है अहम किरदार, देंखे तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
भूकंप: मलबे में 37 घंटे दबे रहने के बाद जिंदा निकली, बाहर आने पर हुई मौत
भूकंप: मलबे में 37 घंटे दबे रहने के बाद जिंदा निकली, बाहर आने पर हुई मौत
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget