एक्सप्लोरर

Quad: ऑस्ट्रेलिया के नए PM बोले- क्वाड देशों के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध, क्लाइमेट चेंज को लेकर ये कही ये बात

Australia New PM At Quad: ऑस्ट्रेलिया के नए पीएम ने कहा कि जैसा कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र ने नया आकार दिया है, Quad साझेदारी की अब पहले से कहीं अधिक जरूरत है.

Australian New PM Anthony Albanese on Quad: ऑस्ट्रेलिया के नए प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस (Anthony Albanese) ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार क्वाड (Quad) देशों के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध है. उनके लक्ष्य क्वाड देशों की प्राथमिकताओं के साथ जुड़े हैं. उन्होंने अमेरिका, भारत और जापान के नेताओं से कहा कि वह जलवायु परिवर्तन पर भी चर्चा करना चाहते हैं. एक दिन पहले अपने देश के 31वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले ऑस्ट्रेलिया की लेबर पार्टी के नेता अल्बनीज ने यह भी कहा कि क्वाड "स्वतंत्र और खुले इंडो-पैसिफिक" के लिए एक साथ खड़ा है.

क्वाड सम्मेलन में शामिल हो रहे ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बानीज ने कहा कि हम इस बात को स्वीकार करते हुए काम करेंगे कि प्रशांत महासागर के द्वीप देशों के लिए क्लाइमेट चेंज मुख्य आर्थिक और सुरक्षा चुनौती है. ऑस्ट्रेलिया की सरकार 2030 तक उत्सर्जन में 43 फीसदी की कमी करने का एक नया टारगेट निर्धारित करेगी और 2050 तक शुद्ध-शून्य उत्सर्जन को लेकर आगे बढ़ेंगे. ऑस्ट्रेलिया के नए पीएम ने कहा कि जैसा कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र ने नया आकार दिया है, Quad साझेदारी की अब पहले से कहीं अधिक जरूरत है. इस दिशा में विशेष तौर से ध्यान देने की अब आवश्यकता है.

'यूक्रेन पर रूसी हमला UN चार्टर के सिद्धांतों के लिए चुनौती'

उधर, जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने अपनी प्रारंभिक टिप्पणी में कहा कि यूक्रेन पर रूसी आक्रमण संयुक्त राष्ट्र चार्टर के सिद्धांतों के लिए एक चुनौती है. इस तरह की चीजों को कभी भी इंडो-पैसिफिक में होने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए. क्वाड सम्मेलन में पीएम नरेंद्र मोदी के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने संबोधित किया. बाइडेन रूस और यूक्रेन के बीच जंग को लेकर एक बार फिर से चिंता जताई. उन्होंने इस जंग को सबसे बड़ा मानव संकट बताया. उन्होंने हिंद प्रशांत क्षेत्र को शांतिपूर्ण और स्थिर रखने के लिए एकजुट होने पर जोर दिया.

बता दें कि अमेरिका के नेतृत्व में देशों के अनौपचारिक समूह को इंडो-पैसिफिक में चीन की बढ़ती राजनीतिक, वाणिज्यिक और सैन्य गतिविधियों के खिलाफ एक संभावित कवच के रूप में क्वाड को स्थापित किया गया था. 

ये भी पढ़ें:

Quad Summit: ‘पुतिन सिर्फ एक संस्कृति को खत्म करने की कर रहे कोशिश...,’ यूक्रेन-रूस जंग के बीच राष्ट्रपति बाइडेन का मॉस्को पर बड़ा हमला

'यूक्रेन से ताइवान की तुलना करना बेतुका', अमेरिकी सैन्य हस्तक्षेप को लेकर Joe Biden के बयान पर भड़का China

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान के बुशहर समेत कई शहरों में भीषण धमाके, अमेरिका का नए अटैक से इनकार, ट्रंप ने नेतन्याहू से फोन पर क्या की बात?
ईरान के बुशहर समेत कई शहरों में भीषण धमाके, ट्रंप का नए अटैक से इनकार, नेतन्याहू से फोन पर की बात
PoK प्रदर्शन के 31वें दिन पाक रेंजर्स ने फिर दिखाई बर्बरता, फायरिंग में 2 की मौत और 13 घायल
PoK प्रदर्शन के 31वें दिन पाक रेंजर्स ने फिर दिखाई बर्बरता, फायरिंग में 2 की मौत और 13 घायल
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
यूएस एयरफोर्स और नेवी ने ईरान में कहां-कहां बरपाया बारूदी कहर? तेहरान ने कुछ ऐसे दिया जवाब
यूएस एयरफोर्स और नेवी ने ईरान में कहां-कहां बरपाया बारूदी कहर? तेहरान ने कुछ ऐसे दिया जवाब

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान? अटकलें तेज
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान?
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget