एक्सप्लोरर

ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में भीषण आग: टल सकती है प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन की भारत यात्रा

न्यू साउथ वेल्स में आग लगने की वजह से 40 लाख हेक्टेयर की फसल बर्बाद हो गयी. जंगलों में लगी इस आग की वजह से कई सड़कों को भी बंद किया गया है और निवासियों, पर्यटकों को वहां से निकाला जा रहा है.

न्यू साउथ वेल्स: ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में इन दिनों भीषण आग लगी है. इसको देखते हुए ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन की भारत यात्रा टल सकती है. स्कॉट मॉरिसन 14 जनवरी से 16 जनवरी तक की भारत यात्रा पर आने वाले थे, लेकिन सूत्रों से खबर है कि वह दौरा टाल सकते हैं. ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने न्यू साउथ वेल्स और विक्टोरिया प्रांतों में जंगलों में लगी आग को देखते हुए आपात स्थिति घोषित कर दी है.

आग पर प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया की उत्सर्जन घटाने की नीति के तहत पर्यावरण की रक्षा के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे. उन्होंने कहा कि कैबिनेट की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति अधिक संख्या में जहाजों और हेलिकॉप्टरों को काम में लगाने और अन्य मुद्दों पर विचार के लिए सोमवार को बैठक करेगी.

निवासियों-पर्यटकों को निकाला जा रहा है

बता दें कि जंगलों में लगी इस आग की वजह से कई सड़कों को भी बंद किया गया है और निवासियों, पर्यटकों को वहां से निकाला जा रहा है. यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब शनिवार तक आग के और फैलने की आशंका प्रकट की गयी है. नए साल की पूर्व संध्या पर देश के दक्षिण-पूर्व हिस्से में भीषण आग लग गयी और कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और छुट्टियां मनाने पहुंचे कई लोग वहां फंस गए.

न्यू साउथ वेल्स सरकार ने आज से एक सप्ताह के लिए आपात स्थिति की घोषणा की. इसका मतलब है कि लोगों को प्रभावित इलाकों से निकाला जाएगा और सड़कों को बंद कर दिया गया है. शनिवार तक आग के और भीषण हो जाने की आशंका है . प्रशासन ने लोगों से प्रभावित इलाकों से खुद निकल सकने की स्थिति में वहां से दूसरे स्थानों पर जाने की अपील की है. इसके साथ ही ग्रामीण दमकल सेवा विभाग भी सप्ताहांत पर मुश्किल हालात से निपटने की तैयारी में जुटा है.

 40 लाख हेक्टेयर की फसल बर्बाद

बृहस्पतिवार को न्यू साउथ वेल्स में आग लगने की वजह से 40 लाख हेक्टेयर की फसल बर्बाद हो गयी. प्रांत के प्रीमियर ग्लाडेस बेरेजिकलियान ने लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस का शुक्रिया कहा. उन्होंने लोगों से भी सावधानी बरतने की अपील की है . उन्होंने कहा, ‘‘हम जानते हैं कि तापमान कई हिस्सों में 40 से ऊपर चला जाएगा. फंसे हुए पर्यटकों को भी निकाला जाना है . ’’

विक्टोरिया प्रांत में प्रशासन ने ईस्ट गिप्सलैंड खासकर राज्य के पूर्वोत्तर के लोगों को आग वाले क्षेत्र से निकल जाने की अपील की है क्योंकि आगामी दिनों में स्थिति और खराब हो सकती है. विक्टोरिया के प्रीमियर डेनियल एंड्रयूज ने कहा कि माल्लाकूटा क्षेत्र में शुक्रवार से नौसेना के पोतों को काम में लगाया जाएगा. मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है क्योंकि विक्टोरिया में 17 व्यक्ति के लापता होने की सूचना है.

यह भी पढें-

CAA प्रदर्शन: बेंगलुरु में बोले PM मोदी- ‘विरोध करने के लिए संसद के खिलाफ ही खड़ी हो गई कांग्रेस’

RSS के विचारक बोले- ‘बंगाल, बिहार, झारखंड-ओडिशा के कुछ हिस्सों को ग्रेटर बांग्लादेश बनाने की साजिश’

राजस्थान: कोटा में अबतक 100 से ज्यादा बच्चों की मौत, आज अस्पताल का दौरा करेगी स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-Iran War News LIVE: अमेरिका ने ईरान के कई ठिकानों पर किया भीषण अटैक, 14 लोगों की मौत और 78 घायल
LIVE: अमेरिका ने ईरान के कई ठिकानों पर किया भीषण अटैक, 14 लोगों की मौत और 78 घायल
Explained: अमेरिका और ईरान जंग से बाज क्यों नहीं आ रहे? 90 ठिकानों पर हमलों में 3 मौतें, आखिर चाहते क्या दोनों देश?
US-ईरान जंग से बाज क्यों नहीं आ रहे? 90 ठिकानों पर हमले में 3 मौतें, आखिर चाहते क्या दोनों देश?
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
'We Will Kill Trump...', खामेनेई के अंतिम संस्कार वाले शहर में निकला ट्रंप की मौत का फरमान
'We Will Kill Trump...', खामेनेई के अंतिम संस्कार वाले शहर में निकला ट्रंप की मौत का फरमान

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM Modi Australia Visit: PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
क्या अजय देवगन की Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
क्या Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
Intermittent Fasting Risks: क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें
क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें
Embed widget