एक्सप्लोरर

लीक हुए दस्तावेजों को ट्रंप ने बेबुनियाद बताया, निशाने पर खुफिया एजेंसियां

नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति चुने जाने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी पहली ही प्रेस कांफ्रेंस में अपनी ही खुफिया एजेंसियों को कटघरे में खड़ा कर दिया है. दरअसल हाल ही में कुछ ऐसे दस्तावेज़ लीक हुए थे, जिनमें ये कहा गया कि रूसी अधिकारियों के पास ट्रंप की कुछ ऐसी वीडियो रिकॉर्डिंग्स मौजूद हैं, जो बेहद आपत्तिजनक हैं. लेकिन ट्रंप ने लीक हुए उन दस्तावेज़ों को बेबुनियाद और झूठा बताया है और कहा है कि इसके लिए अमेरिकी खुफिया एजेंसियां ज़िम्मेदार हैं.

डोनाल्ड ट्रंप की प्रेस कांफ्रेंस में शुरुआत ही रूस के कथित हैकिंग वाले सवालों से हुई. मीडिया के सवालों पर उन्होंने पहली बार ये बातें कही कि राष्ट्रपति चुनाव के दौरान की गयी हैकिंग रूस की ओर से हो सकती है लेकिन निश्चित तौर पर यह नहीं कहा जा सकता, क्योंकि चीन सहित कई देश अमेरिकी साइबर स्पेस में लगातार सेंध मारते रहते हैं.

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ''जहां तक हैकिंग का सवाल है, मैं सोचता हूं ये रूस था, लेकिन हम कई दूसरे देशों द्वारा भी हैक किए गए हैं. हाल ही में 2 करोड़ 20 लाख लोगों के नाम और जानकारियां हम खो चुके हैं, इसके पीछे संभवत: चीन भी हो सकता है.''

अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ''मैं फिर से कहूंगा ये बेहद शर्मनाक है कि जानकारी लीक हुई, मैंने वो जानकारी देखी है, वो सब झूठी खबरें हैं, ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है, हमारे विरोधियों की चाल है, सारे विरोधियों ने एक होकर ये बेबुनियाद जानकारी दी है.''

उधर रूस ने भी ऐसी खबरों का खंडन करते हुए कहा है कि ये अमेरिका और रूस के रिश्तों को खराब करने की साज़िश है, चुनाव प्रचार के वक्त से ही ट्रंप रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की तारीफ करते रहे हैं, प्रेस कांफ्रेंस में भी उन्होंने कहा कि पुतिन की दोस्ती को वो एक संपत्ति की तरह देखते हैं..

रूस के इस बयान पर ट्रंप ने कहा कि अगर पुतिन डोनाल्ड ट्रंप को पसंद करते हैं, तो मैं इसे एक संपत्ति की तरह मानूंगा ना कि देनदारी. क्योंकि रूस के साथ हमारे खराब संबंध रहे हैं. रूस ISIS से लड़ने में हमारी मदद कर सकता है.

अमेरिकी जनता को ट्रंप ने विश्वास दिलाया कि अब उनका अपने कारोबार से कोई मतलब नहीं है, सारा कारोबार उन्होंने अपने बेटों के हवाले कर दिया है. वैसे तो प्रेस कांफ़्रेस का असली मकसद अमेरिकी जनता से अपनी भविष्य की योजनाएं बताने की थी लेकिन प्रेस कांफ्रेंस रूस से जुड़े आरोपों के ईर्द गिर्द ही सिमट कर रह गयी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
दुनिया का पहला AI हैकर? बिना इंसान के JADEPUFFER ने किया साइबर अटैक, डेटा एन्क्रिप्ट कर मांगी बिटकॉइन में फिरौती
दुनिया का पहला AI हैकर? बिना इंसान के JADEPUFFER ने किया साइबर अटैक
सीरिया की राजधानी दश्मिक में सीरियल ब्लास्ट, फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के होटल के बाहर गिरा बम
सीरिया की राजधानी दश्मिक में सीरियल ब्लास्ट, फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के होटल के बाहर गिरा बम

वीडियोज

Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल
Govinda की बात याद कर टूट गईं Sunita Ahuja
Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने
Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
महाराष्ट्र: ड्राइविंग लाइसेंस हासिल करने के लिए सरकार की नई पॉलिसी, अब ये सर्टिफिकेट होगा जरूरी
महाराष्ट्र: ड्राइविंग लाइसेंस हासिल करने के लिए सरकार की नई पॉलिसी, अब ये सर्टिफिकेट होगा जरूरी
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
'हम CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
'CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका SC में खारिज
Embed widget