एक्सप्लोरर

पाकिस्तान: कराची में चीन के दूतावास के चेक-प्वाइंट पर हमला, दो पुलिसकर्मियों की मौत, तीन आतंकी भी ढेर

कराची में चीन के दूतावास के पास गोलीबारी के बाद भारी संख्या में सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है. डीआईजी जावेद आलम ने गोलीबारी और उसमें दो पुलिसकर्मियों की मौत की पुष्टि की है.

कराची: हथियारों से लैस तीन आत्मघाती हमलावरों ने शुक्रवार को पाकिस्तान के सबसे बड़े नगर कराची स्थित चीनी वाणिज्य दूतावास को दहलाते हुए दो पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी. अधिकारियों के मुताबिक उच्च सरक्षा वाले क्षेत्र में हुए इस हमले को नाकाम करते हुए सुरक्षा बलों ने तीनों हमलावरों को मार गिराया.  सुबह आतंकी हमले की जद में आया वाणिज्य दूतावास पॉश इलाके क्लिफटन में स्थित है.

कराची पुलिस प्रमुख आमिर शेख ने बताया कि तीन संदिग्ध आत्मघाती हमलावरों को दूतावास में घुसने से पहले ही मार गिराया गया और सुरक्षा बलों ने हमले को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया. जियो न्यूज ने पुलिस अधिकारियों के हवाले से कहा कि आतंकवादियों के कब्जे से नौ हथगोले, क्लाश्निकोव राइफल की गोलियां, मैगेजीन और विस्फोटक बरामद किए गए. अधिकारियों ने कहा, "उनके पास से खाद्य सामग्री और दवाइयां भी मिली."

जिन्ना अस्पताल के कार्यकारी निदेशक सीमी जमाली ने कहा, "हमें दो पुलिसकर्मियों के शव मिले हैं और एक घायल चीनी सुरक्षा गार्ड को यहां भर्ती कराया गया है जिसका इलाज किया जा रहा है." सिंध सरकार और इंटर सर्विसेज जनसंचार शाखा (आईएसपीआर) ने अभियान में तीन आतंकवादियों के मारे जाने की पुष्टि की. कड़ी सुरक्षा और रेड जोन माने वाले इस इलाके में बहुत से नामी रेस्त्रां, दूतावास और स्कूल हैं.

पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के प्रमुख बिलावल भुट्टो जरदारी का बिलावल हाउस भी इसी इलाके में स्थित है. खतरे का पता लगाने तक पास के स्कूलों एवं भोजनालयों को बंद रखा गया. निवासियों ने बताया कि उन्होंने गोलीबारी और विस्फोट की आवाज सुबह करीब साढ़े नौ बजे (स्थानीय समयानुसार) के आस-पास सुनी.

शेख ने कहा, "आतंकवादियों ने सबसे पहले दूतावास के बाहर जांच चौकी पर हमला किया और इलाके में एक हथगोले से विस्फोट किया." शेख ने बताया कि हमलावरों ने दूतावास की ओर जाने से पहले कुछ दूरी पर अपनी गाड़ी पार्क की. रक्षा विश्लेषक और सुरक्षा ठेकेदार इकराम सहगल ने बताया कि हमलावरों ने पहले पुलिसकर्मियों पर गोलियां चलाई. दूतावास में सगहल की कंपनी के गार्डों की ही तैनाती थी.

सहगल ने बताया कि पुलिसकर्मियों की मौत के बाद हमलावर दूतावास के दरवाजे की तरफ बढ़े. हालांकि गार्डों ने दूतावास संबंधी कार्यों के लिए आए लोगों को जल्दी से इमारत में प्रवेश कराया और दरवाजे बंद कर दिए. उन्होंने बताया कि दूतावास में चीनी कर्मचारियों को मुख्य इमारत तक ले जाया गया. अर्द्धसैनिक बलों के रेंजर फिर मौके पर पहुंचे और हमलावरों के साथ मुठभेड़ कर तीन को मार गिराया. उन्होंने बताया कि हमलावरों के पास से हथियार और विस्फोटक सामग्रियां बरामद की गईं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंतरिक्ष में ड्रैगन की साजिश! भेजा खतरनाक जासूस, यूएस एजेंसी ने लीक की तस्वीर
अंतरिक्ष में ड्रैगन की साजिश! भेजा खतरनाक जासूस, यूएस एजेंसी ने लीक की तस्वीर
मिडटर्म इलेक्शन से पहले बोले राष्ट्रपति ट्रंप, डेमोक्रेट्स को रोकने करेंगे इस पावर का इस्तेमाल'
मिडटर्म इलेक्शन से पहले बोले राष्ट्रपति ट्रंप, डेमोक्रेट्स को रोकने करेंगे इस पावर का इस्तेमाल'
'हमले का जवाब देने के लिए रहें तैयार', US-ईरान टेंशन के बीच मोजतबा का आर्मी को निर्देश
'हमले का जवाब देने के लिए रहें तैयार', US-ईरान टेंशन के बीच मोजतबा का आर्मी को निर्देश
बांग्लादेश में भारी बवाल, लेबर लीडर ने भारत को लेकर लगाई ये गुहार, बोले- हो जाएंगे कंगाल
बांग्लादेश में भारी बवाल, लेबर लीडर ने भारत को लेकर लगाई ये गुहार, बोले- हो जाएंगे कंगाल

वीडियोज

UP Election 2027 BJP Plan: यूपी चुनाव फतह करने के लिए BJP का Mega Plan | CM Yogi | Amit Shah
India Bloc Ramlila Maidan Rally: विपक्ष vs ज्ञानेश..'फाइनल टक्कर' अभी शेष! | Rahul vs Gyanesh | BJP
Supreme Court on Diwali Crackers: ग्रीन पटाखों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला | Breaking News | ABP
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya ने खोला बड़ा सच! ताने सुनते ही सबके सामने ला दी Jeet की कुर्बानी! #sbs
Bollywood News: शाहरुख खान ने 61वें जन्मदिन पर फैंस को दिया फिल्म 'किंग' के पहले गाने का सरप्राइज तोहफा (02.11.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
JNU में कांग्रेस सांसद की बर्खास्तगी पर हाईकोर्ट की रोक, जनवरी 2027 में अगली सुनवाई
JNU में कांग्रेस सांसद की बर्खास्तगी पर हाईकोर्ट की रोक, जनवरी 2027 में अगली सुनवाई
RLD क्या अकेले लड़ेगी 2027 का यूपी चुनाव? सभी 403 सीटों पर तैयारी शुरू
RLD क्या अकेले लड़ेगी 2027 का यूपी चुनाव? सभी 403 सीटों पर तैयारी शुरू
गृह मंत्री अमित शाह से मिले चिरंजीवी-राम चरण, AI के गलत इस्तेमाल पर कड़े कानून की मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले चिरंजीवी-राम चरण, AI के गलत इस्तेमाल पर कड़े कानून की मांग
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
राज्यसभा में अभिषेक मनु सिंघवी तीसरे सबसे अमीर सांसद, नंबर 1 पर कौन? ADR की रिपोर्ट में खुलासा
राज्यसभा में अभिषेक मनु सिंघवी तीसरे सबसे अमीर सांसद, नंबर 1 पर कौन? ADR की रिपोर्ट में खुलासा
महिलाओं को सोशल मीडिया हमलों से बचाना मकसद, केरल सरकार लाएगी कानून
महिलाओं को सोशल मीडिया हमलों से बचाना मकसद, केरल सरकार लाएगी कानून
How To Identify Fresh Dry Fruits: दिवाली पर खुले ड्राई फ्रूट खरीद रहे हैं? 1 मिनट में ऐसे करें जांच
दिवाली पर खुले ड्राई फ्रूट खरीद रहे हैं? 1 मिनट में ऐसे करें जांच
साड़ी पहन मोटो व्लॉगिंग पर निकली महिला, देखते रह गए राहगीर
साड़ी पहन मोटो व्लॉगिंग पर निकली महिला, देखते रह गए राहगीर
Embed widget