UP Election 2027 BJP Plan: यूपी चुनाव फतह करने के लिए BJP का Mega Plan | CM Yogi | Amit Shah
मिशन 2027 के लिए बीजेपी ने अपना मेगा प्लान तैयार कर लिया है एक बार फिर चुनावी अभियान की कमान पीएम मोदी और अमित शाह संभालेंगे..बीजेपी तीसरी बार यूपी में कमल खिलाने की तैयारी में जुट गई है.. दरअसल...27 के चुनावी दंगल का रोड मैप तो अमित शाह ने कार्यसमिति की बैठक में बना लिया था..पार्टी अब संगठन को चुनाव में उतारने की तैयारी में जुट गई है नैट विधानसभा के लिए बीजेपी ने चुनावी चक्रव्यूह बना लिया है. - पीएम नरेंद्र मोदी 18 कमिश्नरियों में चुनावी रैली करेंगे - जबकि अमित शाह क्षेत्रवार सभाओं और बूथ सम्मेलनों के जरिए चुनावी माहौल बनाएंगे - हर बार की तरफ इस बार भी कार्यकर्ताओं को मतदाताओं के घर-घर तक पहुंचने का टारगेट दिया गया है - हर 50 परिवारों पर एक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी तय की गई है - कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं और पार्टी की नीतियों की जानकारी देंगे - कार्यकर्ता हर वर्ग जाति और समुदाय के लोगों को पार्टी से जोड़ने का भी काम करेंगे -सभी 1918 मंडलों में मजबूत कार्यकर्ताओं की टीम तैनात होगी - नए मतदाताओं को जोड़ने के साथ युवाओं के वोट बनवाने पर भी जोर दिया जाएगा इसके साथ ही तीन नवंबर से छह क्षेत्रों में लोकतंत्र बचाओ,अराजकता हटाओ अभियान के तहत पदयात्रा निकाली जाएगी....जिसमे कम से कम 25 हजार लोगों की भागी दारी का लक्ष्य रखा गया है..























