एक्सप्लोरर

Pakistan Shooting: पाकिस्तान के स्कूल में भीषण गोलीबारी, 8 शि‍क्षकों की मौत, राष्ट्रपति डॉ. आरिफ अल्वी ने की कड़ी निंदा

Pakistan School's Shooting Attack: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के अपर करम और पारा चिनार इलाके के एक स्कूल में कुछ हथियारबंद बदमाश घुस गए. जहां उन्होंने सबसे पहले स्टाफ रूम को निशाना बनाया.

Shooting In Pakistan Schools: पाकिस्तान में गुरुवार (4 मई ) को हथियारबंद बदमाशों ने स्कूल को निशाना बनाया है. इस गोलीबारी में 8 शिक्षकों की मौत हो गई है. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना अपर करम और पाराचिनार में हुई है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के पाराचिनार इलाके के स्कूल में कुछ हथियारबंद बदमाश घुस गए.

यहां उन्होंने सबसे पहले स्टाफ रूम को निशाना बनाया. स्टाफ रूम में घुसने के साथ ही उन्होंने ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी. इससे वहां मौजूद शिक्षकों की मौके पर ही मौत हो गई.  इस गोलीबारी के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. हालांकि, अभी तक किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है. पुलिस ने भी अभी तक इस मामले में आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है. 

राष्ट्रपति ने की निंदा

पाकिस्तान के राष्ट्रपति डॉ. आरिफ अल्वी ने ऑन-ड्यूटी शिक्षकों की हत्या पर दुख जताते हुए हमलों की निंदा की है. राष्ट्रपति अल्वी ने अपर करम और पारा चिनार में 8 शिक्षकों की हत्या की कड़ी निंदा की है. मुल्क के राष्ट्रपति ने दो घटनाओं में ड्यूटी पर तैनात शिक्षकों की हत्या पर गहरा दुख और शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कहा है कि ज्ञान के दुश्मनों का शिक्षकों पर किया ये हमला निंदनीय है. राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि संदिग्धों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा और कानून के अनुसार दंडित किया जाएगा.

पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के सह अध्यक्ष और पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने भी अपर करम और पराचिनार में 8 शिक्षकों की हत्या पर खेद व्यक्त किया है. उन्होंने ड्यूटी के दौरान शिक्षकों की हत्या को आतंकवाद की घटना बताया है. इसके साथ ही मारे गए शिक्षकों के परिवारों के प्रति आसिफ अली जरदारी ने भी सहानुभूति और संवेदना व्यक्त की है. 

ये भी पढ़ें: Kremlin Drone Attack: 'क्रेमलिन पर हुए ड्रोन अटैक के पीछे अमेरिका का हाथ', रूस ने किया दावा, जानें क्या कुछ कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब
क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब
ईरान युद्ध में दलाली के बाद US के पास कटोरा लेकर पहुंचा ‘भिखारिस्तान’, शहबाज ने ट्रंप से मांगी 10 अरब डॉलर की खैरात
ईरान युद्ध में दलाली के बाद US के पास कटोरा लेकर पहुंचा ‘भिखारिस्तान’, शहबाज ने ट्रंप से मांगी 10 अरब डॉलर की खैरात
PoK Elections: सरकार के दबाव में चुनाव आयोग ने बदल दी तारीखें, अब 27 जुलाई से तीन चरणों में होगी POJK में वोटिंग
सरकार के दबाव में चुनाव आयोग ने बदल दी तारीखें, अब 27 जुलाई से तीन चरणों में होगी POJK में वोटिंग
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget