एक्सप्लोरर

Hijab Row: हिजाब को लेकर विरोध की आग में झुलसा ईरान, महसा अमिनी की मौत पर विरोध प्रदर्शन में 92 लोगों की मौत

Mahsa Amini Death: हिजाब का विरोध कर रही महसा अमिनी की पुलिस हिरासत में मौत के बाद ईरान में हालात बिल्कुल बदल गए. इस समय ईरान हिंसा की आग में झुलस रहा है. कम से कम 92 लोगों की मौत हो चुकी है.

Iran Hijab Row: हिजाब (Hijab) को लेकर हो रहे विरोध (Protest) की आग में पूरा ईरान (Iran) झुलस रहा है. 22 साल की महसा अमिनी (Mahsa Amini) की पुलिस हिरासत में मौत के बाद तो जैसे पूर हालात ही बदल गए हैं महसा की मौत के बाद से शुरू हुए विरोध प्रदर्शन में अब तक कम से कम 92 लोगों की मौत हो चुकी है. मीडिया रिपोर्ट्स (Media Reports) में नॉर्वे के ईरान ह्यूमन राइट्स (IHR) एनजीओ का हवाला देते हुए ये आंकड़ा पेश किया है.

अबू धाबी के नेशनल न्यूज ने आईएचआर के निदेशक महमूद अमीरी मोघद्दाम के हवाले से बताया है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय का दायित्व बनता है कि इस अपराध की जांच करे और इस्लामिक गणराज्य में आगे इस तरह के अपराधों पर रोक लगाई जाए. 16 सितंबर को महसा अमिनी की मौत के बाद शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन अब तीसरे हफ्ते में पहुंच गया है. नेशनल न्यूज के मुताबिक, शनिवार को देश के कुर्दिश इलाके में व्यापक रैली और हड़ताल हुई.

साल 2019 के बाद सबसे बड़ा विरोध प्रदर्शन

ईरान में कुर्दिस्तान की महसा अमिनी की मोरल पुलिस की हिरासत में मौत के बाद हो रहा विरोध प्रदर्शन साल 2019 के बाद का सबसे बड़ा विरोध प्रदर्शन है. इस विरोध प्रदर्शन में दर्जनों लोगों की मौत हुई है. इस विरोध प्रदर्शन में 83 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है. अमिनी की मौत का विरोध सिर्फ ईरान में ही नहीं बल्कि लंदन, रोम, मैड्रिड और कई पश्चिमी देशों में देखने को मिला है.

प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प

दक्षिणपूर्वी ईरान में प्रदर्शनकारियों (Protestor) और पुलिस (Police) के बीच हिंसक झड़पें देखने को मिलीं. वॉयस ऑफ अमेरिका (VOA) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ये झड़प उस समय हुई जब ईरान (Iran) में सुन्नी समुदाय के लोग मक्की मस्जिद (Mosque) में नमाज छोड़कर चले गए. नमाज पढ़ने आए लोगों ने पास के पुलिस स्टेशन (Police Station) में सरकार के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया और पथराव किया. इसके जवाब में पुलिस ने फायरिंग की.

ये भी पढ़ें: Iran Protest: विद्रोह की आवाज़ें उठें तो रूढ़िवादी समाज की बेड़ियां टूटने में देर नहीं लगेगी

ये भी पढ़ें: ईरान में हिजाब के बाद अब इस मुद्दे पर भड़की चिंगारी, सड़कों पर हो रहा संग्राम, जल रहे हैं शहर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप ने की पाक, सऊदी और तुर्किए की जमकर तारीफ, मुस्लिम नाटो पर क्या कहा
ट्रंप ने की पाक, सऊदी और तुर्किए की जमकर तारीफ, मुस्लिम नाटो पर क्या कहा
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Xप्लेन: चीन में अस्पताल से स्कूल तक आस्था की निगरानी क्यों? धर्म को लेकर जानें कानून
Xप्लेन: चीन में अस्पताल से स्कूल तक आस्था की निगरानी क्यों? धर्म को लेकर जानें कानून
लक्ष्मी मित्तल की फैक्ट्री पर रूस का मिसाइल अटैक! यूक्रेन में तबाही
लक्ष्मी मित्तल की फैक्ट्री पर रूस का मिसाइल अटैक! यूक्रेन में तबाही

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
नितिन नवीन की नई टीम में यूपी से 8 नेता, स्मृति ईरानी का बढ़ा कद
नितिन नवीन की नई टीम में यूपी से 8 नेता, स्मृति ईरानी का बढ़ा कद
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Embed widget