एक्सप्लोरर

ब्रिटेन के मैनचेस्टर में म्यूजिक कंसर्ट के दौरान आतंकी हमले में 22 की मौत, हमलावर की भी मौत

मैंचेस्टर: ब्रिटेन के मैनचेस्टर इलाके में दो बम धमाके हुए हैं.  इन बम धमाकों में 22 लोगों के मारे जाने की खबर है. धमाका मैनचेस्टर एरीना में हुआ है जहां पर गायिका अरियाना ग्रैंड का कॉन्सर्ट चल रहा था. गायक अरियाना ग्रैंड सुरक्षित है. इस हमले में 59 लोगों के घायल होने की भी खबर है. यह हमला आठ जून को देश में होने जा रहे आम चुनाव से तीन सप्ताह पहले हुआ है.

मारा गया हमलावर

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक,  मैनचेस्टर पुलिस ने बताया है, ‘’एकमात्र हमलावर विस्फोट में मारा गया, उसके पास देसी विस्फोटक मौजूद था जिसका इस्तेमाल उसने धमाका करने के लिए किया था.’’ मैनचेस्टर हमला: चश्मदीदों की जुबानी जानिए हमले के वक़्त कैसा था दहशत का आलम जो फुटेज सामने आई है उसके मुताबिक धमाक के बाद जबर्दस्त भगदड़ मची है. पुलिस ने अभी ज्यादा जानकारी नहीं दी है. ऐसा कहा जा रहा है कि आखिरी गाना खत्म होने के बाद धमाका हुआ है. इस धमाके में सैंकड़ो लोग घायल भी हुए हैं. ये आतंकी घटना है या नहीं इस बारे में कोई पुष्टि नहीं हुई है. मैनचेस्टर आतंकी हमला: मोदी ने की निंदा, मृतकों के परिजनों के प्रति जताई संवेदना ब्रिटेन के मैनचेस्टर में म्यूजिक कंसर्ट के दौरान आतंकी हमले में 22 की मौत, हमलावर की भी मौत पुलिस अब इसे आतंकी हमला मान रही है. ग्रेटर मैनचेस्टर पुलिस ने लोगों से इलाक़े से दूर रहने की अपील की है. पुलिस का कहना है कि घायलों के बारे में जल्द से जल्द जानकारी जारी कर दी जाएगी. धमाके के बाद एरेना को खाली करा लिया गया है. चश्मदीदों ने बताया कि उन्होंने दो तेज़ धमाकों की आवाज़ सुनी है. बताया जा रहा है कि धमाके एरेना की टिकट खिड़की के पास हुए हैं. धमाके की वजह अभी स्पष्ट नहीं है. मे ने की हमने की निंदा ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरीजा मे ने पॉप कान्सर्ट के दौरान हुए आतंकी हमले की निंदा की है. मे ने एक बयान में कहा, ‘‘हम उसका पूरा ब्योरा हासिल करने का प्रयास कर रहे हैं, जिसे पुलिस एक भयावह आतंकी घटना की तरह देख रही है.’’ क्या है मैनचेस्टर एरिना ? मैनचेस्टर एरिना इंग्लैंड का सबसे बड़ा सभागार है. इस ब्रिटिश एरिना भी कहा जाता है. इसमें 21 हजार लोगों के बैठने की क्षमता है. साल 2002 के कॉमनवेल्थ गेम्स में भी इस एरिना का इस्तेमाल किया गया था. यह दुनिया के सबसे व्यस्त सभागारों में से एक है. साल 2016 में साढ़े आठ लाख दर्शकों ने टिकट खरीदी थी. कई म्यूजिक कॉन्सर्ट यहां होते रहते हैं. ये एरिना बॉक्सिंग और wwe के मुकाबलों के लिए भी मशहूर है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फिलिस्तीन मुद्दे पर भारत ने किया रुख साफ, इंडोनेशिया में पीएम मोदी की दुनिया को दो टूक
फिलिस्तीन मुद्दे पर भारत ने किया रुख साफ, इंडोनेशिया में पीएम मोदी की दुनिया को दो टूक
इस्लामाबाद जान ले हम सब देख रहे...पाक की मध्यस्थता पर उठे सवाल, यूएस ने लगाई शहबाज शरीफ की क्लास
खामनेई के जनाजे में जाकर शहबाज ने की बड़ी भूल? US की आखों में चुभा पाक, अब ट्रंप लगाएंगे क्लास
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'

वीडियोज

क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)
Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज! सामने आया बड़ा अपडेट
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज!
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
Explained: वायनाड क्यों बन गया 'कब्रिस्तान'? दो साल में 400 से ज्यादा मौतें, सुरंग की मिट्टी में कई दबे! कैसे नाकाम हो रही सरकार?
वायनाड क्यों बन गया 'कब्रिस्तान'? दो साल में 400 से ज्यादा मौतें, कैसे नाकाम रही सरकार?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत

Embed widget