एक्सप्लोरर

भारत से टकराने वाला है ‘सिटी किलर’ 2024 YR4 एस्टेरॉयड! वैज्ञानिक जता रहे बड़े खतरे की आशंका

Asteroid collision with Earth : वैज्ञानिकों का मानना है कि एस्टेरॉयड 2024 YR4 22 दिसंबर, 2032 को धरती के नजदीक से गुजरने वाला है और इसके धरती से टकराने की संभावना करीब 2 प्रतिशत है.

2024 YR4 Asteroid India : अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा की रिपोर्ट के मुताबिक, दिसंबर 2032 में करीब 40 से 100 मीटर चौड़ाई वाला एक एस्टेरॉयड (उल्कापिंड) के धरती के बहुत नजदीक से गुजरने की संभावना है. इस एस्टेरॉयड को 2024 YR4 नाम दिया गया है. वैज्ञानिकों का मानना है कि करीब 7 साल में इस एस्टेरॉयड के धरती से टकराने की संभावना करीब 2 प्रतिशत होगी, इसलिए ये काफी चिंताजनक बात है. धरती की ओर तेज रफ्तार से बढ़ रहे इस एस्टेरॉयड पर दुनियाभर की स्पेस एजेंसियों की नजर टिकी हुई है.

एस्टेरॉयड को सिटी किलर का दिया गया नाम

अमेरिका के कैलिफोर्निया में नासा के जेट प्रोपल्शन प्रयोगशाला में सेंटर फॉर नियर-अर्थ ऑब्जेक्ट स्टडीज या CNEOS के प्रबंधक डॉ. पॉल चोडास ने कहा, “इसके आकार, रफ्तार और प्रभाव की संभावना की वजट से सोशल मीडिया पर लोग इसे “सिटी किलर” का नाम दे रहे हैं. हालांकि, अब तक एस्टेरॉयड 2024 YR4 के बारे में कुछ पता नहीं है, लेकिन अनुमान है कि इसका आकार एक बड़ी बिल्डिंग के बराबर होगा.”

धरती तक कब पहुंचने सकता है एस्टेरॉयड

नासा ने कहा कि अगर उल्कापिंड का पृथ्वी पर की असर पड़ता है तो यह 22 दिसंबर, 2032 को दोपहर 2:02 बजे (GMT) के आसपास होने का अनुमान है. हालांकि, वैज्ञानिकों के तर्क दिया कि धरती से इसके टकराने की सटीक संभावना के अनुसार इसका सटीक भी बदल सकता है.

एस्टेरॉयड 2024 YR4 से किन देशों को है खतरा

धरती की ओर तेजी से बढ़ रहे एस्टेरॉयड 2024 YR4 का रास्ता देखते हुए नासा ने तर्क दिया कि एस्टेरॉयड से सबसे अधिक टकराने की संभावना पूर्वी प्रशांत महासागर, उत्तरी-दक्षिण अमेरिका, अटलांटिक महासागर, अफ्रीका, अरब सागर या दक्षिण एशिया के इलाके का है. इस कारण इस एस्टेरॉयड का प्रभाव भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, इथियोपिया, सूडान, नाइजीरिया, वेनेजुएला, कोलंबिया और इक्वाडोर पर अधिक पड़ सकता है.

वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अगर यह एस्टेरॉयड धरती से टकराता है तो यह एक पूरे क्षेत्र के विनाश का कारण बन सकता है.

यह भी पढ़ेंः कनाडा में विमान हादसे से सदमे में लोग पर ट्रूडो आइस हॉकी देखकर कर रहे ‘वाह-वाह!’, भड़की जनता ने सोशल मीडिया पर किया ट्रोल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप ने की आर्थिक नाकेबंदी, ईरान बोला, 'इस टेररिज्म से दुनियाभर में...
ट्रंप ने की आर्थिक नाकेबंदी, ईरान बोला, 'इस टेररिज्म से दुनियाभर में...
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
पाकिस्तान में टिकटॉकर शम्सो बीबी की हत्या, बाहर बुलाया और मार दी गोली
पाकिस्तान में टिकटॉकर शम्सो बीबी की हत्या, बाहर बुलाया और मार दी गोली

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget