एक्सप्लोरर

NASA Artemis 1: मिशन मून पर निकले Artemis-1 ने कैप्चर की पृथ्वी की शानदार तस्वीर, NASA ने शेयर किया वीडियो

Artemis 1 Moon Mission: नासा के मुताबिक अगर सब कुछ ठीक रहा तो साल 2024 के आखिर या 2025 तक अंतरिक्ष यात्रियों का एक दल चांद के लिए उड़ान भरेगा. फिलहाल Artemis-1 मिशन पर सभी की नजरें हैं.

NASA Artemis 1: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA चांद तक पहुंचने की कई बार कोशिश कर चुकी है. इसे मिशन मून का नाम दिया गया है, जिसका मकसद चांद पर जीवन की तलाश करना है. अब 50 सालों के बाद नासा की तरफ से अर्टेमिस-1 मिशन को लॉन्च किया गया है. जो कि मिशन मून में अमेरिका का एक बड़ा कदम है. फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से Artemis-1 मिशन को सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया. अब नासा की तरफ से इस रॉकेट से शूट हुआ एक वीडियो शेयर किया गया है. जिसमें हमारा ग्रह यानी पृथ्वी नजर आ रही है. 

नासा ने ट्वीट किया वीडियो
इस मिशन के नाम से ही नासा ने अपना ट्विटर हैंडल बनाया है. NASA Artemis के नाम के इस ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया गया. जिसमें पृथ्वी की शानदार तस्वीरों को कैप्चर किया गया है. नासा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि मिशन मून की तरफ बढ़ते स्पेसक्राफ्ट ने हमारे प्लैनेट की ये शानदार तस्वीरें कैप्चर की हैं. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रॉकेट के ठीक पीछे पृथ्वी नजर आ रही है. 

क्या है Artemis मून मिशन?
दरअसल इस पूरे प्रोसेस का मकसद इंसान को एक बार फिर चांद की धरती पर उतारना है. अर्टेमिस-1 को इसी तरह से डिजाइन किया गया है. इसमें इंसान की तरह दिखने वाले पुतले भेजे गए हैं. अगर सब कुछ ठीक रहा तो अगले चरण में इस स्पेसक्राफ्ट में इंसान सवार होंगे और एक बार फिर चांद की धरती पर कदम रखा जाएगा. ये दुनिया का पहला ऐसा स्पेसक्राफ्ट है जो करीब 4.50 लाख किमी की दूरी तय करेगा. इस स्पेसक्राफ्ट के जरिए नासा उन सभी बारीकियों को परखेगा जो चंद्रमा पर रहने के लिए जरूरी हैं. साथ ही ये भी देखा जाएगा कि अगर इंसान चांद पर उतरता है तो वो कितनी देर वहां तक रहेगा और कैसे सुरक्षित वापसी होगी. 

नासा के मुताबिक अगर सब कुछ ठीक रहा तो साल 2024 के आखिर या 2025 तक अंतरिक्ष यात्रियों का एक दल चांद के लिए उड़ान भरेगा. खास बात ये है कि अर्टेमिस-1 मून मिशन के दौरान ओरियन और एसएलएस रॉकेट चांद का सफर करने के बाद धरती पर वापस लौटेंगे. अगर ये मिशन सफल रहा तो चांद के अलावा मंगल और अन्य ग्रहों तक भी पहुंच आसान हो जाएगी. फिलहाल अर्टेमिस-1 का सफलतापूर्वक लॉन्च काफी खास माना जा रहा है. सभी को इस मिशन के पूरे होने का बेसब्री से इंतजार है. 

ये भी पढ़ें - Artemis Moon Mission Launch: मिशन मून पर निकला NASA का आर्टेमिस-1, अमेरिका के केनेडी स्पेस सेंटर से हुई सफल लॉन्चिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
भारत ने ऑपरेशन सिंदूर का दिखाया सच तो बौखलाया पाक, कहा- 'मनगढ़ंत'
भारत ने ऑपरेशन सिंदूर का दिखाया सच तो बौखलाया पाक, कहा- 'मनगढ़ंत'
Xप्लेन: नेपाल फिर बनेगा हिंदू राष्ट्र! पूर्व PM के बयान से क्यों गरमाई सियासत
Xप्लेन: नेपाल फिर बनेगा हिंदू राष्ट्र! पूर्व PM के बयान से क्यों गरमाई सियासत
'हॉर्मुज पर अमेरिका का कब्जा...', ईरान युद्ध को लेकर ट्रंप का दावा
'हॉर्मुज पर अमेरिका का कब्जा...', ईरान युद्ध को लेकर ट्रंप का दावा

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
Embed widget