एक्सप्लोरर

असांजे के खिलाफ ब्रिटिश गिरफ्तारी वारंट अब भी वैध, अंतिम फैसला अगले सप्ताह

ऑस्ट्रेलियाई नागरिक असांजे से जुड़े चर्चित मामले में फैसले का इंतज़ार करते हुए कुछ समर्थकों ने लंदन की वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट के बाहर इक्ट्ठे होकर ‘असांजे को आजाद करो’ के बैनर फहराए.

लंदन: जूलियन असांजे को झटका देते हुए ब्रिटिश अदालत ने फैसला सुनाया कि विकीलीक्स के संस्थापक के खिलाफ ब्रिटेन का गिरफ्तारी वारंट अब भी वैध है. इस मामले में अंतिम फैसला अगले सप्ताह सुनाया जायेगा. इस फैसले के साफ संकेत हैं कि अगर उन्होंने यहां इक्वाडोर दूतावास छोड़ने का प्रयास किया तो वs गिरफ्तार हो सकते हैं. उन्होंने इस दूतावास में 2012 से शरण ले रखी है.

ऑस्ट्रेलियाई नागरिक असांजे से जुड़े चर्चित मामले में फैसले का इंतज़ार करते हुए कुछ समर्थकों ने लंदन की वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट के बाहर इक्ट्ठे होकर ‘असांजे को आजाद करो’ के बैनर फहराए. लेकिन न्यायाधीश ने फैसला सुनाया, "उनके खिलाफ कोई कार्यवाही लंबित नहीं है लेकिन फिर भी उन्होंने आत्मसमर्पण नहीं किया. ऐसे में वारंट के वैध रहना में कुछ भी ‘असामान्य नहीं’ है."

जज ने मामले में अंतिम फैसला सुरक्षित रख लिया और अब 13 फरवरी को अंतिम फैसला सुनाया जायेगा. मुख्य न्यायाधीश एम्मा अर्बुथनोट ने पिछले महीने भी असांजे मामले में अपना फैसला सुरक्षित रखा था. खास बात यह है कि शराब कारोबारी विजय माल्या के प्रत्यर्पण से संबंधित मामले की सुनवाई भी यही मुख्य न्यायाधीश कर रही हैं. असांजे के पास फैसले के खिलाफ अपील का विकल्प अब भी खुला हुआ है.

असांजे के वकीलों ने उनके खिलाफ लंबित मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के गिरफ्तारी वारंट को रद्द करने का अनुरोध किया था. जून 2012 में अदालत के सामने पेश होने में नाकाम रहने पर असांजे के खिलाफ यह वारंट जारी किया गया था. उन्होंने दलील दी कि इमारत से बाहर जाने से उन्हें सिर्फ यह खतरा रोक रहा है कि उन्हें जमानत शर्तों के उल्लंघन पर स्कॉटलैंड यार्ड द्वारा गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

रेप के आरोपों को लेकर स्वीडन में कार्यवाही अब निरस्त हो चुकी है. उन्होंने दलील दी कि ब्रिटिश गिरफ्तारी वारंट का उद्देश्य ही समाप्त हो चुका है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बैंकॉक: स्कूल में छात्र ने की अंधाधुंध फायरिंग- 7 की मौत, मरने वालों में 3 टीचर- 3 स्टूटेंट
बैंकॉक: स्कूल में छात्र ने की अंधाधुंध फायरिंग- 7 की मौत, मरने वालों में 3 टीचर- 3 स्टूटेंट
Xप्लेन: US के 27 राज्यों में कैंडिडा ऑरिस का प्रकोप, कितना खतरनाक है ये फंगस, क्या है लक्षण
Xप्लेन: US के 27 राज्यों में कैंडिडा ऑरिस का प्रकोप, कितना खतरनाक है ये फंगस, क्या है लक्षण
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है, वे...', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
रांची प्रोटेस्ट में एक अनशनकारी की बिगड़ी तबीयत, ले जाया गया अस्पताल
रांची प्रोटेस्ट में एक अनशनकारी की बिगड़ी तबीयत, ले जाया गया अस्पताल
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी राजनीति में नहीं पड़ता'
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
Embed widget