एक्सप्लोरर

पाकिस्तान के चिड़ियाघर से 513 जानवर 'लापता', बहुमूल्य जानवरों के चोरी होने का शक

चिड़ियाघर में कुछ प्रजाति के जानवरों जैसे कांकड़ (छोटा हिरण) और पाढ़ा हिरण की संख्या में बढ़ गई है जबकि कुछ जानवरों की संख्या में कमी है. दावा है या तो कुछ बहुमूल्य जानवर लापता हैं या उन्हें चोरी किया गया है.

इस्लामाबाद: पाकिस्तान की राजधानी स्थित मार्घाजार चिड़ियाघर से कम से कम 513 जानवर 'लापता' बताए गए हैं. एक मीडिया रिपोर्ट में रविवार को यह जानकारी दी गई. ट्रिब्यून एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, इस्लामाबाद नगर निगम की ओर से जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, जुलाई 2019 में उसके संचालन के दौरान चिड़ियाघर में कई प्रजातियों के कुल 917 जानवर और पक्षी थे.

मई में इस्लामाबाद हाईकोर्ट के निर्देश पर चिड़ियाघर का प्रबंधन इस्लामाबाद वन्यजीव प्रबंधन बोर्ड (आईडब्ल्यूएमबी) को सौंप दिया गया था. हालांकि, 16 जुलाई 2020 की तारीख वाले दस्तावेजों में केवल 404 जानवरों का सौंपा जाना दिखाया गया है. इन दस्तावेजों पर चिड़ियाघर के उप निदेशक डॉ बिलाल खिलजी और आईडब्ल्यूएमबी के अध्यक्ष डॉ अनिसुर रहमान के अलावा एक अन्य अधिकारी के भी हस्ताक्षर हैं.

जानवरों के साथ क्रूर व्यवहार का आरोप रिपोर्ट की तुलना करने पर पता लगता है कि कुछ प्रजाति के जानवरों जैसे कांकड़ (छोटा हिरण) और पाढ़ा हिरण की संख्या में वृद्धि दिखाई देती है जबकि कुछ जानवरों की संख्या में कमी है. अखबार ने सूत्रों के हवाले से कहा कि या तो चिड़ियाघर से कुछ बहुमूल्य जानवर लापता हैं या उन्हें चोरी किया गया है. इस्लामाबाद का यह एकमात्र चिड़ियाघर जानवरों के साथ होने वाले क्रूर व्यवहार के कारण चर्चा में रहा है.

ये भी पढ़ें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-अमेरिका ट्रेड डील होना लगभग तय! ट्रंप के ऐलान से संकेत, सीतारमण ने क्या कहा?
भारत-अमेरिका ट्रेड डील होना लगभग तय! ट्रंप के ऐलान से संकेत, सीतारमण ने क्या कहा?
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
CJP के प्रोटेस्ट पर अमेरिका में हलचल, US सांसदों ने मार्को रुबियो से की ये डिमांड
CJP के प्रोटेस्ट पर अमेरिका में हलचल, US सांसदों ने मार्को रुबियो से की ये डिमांड
पाकिस्तानी सुरक्षबलों की खैबर पख्तूनख्वा में कार्रवाई, TTP के 10 लड़ाके ढेर
पाकिस्तानी सुरक्षबलों की खैबर पख्तूनख्वा में कार्रवाई, TTP के 10 लड़ाके ढेर

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget