एक्सप्लोरर

विवादित नागोरनो-काराबाख क्षेत्र को लेकर अर्मेनिया और अजरबैजान में जंग चौथे दिन भी जारी

विवादित क्षेत्र नागोरनो-काराबाख को लेकर अर्मेनिया और अजरबैजान के सैनिकों के बीच भारी संघर्ष बुधवार को चौथे दिन भी जारी रहा. दशकों पुराने संघर्ष में कई लोगों की मौत हो चुकी है और कई घायल हुए हैं.

येरेवान. विवादित क्षेत्र नागोरनो-काराबाख को लेकर अर्मेनिया और अजरबैजान के सैनिकों के बीच भारी संघर्ष बुधवार को चौथे दिन भी जारी रहा. दशकों पुराने संघर्ष में कई लोगों की मौत हो चुकी है और कई घायल हुए हैं. अजरबैजान के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि बुधवार की सुबह अर्मेनियाई बलों ने तरतार शहर में गोलाबारी शुरू की जिससे नागरिक बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा और कई लोग घायल हो गए. अर्मेनियाई अधिकारियों ने आरोप लगाया कि तुर्किश ड्रोनों और एफ-16 लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल किया गया. नागोरनो-काराबाख में रविवार को संघर्ष शुरू हुआ था और दुनियाभर से संघर्ष विराम की अपीलों के बाजवूद यह जारी है. इस बीच तुर्की के विदेश मंत्री मेवलुत कैवुसोग्लू ने बुधवार को कहा कि यदि अजरबैजान सहायता का अनुरोध करता है तो वह उपलब्ध कराने को तैयार है. गौरतलब है कि अधिकतर पहाड़ी इलाके से घिरा नागोरनो-काराबाख 4,400 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है और अर्मेनिया की सीमा से करीब 50 किलोमीटर दूर है. अर्मेनिया की सेना से समर्थन पाकर स्थानीय लोगों ने अजरबैजान के कुछ इलाकों पर भी कब्जा कर रखा है. बता दें कि नागोरनो काराबाख इलाके की बहुसंख्यक आबादी अर्मेनियाई मूल की है. सोवियत यूनियन के तानाशाह स्टालिन ने यह हिस्सा अजरबैजान में मिला दिया था. तब से ही लगभग 100 सालों से इस क्षेत्र को लेकर विवाद है. सोवियत यूनियन के विघटन के बाद अर्मेनिया और अजरबैजान इस इलाके के लिए कई छोटे-बड़े युद्ध लड़ चुके हैं. इस बीच तुर्की की शह पर पाकिस्तान की भूमिका भी इस युद्ध में सामने आ रही है. अर्मेनिया इंटेलीजेस ने जब अजरबैजान के कुछ संदिग्ध लोगों के फोन कॉल इंटरसेप्ट किए तो एक बडा खुलासा ये हुआ कि अजरबैजान की तरफ से लड़ने के लिए पाकिस्तान ने अपने भाड़े के लोगों को भेजा हुआ है. खुफिया सूत्रों के मुताबिक अपने आका चीन और तुर्की को खुश करने के लिए पाकिस्तान की तरफ से पांच सौ से ज्यादा लड़ाके अजरबैजान भेजे गए हैं और इनमें पाकिस्तान की स्पेशल सिक्योरिटी ग्रुप के रिटायर्ड कंमाडोज और अलबदर के आंतकवादी शामिल हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: अरब स्प्रिंग से सीखा- सड़कों पर नारों से नहीं आता लोकतंत्र! फिर कैसे 3 देशों में गिरीं सरकारें?
अरब स्प्रिंग से सीख- सड़कों पर नारों से लोकतंत्र नहीं आता! 3 देशों में कैसे गिरीं सरकारें?
रोबोट ने लड़की के साथ की छेड़छाड़, गंदे इशारे, सोशल मीडिया पर किया गया लाइव
रोबोट ने लड़की के साथ की छेड़छाड़, गंदे इशारे, सोशल मीडिया पर किया गया लाइव
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा
Explained: फ्रांस के बाद अब यहां भड़का छात्र आंदोलन, सड़कों पर उतरे युवाओं ने क्यों मांगा सीधे PM का इस्तीफा
Explained: फ्रांस के बाद अब यहां भड़का छात्र आंदोलन, सड़कों पर उतरे युवाओं ने क्यों मांगा सीधे PM का इस्तीफा

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
Embed widget