एक्सप्लोरर

Russia Incidence: रूस के सखालिन आइलैंड पर गैस विस्फोट, अपार्टमेंट ब्लॉक गिरने से 9 लोगों की मौत, 1 लापता

Sakhalin Explosion: रूस के सखालिन आइलैंड पर एक पांच मंजिला अपार्टमेंट का ब्लॉक गिर गया. इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है जबकि 1 अभी लापता बताया जा रहा है. इमारत का ब्लॉक विस्फोट होने से गिरा.

Russia Gas Explosion: दुनिया के सबसे बड़े ऑयल प्लेटफॉर्म कहे जाने वाले रूस के सखालिन आइलैंड पर एक गैस विस्फोट हुआ है. इस विस्फोट की वजह से वहां पर अपार्टमेंट ब्लॉक गिर गया, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई और एक शख्स अब भी लापता है. मरने वालों में 4 बच्चे भी शामिल हैं. लापता व्यक्ति की तलाश की जा रही है.

रॉयटर्स के मुताबिक इस घटना के बारे में गवर्नर ने शनिवार को कहा है कि रूस के प्रशांत द्वीप के सखालिन में एक पांच मंजिला अपार्टमेंट ब्लॉक आंशिक रूप से गिर गया. इसके मलबे में दबने से 9 लोगों की मौत हो गई है और एक शख्स अब भी लापता है, जिसकी तलाश की जा रही है. घटना के मद्देनजर आपातकालीन सेवाएं जारी कर दी गई हैं. तो वहीं, रूस की समाचार एजेंसियों ने कहा है कि ऐसा लग रहा है कि अपार्टमेंट का ब्लॉक गैस विस्फोट की वजह से हुआ है.

गैस सिलेंडर फटने से हुआ विस्फोट

TASS न्यूज एजेंसी ने आपातकालीन सेवाओं से जुड़े एक सूत्र के हवाले से कहा है कि ये विस्फोट गैस सिलेंडर के फटने से हुआ है. धमाका इतना जोरदार था कि अपार्टमेंट के ब्लॉक को ही ध्वस्त कर दिया. एजेंसी के सूत्र के मुताबिक, ये सिलेंडर खाना पकाने वाले गैस चूल्हे से जुड़ा हुआ था और ये 20 लीटर का गैस सिलेंडर था. तो वहीं, रूस की जांच समिति ने कहा है कि वो इस घटना के कारणों की जांच कर रही है.

2 हफ्ते पहले भी हुआ था बड़ा हादसा

इससे पहले रूस के कोस्त्रोमा शहर में एक कैफे में आग लगने से 15 लोगों की मौत हो गई थी. आपातकालीन अधिकारियों ने तब कहा था कि कैफे में सुबह के समय एक विवाद के दौरान किसी ने फ्लेयर गन का इस्तेमाल किया, जिसके बाद आग लग गई. रेस्क्यू टीम ने 250 लोगों को बाहर निकाला. कोस्त्रोमा उत्तरी मॉस्को से करीब 340 किलोमीटर दूर स्थित है. आग लगने के दौरान कैफे की छत गिर गई. इसके बाद आपराधिक जांच शुरू कर दी गई.

ये भी पढ़ें: FIFA World Cup पर रूस-यूक्रेन युद्ध का असर, F16 लड़ाकू विमानों के पहरे में कतर पहुंची पोलैंड टीम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रूस पर यूक्रेन की बड़ी एयर स्ट्राइक, धुआं-धुआं हुई मिसाइल फैक्ट्री
रूस पर यूक्रेन की बड़ी एयर स्ट्राइक, धुआं-धुआं हुई मिसाइल फैक्ट्री
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
भूकंप: मलबे में 37 घंटे दबे रहने के बाद जिंदा निकली, बाहर आने पर हुई मौत
भूकंप: मलबे में 37 घंटे दबे रहने के बाद जिंदा निकली, बाहर आने पर हुई मौत

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget