एक्सप्लोरर

अमेरिका से व्यापार युद्ध के बीच चीन ने मांगी भारत से मदद

वॉशिंगटन और बीजिंग के बीच सितंबर में व्यापार युद्ध में तेजी देखी गई थी, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन से होने वाले आयातों पर 200 अरब डॉलर टैरिफ लगाया था, जिसके जवाब में बीजिंग ने भी अमेरिकी आयात पर 60 अरब डॉलर का टैरिफ लगाया था.

नई दिल्ली: चीनी दूतावास ने कहा कि चीन और भारत को व्यापार संरक्षणवाद से मुकाबले के लिए अपना सहयोग मजबूत करने की जरूरत है. चीन ने अमेरिका पर एकतरफा पहल के जरिए व्यापार युद्ध भड़काने का आरोप लगाया. दूतावास के प्रवक्ता, जी रोंग ने कहा, "दो बड़े विकासशील देश और बड़े उभरते बाजार होने के नाते चीन और भारत दोनों सुधार और अर्थव्यवस्था को बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण चरण में हैं."

जी अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध से जुड़े मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे. उन्होंने कहा, "राष्ट्रीय सुरक्षा और 'मुक्त व्यापार' के नाम पर एकतरफा व्यापार संरक्षणवाद को बढ़ावा देने से न केवल चीन का आर्थिक विकास प्रभावित होगा, बल्कि यह भारत की बढ़ती अर्थव्यवस्था में भी अड़चन पैदा करेगा." उन्होंने कहा, "चीन और भारत बहुध्रुवीय व्यापार प्रणाली (मल्टीलैटरल बिजनेस सिस्टम) और मुक्त व्यापार (फ्री ट्रेड) की रक्षा के लिए समान हित साझा करते हैं."

वॉशिंगटन और बीजिंग के बीच सितंबर में व्यापार युद्ध में तेजी देखी गई थी, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन से होने वाले आयातों पर 200 अरब डॉलर टैरिफ लगाया था, जिसके जवाब में बीजिंग ने भी अमेरिकी आयात पर 60 अरब डॉलर का टैरिफ लगाया था. जी ने कहा, "मौजूदा परिस्थितियों के अंतर्गत, चीन और भारत को व्यापार संरक्षणवाद के विरुद्ध मुकाबले के लिए सहयोग बढ़ाने की जरूरत है."

ट्रंप ने दुनिया के साथ छेड़ा है व्यापार युद्ध आपको बता दें कि दुनिया के बड़े देशों के बीच ट्रेड वॉर यानी व्यापारिक युद्ध छिड़ा हुआ है. दरअसल ये हालात इसलिए पैदा हुए क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ऐसा लगता है कि दुनिया के बड़े देश व्यापार के मामले में अमेरिका के साथ गलत कर रहे हैं.

चीन पर पड़ी है सबसे बड़ी मार अमेरिका फर्स्ट की नीति के तहत ट्रंप ने इसे ठीक करने का फैसला लिया. ये उनके चुनावी कैंपेन का भी हिस्सा था. ट्रंप ने इसकी शुरुआत चीन से की जिसके कई उत्पादों पर उन्होंने भारी शुल्क लगा दिया जिसके जवाब में चीन ने भी अमेरिका के खिलाफ ऐसे ही कदम उठाए हैं. अमेरिका अब तक चीन पर कुल 450 बिलियन डॉलर का शुल्क लगा चुका है.

ट्रंप का ये ट्रेड वॉर अमेरिका के कट्टर प्रतिद्वंदी चीन तक ही नहीं रुका बल्कि G7 के दौरान इसने कनाडा और यूरोप जैसे अमेरिका के मित्र देशों को भी अपना शिकार बनाया. भारत के खिलाफ अमेरिका मार्च महीने में ही कदम उठा चुका है, इसी के जावब में भारत ने अमेरिका के 29 प्रोडक्सट्स पर ड्यूटी बढ़ाने का फैसला लिया है.

ये भी देखें

घंटी बजाओ: यात्रियों ने ही चुरा ली 4000 करोड़ की रेल संपत्ति!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘US बहुत जल्द ईरान पर फैसला करेगा’, तेहरान के साथ तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान
‘US बहुत जल्द ईरान पर फैसला करेगा’, तेहरान के साथ तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान
Explained: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी! दिल्ली के खान मार्केट से 75 साल पुराना रिश्ता क्या?
खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी! दिल्ली के खान मार्केट से 75 साल पुराना रिश्ता क्या?
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
नहीं सुधर रहा चीन, लद्दाख की 28 जगहों पर किया दावा, नाम बदलने के भारत के कदम का विरोध
नहीं सुधर रहा चीन, लद्दाख की 28 जगहों पर किया दावा, नाम बदलने के भारत के कदम का विरोध

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget