एक्सप्लोरर

US Navy News: हूती विद्रोहियों के साथ जारी जंग के बीच सोमालिया के तट पर अमेरिकी नौसेना के दो जवान लापता, खोज जारी

US Navy Sailors Missing: हूती विद्रोहियों के साथ जारी संघर्ष के बीच अमेरिकी नौसेना के दो नाविक सोमालिया के तट पर लापता हो गए, जिनको लेकर खोज और बचाव अभियान जारी है.

US Navy: इजरायल और हमास में जारी जंग के बीच अमेरिका और यूके ने हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर हमले शुरू किए हैं. जिसके बाद हूती विद्रोहियों ने भी शुक्रवार को जंग का ऐलान कर दिया. इस बीच अमेरिका को जोरदार झटका लगा है.

दरअसल, अमेरिकी नौसेना के दो नाविक सोमालिया के तट पर लापता हो गए. ऐसे में उनका पता लगाने के लिए खोज और बचाव अभियान जारी है. अमेरिकी सेना ने शुक्रवार को एक बयान में इस बात की पुष्टि की. 

यूएस सेंट्रल कमांड ने कहा कि नाविकों को विभिन्न प्रकार के मिशनों का समर्थन करने वाले ऑपरेशन के यूएस 5वें बेड़े (सी5एफ) क्षेत्र में तैनात किया गया था. बयान में कहा गया है कि जब तक कर्मियों का पुनर्प्राप्ति अभियान पूरा नहीं हो जाता, तब तक अतिरिक्त जानकारी उपलब्ध नहीं कराई जाएगी. 

हूती विद्रोहियों पर हमलावर है अमेरिका 

गौरतलब है कि अरब सागर में सोमालिया तट के पास समुंद्री लुटेरों का आतंक बढ़ गया है. बीते हफ्ते ही, सोमालिया तट पर एक जहाज हाईजैक हो गया है, जिसमें 15 भारतीयों समेत सभी 21 क्रू मेंबर्स थे. हाईजैक हुए जहाज पर भारतीय नौसेना ने ऑपरेशन कर सभी को सुरक्षित बचाया था.

हालांकि यूएस सेंट्रल कमांड ने लापता हुए नाविकों को लेकर किसी पर संदेह व्यक्त नहीं किया है लेकिन हूती विद्रोहियों और अमेरिका के बीच बढ़ा हुआ तनाव इसके लिए जिम्मेदार हो सकता है. बता दें कि हूती विद्रोहियों को ईरान समर्थित कहा जाता है और सऊदी अरब यमन में हूती विद्रोहियों के ख़िलाफ़ सालों से लड़ता रहा है.

हूती विद्रोही दे चुके हैं चेतावनी 

उधर, यमन के हूती आंदोलन के नेताओं ने अमेरिका और ब्रिटेन की ओर से यमन पर किए गए हवाई हमले की आलोचना की है. वहीं, हूती विद्रोहियों ने अमेरिका और यूके को चेतावनी दी है कि इस आक्रामकता की उन्हें भारी क़ीमत चुकानी होगी.

ये भी पढ़ें: Taiwan Election: चीन की धमकियों के बीच ताइवान में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान शुरू, 2 करोड़ लोग चुनेंगे अपना नेता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका में पुलिस के हेलिकॉप्टर से टकराने के बाद पायलट की मौत, रनवे के पास हुआ हादसा
अमेरिका में पुलिस के हेलिकॉप्टर से टकराने के बाद पायलट की मौत, रनवे के पास हुआ हादसा
Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
'इकोनॉमिक D-Day' ट्रंप की धमकी पर ईरान बोला- दबाव में नहीं आने वाले
'इकोनॉमिक D-Day' ट्रंप की धमकी पर ईरान बोला- दबाव में नहीं आने वाले
'RSS पर लगे बैन', अमेरिकी संस्था USCIRF के चीफ आसिफ महमूद की बड़ी मांग
'RSS पर लगे बैन', अमेरिकी संस्था USCIRF के चीफ आसिफ महमूद की बड़ी मांग

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget