एक्सप्लोरर
संयुक्त राष्ट्र में अपनी ताकत दिखाएगा अमेरिका: हेली

संयुक्त राष्ट्र: एक कड़े संदेश में संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में अमेरिका की राजदूत निक्की हेली ने कहा कि ट्रंप प्रशासन में उनका देश विश्व निकाय में अपनी ‘ताकत’ दिखाएगा और कहा कि अमेरिका अपने विपक्षियों के रुख देखेगा और फिर उचित कार्रवाई करेगा. संयुक्त राष्ट्र महासचिव अंटोनियो गुटेरेस को अपना पहचान पत्र देने आई हेली ने कहा, ‘‘प्रशासन के साथ हमारा लक्ष्य संयुक्त राष्ट्र में मूल्य का प्रदर्शन करना है और जिस तरह हम अपना मूल्य प्रदर्शित करते हैं वह अपनी ताकत दिखाना, अपनी आवाज दिखाना है.’’ दक्षिण कैरोलिना की गवर्नर रह चुकी हेली भारतीय मूल की प्रमुख अमेरिकी नेता हैं. उन्होंने ट्रंप प्रशासन के विरोधियों को एक कठोर संदेश देते हुए कहा कि अमेरिका अपने सहयोगियों के साथ खड़ा होगा लेकिन उन राष्ट्रों के खिलाफ उचित कार्रवाई करेगा जो उसका समर्थन नहीं करेंगे. उन्होंने कहा कि एक ‘नया अमेरिका संयुक्त राष्ट्र है.’ हेली ने कहा, ‘‘जिस तरह हम काम करते हैं उसमें आप तब्दीली देखने जा रहे हैं. यह अब कठोर काम करना नहीं है, यह ज्यादा स्मार्ट तरीके से काम करना है.’’ उन्होंने कहा कि जो भी चीज पुरानी और गैर जरूरी हो जाएगी, उसे ट्रंप प्रशासन हटा देगा.
और पढ़ें























