जानें, तालिबानी आतंकियों को क्यों सुरक्षा और नौकरी देने को तैयार है अमेरिका
पेंटागन ने बताया है कि स्थानीय नेता ऐसे कार्यक्रम विकसित कर रहे हैं, जिससे छोटे स्तर पर शांति का रास्ता तैयार हो सकता है, लेकिन अफगान सरकार ने राष्ट्रीय एकता का कोई कार्यक्रम विकसित नहीं किया है.

वाशिंगटन: अमेरिका, तालिबान आतंकवादियों को एक सुरक्षा नेटवर्क का प्रस्ताव दे रहा है. इस प्रस्ताव में विद्रोहियों को अफगानिस्तान की शांति प्रक्रिया में शामिल होने के लिए रोजगार के अवसर देने की बात की जा रही है. समाचार पत्र डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, जैसा कि अमेरिका व रूस सहित दुनिया की शक्तियां तालिबान को अफगान शांति प्रक्रिया के लिए प्रयास तेज कर रहे हैं, ऐसे में अमेरिकी रक्षा विभाग ने विद्रोहियों के लिए नए अफगानिस्तान में पुनर्वास की एक योजना की योजना तैयार की है.
पेंटागन की रिपोर्ट के हवाले से कहा गया, "तालिबान के कुछ सदस्य लड़ाई से थक गए हैं और अपने हथियार डालने को तैयार हैं, अगर उनके व उनके परिवार की सुरक्षा की गारंटी दी जाती है और उन्हें अपने परिवार के लिए पर्याप्त धन कमाने का अवसर मिलता है तो वे समाज में फिर से शामिल होंगे."
हालांकि, पेंटागन ने बताया है कि स्थानीय नेता ऐसे कार्यक्रम विकसित कर रहे हैं, जिससे छोटे स्तर पर शांति का रास्ता तैयार हो सकता है, लेकिन अफगान सरकार ने राष्ट्रीय एकता का कोई कार्यक्रम विकसित नहीं किया है.
बांग्लादेश: आम चुनाव से पहले हिंदू के घर आगजनी, रविवार को डाले जाएंगे वोट
























