एक्सप्लोरर

अमेरिका ने रोकी WHO की फंडिंग, ट्रंप बोले- संगठन चीन को लेकर गंभीर होता तो दुनियाभर में नहीं फैलता संक्रमण

अमेरिका ने WHO की फंडिंग रोक दी है.अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप का कहना है कि संगठन चीन को लेकर गंभीर होता तो दुनियाभर में संक्रमण नहीं फैलता.

वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने विश्व स्वास्थ्य संगठन पर गंभीर आरोप लगाया है. इसके साथ ही उन्होंने WHO को लेकर एक बड़ा फैसला भी किया है. राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अगर विश्व स्वास्थ्य संगठन चीन को लेकर गंभीर होता तो आज पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का संक्रमण नहीं फैलता. इसके साथ ही अमेरिका ने WHO को दी जाने वाली फंडिंग पर भी रोक लगा दी.

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि पूरी दुनिया विश्व स्वास्थ्य संगठन पर निर्भर करती है कि वो सभी साथ मिलकर काम करें. इसके साथ ही WHO से उम्मीद की जाती है कि वो किसी भी स्वास्थ्य खतरे को लेकर समय रहते दुनिया को जानकारी दे.

राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया की WHO अपने "मूल कर्तव्य" को पूरा करने में विफल रहा है. इसके लिए उसकी जवाबदेही तय होनी चाहिए. इस गंभीर रुख के बावजूद राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अमेरिका सार्थक सुधारों को आगे बढ़ाने के लिए संगठन के सहयोग जारी रहेगा.

चीन और WHO पर पहली बार नहीं भड़के राष्ट्रपति ट्रंप

कोरोना संकट को लेकर राष्ट्रपति ट्रंप चीन और विश्व स्वास्थ्य संगठन पर पहली बार नहीं भड़के हैं. इससे पहले राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा था कि कोरोना वायरस को लेकर गलत जानकारी देने की वजह से चीन को दुष्परिणाम भुगतने होंगे. दरअसल राष्ट्रपति ट्रंप से पूछा गया था कि चीन कोई दुष्परिणाम क्यों नहीं भुगत रहा? इसके जवाब में ट्रंप ने कहा, "आपको कैसे पता, इसके कोई दुष्परिणाम नहीं हैं?"

ट्रंप ने कहा, "मैं आपको नहीं बताऊंगा. चीन को पता चल जाएगा. मैं आपको क्यों बताऊंगा?" चीन के खिलाफ अमेरिकी सांसदों की टिप्पणियों के बीच ट्रंप ने कहा, "आपको पता चल जाएगा."

ये भी पढ़ें

COVID-19: आज मुंबई के Bandra इलाके में असल में क्या हुआ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुनीर की ताकत बढ़ते ही पाक का बड़ा कदम, 6 महीने के लिए रावलपिंडी सेना के हवाले
मुनीर की ताकत बढ़ते ही पाक का बड़ा कदम, 6 महीने के लिए रावलपिंडी सेना के हवाले
भारत के मुरीद हुए पाकिस्तान के मंत्री, कहा- 'काम करने के लिए भूमिका...'
भारत के मुरीद हुए पाकिस्तान के मंत्री, कहा- 'काम करने के लिए भूमिका...'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?

वीडियोज

चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?
यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
Embed widget