एक्सप्लोरर

कोरोना वायरस के बाद अमेरिका में बुबोनिक प्लेग का पहला मामला, गिलहरी के पॉजिटिव होने की पुष्टि

अमेरिका में बुबोनिक प्लेग का पहला केस सामने आया है.जांच में एक गिलहरी के पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है.

अमेरिका के कोलोराडो प्रांत में एक गिलहरी में बुबोनिक प्लेग का मामला सामने आया है. जांच में उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. जेफरसन काउंटी के स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक गिलहरी में प्लेग का ये पहला मामला है.

गिलहरी में बुबोनिक प्लेग का पॉजिटिव मामला

खबर के मुताबिक मंगलवार को जेफरसन काउंटी में स्वास्थ्य विभाग को 15 गिलहरियों के मृत पाए जाने की सूचना मिली. मौके पर पहुंचकर जब अधिकारियों ने एक गिलहरी की जांच की तो बुबोनिक प्लेग का पॉजिटिव मामला निकला. उन्होंने अन्य गिलहरियों के पॉजिटिव होने की भी आशंका जताई. अधिकारियों ने बयान में कहा, "संक्रमित बीमारी का कारण यर्सिनिया पेस्टिस (Yersinia Pestis) नामक बैक्टीरिया है."  यर्सिनिया पेस्टिस एक जूनोटिक बैक्टीरिया होता है जो आमतौर पर छोटे स्तनधारी जीवों और पिस्सुओं में पाया जाता है. ये बीमारी आमतौर पर पिस्सू के काटने से होती है जो संक्रमित प्राणी जैसे चूहा, खरगोश, गिलहरी, बिल्ली के भोजन पर निर्भर रहता है. घर में पाली जानेवाली बिल्ली को प्लेग का संदिग्ध जानवर माना गया.

स्वास्थ्य विभाग ने दी पशु मालिकों को हिदायत

अधिकारियों ने बताया कि एंटीबायोटिक दवाओं से इलाज नहीं कराने पर बिल्ली मर भी सकती है. बयान के मुताबिक प्लेग के लिए कुत्ते संवेदनशील जानवर नहीं हैं. हालांकि कुत्ते प्लेग से संक्रमित पिस्सू के वाहक हो सकते हैं. अधिकारियों ने जंगली जानवरों की आबादी के नजदीक रहनेवाले पालतू जानवरों के मालिकों को सलाह दी है. उन्होंने कहा कि अगर उनके पालतू जानवरों में बीमारी का संदेह है तो पशुचिकित्सकों से संपर्क किया जाना चाहिए. अधिकारियों ने प्लेग से बचाव के लिए कई सुरक्षात्मक उपाय सुझाए हैं. जिसमें ये उपाय भी शामिल है कि जंगली जानवरों के ठिकाने और खाने के स्रोत को खत्म कर दें. बीमार या मृत जंगली जानवर और रोडेंट को नजरअंदाज करते हुए पशु चिकित्सकों से पिस्सू के बारे में सलाह लें. बयान में कहा गया है कि सुरक्षात्मक उपाय अपनाकर प्लेग से संक्रमण के खतरे को कम किया जा सकता है.

कोरोना वायरस: पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की जांच में कोविड-19 की पुष्टि नहीं हुई

IIT दिल्ली ने बनाई दुनिया की सबसे सस्ती कोविड-19 जांच किट, केवल 85 मिनट में देगी टेस्ट रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
फ्रांस आंदोलन में कौन थे हिंसा करने वाले नकाबपोश? जिन्होंने जला दिया इतिहास
फ्रांस आंदोलन में कौन थे हिंसा करने वाले नकाबपोश? जिन्होंने जला दिया इतिहास
Explained: पेरिस की सड़कों से संसद तक,1968 से अब तक के फ्रांसीसी छात्र आंदोलन और उनके परिणाम
Explained: पेरिस की सड़कों से संसद तक,1968 से अब तक के फ्रांसीसी छात्र आंदोलन और उनके परिणाम

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
शिवसेना UBT में कलह! संजय राउत के बयान पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, क्या कहा?
शिवसेना UBT में कलह! संजय राउत के बयान पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, क्या कहा?
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
Embed widget