एक्सप्लोरर

कोरोना वायरस: पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की जांच में कोविड-19 की पुष्टि नहीं हुई

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई. एक दिन पहले ही मंत्रिमंडल के उनके सहयोगी संक्रमित पाए गए थे.

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई. एक दिन पहले ही मंत्रिमंडल के उनके सहयोगी संक्रमित पाए गए थे. पंजाब के ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा मंगलवार को संक्रमित पाए गए थे.

एक प्रवक्ता ने बताया कि सिंह ने सभी मंत्रियों, विभाग सचिवों और विधायकों से कोविड-19 की जांच कराने का आग्रह किया था. उन्होंने (अमरिंदर सिंह) भी जांच करवायी और संक्रमित नहीं पाए गए. प्रवक्ता ने बताया कि दो मंत्री सुखजिंदर रंधावा और अरूणा चौधरी ने भी बुधवार को जांच करवायी जबकि कुछ मंत्रियों ने मंगलवार को जांच करायी थी.

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को खुद जांच कराने को कहा था

कांग्रेस के दो विधायकों ने भी बुधवार को जांच करायी और उनके नतीजे की प्रतीक्षा है. बुधवार को मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों और विशेषकर संक्रमित पाए गए आईएएस या पीसीएस अधिकारियों के संपर्क में आए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को खुद जांच कराने को कहा था.

शुरुआत में संक्रमण का पता लगने से बीमारी को फैलने से रोका जा सकता है- मुख्यमंत्री

सिंह ने मंत्रिमंडल को सूचित किया कि बाजवा ठीक हैं और सभी मंत्रियों और अन्य लोगों को अत्यधिक सावधानी बरतने को कहा. मुख्यमंत्री ने पंजाब के लोगों से कोविड-19 के संक्रमण का संदेह होने या लक्षण दिखने पर जांच कराने के लिए कहा है. उन्होंने जोर दिया है कि शुरुआत में संक्रमण का पता लग जाने पर बीमारी को फैलने से रोका जा सकता है.

राज्य में कोरोना के मामले बढ़कर 8799 हुए

आपको बता दे, पंजाब में कोरोना का संकट बना हुआ है. कोरोना के मामले राज्य में तेजी से बढ़ रहे है. संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8799 हो गई है, वहीं रिपोर्ट के मुताबिक आज 288 नए मामले सामने आये है. वहीं राज्य में कोरोना की चपेट में आने से मरने वालों का आंकड़ा 221 हो गया है.

यह भी पढ़ें.

विशेष: राजनीति का 'रेगिस्तान' और एक 'PILOT' की 'हवाई' यात्रा

कोरोना पर संसदीय समिति की बैठक में सांसदों का आरोप, बड़ी फार्मा कंपनियां सस्ती दवाइयों को जानबूझकर बाज़ार में नहीं आने दे रहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget