एक्सप्लोरर

America On UFO: अमेरिका के आसमान में कहीं एलियंस तो नहीं? US एयरफोर्स के जनरल का बड़ा दावा

Unidentified Flying Object: अमेरिकी वायुसेना के जनरल ग्लेन वानहर्क (Glen VanHerck) ने एक और फ्लाइंग ऑब्जेक्ट के शूट-डाउन की घटना के बाद कहा कि एलियंस के होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है.

US General on Unidentified Flying Object: अमेरिका के आसमान में एक के बाद एक कई सदिंग्ध फ्लाइंग ऑब्जेक्ट को लेकर बहस छिड़ गई है. अमेरिकी आसमान में फ्लाइंग ऑब्जेक्ट ने एक तरह से एलियंस की मौजूदगी को हवा दे दी है. अमेरिकी एयरफोर्स के एक जनरल ने अपने देश के आसमान में एलियंस की उपस्थिति से इनकार नहीं किया है. अमेरिकी जनरल ग्लेन वानहर्क (Glen VanHerck) ने कहा है कि एलियंस (Aliens) या किसी और वस्तु के होने संभावना को खारिज नहीं किया जा सकता है.

अमेरिका (America) और कनाडा (Canada) के आसमान में अबतक चार फ्लाइंग ऑब्जेक्ट (Flying Object) देखे जाने के मामले सामने आ चुके हैं. अमेरिका ने रविवार (12 फरवरी) को  हूरोन झील के ऊपर एक और फ्लाइंग ऑब्जेक्ट को मार गिराने का दावा किया था.

अमेरिकी आसमान में कहीं एलियंस तो नहीं?

वायु सेना के उत्तरी अमेरिकी हवाई क्षेत्र की देखरेख करने वाले जनरल ग्लेन वानहर्क ने रविवार को अज्ञात वस्तु के शूट-डाउन की एक और घटना के बाद कहा कि एलियंस या किसी अन्य वस्तु के होने से इनकार नहीं किया जा सकता है. जनरल ग्लेन वानहर्क ने कहा, ''मैं खुफिया एजेंसी और काउंटर इंटेलिजेंस को इसके बारे में पता लगाने दूंगा, मैंने किसी भी चीज से इनकार नहीं किया है''.

संभावित खतरे का आकलन जारी

यूएस नॉर्थ अमेरिकन एयरोस्पेस डिफेंस कमांड और नॉर्दर्न कमांड के प्रमुख वानहर्क ने कहा, "इस मसले पर हम हर संभावित खतरे का आकलन करना जारी रखेंगे. सेना तत्काल यह निर्धारित करने में असमर्थ थी कि तीन फ्लाइंग ऑब्जेक्ट कहां से उनके देश के हवाई क्षेत्र में आए. हम उन्हें ऑब्जेक्ट कह रहे हैं, गुब्बारा नहीं.''

अमेरिका ने फिर मार गिराया फ्लाइंग ऑब्जेक्ट

वानहर्क की टिप्पणी रविवार को पेंटागन ब्रीफिंग के दौरान आई, जब एक अमेरिकी एफ-16 फाइटर जेट ने यूएस-कनाडा सीमा पर हूरोन झील के ऊपर एक अष्टकोणीय आकार की वस्तु को मार गिराया. पिछले तीन दिनों की घटनाएं 4 फरवरी को एक चीनी गुब्बारे को मार गिराने के बाद हुई हैं, जिसने उत्तर अमेरिकी हवाई सुरक्षा को हाई अलर्ट पर रखा था. 11 फरवरी को कनाडा ने भी अमेरिकी जेट से एक फ्लाइंग ऑब्जेक्ट को मार गिराने का दावा किया था.

चीन ने दी थी सफाई

अमेरिकी अधिकारियों ने 4 फरवरी की घटना को लेकर कहा था कि खुफिया जानकारी इकट्ठा करने के लिए गुब्बारे (Balloon) का इस्तेमाल किया जा रहा था. वहीं, चीन ने इससे साफ इनकार करते हुए इसे सिविल बैलून बताया था और कहा था कि इसका इस्तेमाल सिर्फ मौसम संबंधित रिसर्च कार्य के लिए किया जा रहा था.

ये भी पढ़ें:

Chinese Balloon Row: क्या ताइवान पर हमला करने की तैयारी में है ड्रैगन? हवाई क्षेत्र में कई बार दिखे चाइनीज गुब्बारे, Taiwan का दावा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
Xप्लेन: रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?
रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
भारत ने ऑपरेशन सिंदूर का दिखाया सच तो बौखलाया पाक, कहा- 'मनगढ़ंत'
भारत ने ऑपरेशन सिंदूर का दिखाया सच तो बौखलाया पाक, कहा- 'मनगढ़ंत'

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget