एक्सप्लोरर

Spy Balloon: क्या जासूसी बैलून को मार गिराने के बाद अमेरिका और चीन के रिश्तों में तल्खी आई? जानें राष्ट्रपति बाइडेन ने क्या कहा

Chinese Spy Balloon: अमेरिकी लड़ाकू विमान ने शनिवार (4 फरवरी) को चाइनीज गुब्बारे को मार गिराया था. यूएस नेवी (US Navy) और तट रक्षक बल खुफिया विश्लेषण के लिए बैलून के मलबे को इकट्ठा कर रहे हैं.

Joe Biden on Chinese Spy Balloon: जासूसी बैलून को मार गिराए जाने के बाद अमेरिका और चीन के बीच रिश्तों को लेकर अभी भी चर्चा जारी है. अमेरिकी वायुसेना ने राष्ट्रपति बाइडेन के आदेश के बाद चाइनीज बैलून को मिसाइल के जरिए मार गिराया था. बैलून को मार गिराए जाने के बाद चीन ने चेतावनी भी दी थी. इस बीच कयास लगाए जा रहे थे कि इस घटना के बाद अमेरिका और चीन के बीच तनाव बढ़ जाएंगे. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) ने अब खुद ही चीन के साथ रिश्तों को लेकर जवाब दिया है.

अमेरिका के न्यूक्लियर साइट के ऊपर चाइनीज जासूसी गुब्बारा (Chinese Spy Balloon) देखा गया था. चीन ने इसे सिविल बैलून बताया था, जबकि अमेरिका ने कहा था कि इसे खुफिया जानकारी इकट्ठा करने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था.

बैलून की घटना से बिगड़े अमेरिका-चीन के रिश्ते?

राष्ट्रपति जो बाइडेन ने साफ कर दिया है कि चाइनीज बैलून को मार गिराने की वजह से अमेरिका और चीन के रिश्ते कमजोर नहीं होने वाले हैं.  चीन के साथ संबंधों में और स्थिरता लाने की कोशिश कर चुके बाइडेन ने कहा कि वह गुब्बारे वाली घटना से हैरान नहीं हैं. बिडेन ने संवाददाताओं से कहा, "एक बार जब यह कनाडा से अमेरिका में आया, तो मैंने रक्षा विभाग से कहा कि मैं इसे जल्द से जल्द शूट करना चाहता हूं"

जो बाइडेन ने क्या कहा?

राष्ट्रपति बाइडेन ने आगे कहा, ''गुब्बारे का सवाल और अमेरिका पर जासूसी करने का प्रयास कुछ ऐसा है, जो चीन से प्रत्याशित है. यह चीन पर भरोसा करने का सवाल नहीं है, यह तय करने का सवाल है कि हम कहां एक साथ काम कर सकते हैं और कहां हमारा विरोध है." अमेरिका बैलून के मलबे की जांच पड़ताल कर रहा है. 

बैलून के मलबे की जांच

अमेरिकी लड़ाकू विमान ने शनिवार (4 फरवरी) को अटलांटिक में पूर्वी तट से दूर गुब्बारे को मार गिराया था और नौसेना और तट रक्षक बल वर्तमान में खुफिया विश्लेषण के लिए मलबे को इकट्ठा कर रहे हैं. व्हाइट हाउस ने कहा कि डिवाइस से मूल्यवान खुफिया जानकारी ली जा रही है. राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा कि अमेरिकी कर्मियों ने समुद्र की सतह से कुछ अवशेष बरामद किए हैं. मलबे को वापस चीन भेजने का फिलहाल कोई इरादा नहीं है.

कितना बड़ा था जासूसी बैलून?

अमेरिकी उत्तरी कमान के प्रमुख जनरल ग्लेन वानहर्क ने संवाददाताओं को बताया कि एक नौसैनिक जहाज मलबे के क्षेत्र की मैपिंग की प्रक्रिया में है.
उन्होंने कहा कि गुब्बारा 200 फीट (60 मीटर) तक लंबा था और कई हजार पाउंड वजनी पेलोड ले गया था, जो लगभग एक क्षेत्रीय जेट विमान के आकार का था.

चीन ने दी थी सफाई

चीन (China) का कहना था कि गुब्बारा मौसम अवलोकन के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था. इसका कोई सैन्य उद्देश्य नहीं था, लेकिन वाशिंगटन ने इसे एक जासूसी बैलून बताकर मामले को बढ़ाचढ़ाकर पेश किया. चीन के रक्षा मंत्रालय ने ये भी कहा था कि अमेरिका ने अंतरराष्ट्रीय नियमों का गंभीर उल्लंघन किया है. चीन अपने वैध अधिकारों और हितों की दृढ़ता से रक्षा करेगा.

ये भी पढ़ें:

'खुली आंखों से युद्ध की तरफ बढ़ रही दुनिया', यूएन चीफ एंटोनियो गुटेरेस ने दी न्यूक्लियर वॉर को लेकर वॉर्निंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
कितना लंबा चलेगा US-ईरान युद्ध? IRGC ने कर दिया साफ, कहा- ‘जब तक...’
कितना लंबा चलेगा US-ईरान युद्ध? IRGC ने कर दिया साफ, कहा- ‘जब तक...’
भारतीय नाबालिग ने US में की मां और भाई की हत्या, ChatGPT पर किए थे खौफनाक सर्च
भारतीय नाबालिग ने US में की मां और भाई की हत्या, ChatGPT पर किए थे खौफनाक सर्च
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
Embed widget