एक्सप्लोरर

डोनाल्ड ट्रंप के प्लान को इजरायल के प्रधानमंत्री का मिला समर्थन, गाजा से लोगों को विस्थापित करने पर क्या बोले नेतन्याहू

Israel PM on Trump Plan : इजरायल के पीएम ने डोनाल्ड ट्रंप के प्लान को लेकर कहा कि यह पहली अच्छी योजना है जो मैंने सुनी है.

Donald Trump Plan For Gaza : इजरायल के प्रधानमंत्री  बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के गाजा प्लान को अपना समर्थन दिया है. इजरायली प्रधानमंत्री ने कहा कि गाजा के लोगों को विस्थापित करने की योजना एक असामान्य योजना है.

दरअसल, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार (5 फरवरी) को फॉक्स न्यूज के होस्ट सीएन हैनिटी को इंटरव्यू दिया है. इंटरव्यू के दौरान नेतन्याहू ने डोनाल्ड ट्रंप के गाजा प्लान को सपोर्ट किया. उन्होंने कहा कि उन्हें गाजा के नागरिकों को विस्थापित करने की डोनाल्ड ट्रंप की योजना में कोई समस्या नहीं दिख रही, जिसकी व्यापक रूप से एथिनिक क्लेंजिंग के रूप में निंदा की जा रही है.

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा, “असल में प्लान यह है कि गाजा के जो लोग छोड़ना चाहते हैं, उन्हें छोड़ने दिया जाए. मेरा मतलब इसमें क्या गलत है? वे छोड़ सकते हैं, वे फिर वापस आ सकते हैं, वे फिर से यहां बस सकते हैं. लेकिन आपको गाजा के पुनर्निमाण तो करना ही है. अगर आप फिर से गाजा का निर्माण करना चाहते हैं तो आपको..”

उन्होंने कहा, “यह पहली अच्छी योजना है जो मैंने सुनी है. यह एक बेहद असामान्य योजना है और मुझे लगता है कि हमें इसे आगे बढ़ाना चाहिए, इसका परीक्षण करना चाहिए और इसे लागू करना चाहिए.”

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा पर कब्जा करने की बताई थी योजना

उल्लेखनीय है कि इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू इस वक्त अमेरिकी यात्रा पर हैं. इस दौरान वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भी मिले. इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार (4 फरवरी) को व्हाइट हाउस में एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस किया.

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा पर अमेरिका द्वारा कब्जा करने की योजना बताई थी. ट्रंप ने कहा था, अमेरिका लोगों को विस्थापित करने के साथ गाजा पट्टी के पुनर्निर्माण की जिम्मेदारी ले सकता है.

यह भी पढे़ंः पिता के घर को प्रदर्शनकारियों ने लगाई आग तो भड़की शेख हसीना, यूनुस को लेकर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget