एक्सप्लोरर

Russia Ukraine War: रूस सीधे तौर पर यूएस और नाटो से नहीं चाहता संघर्ष, खुफिया रिपोर्ट में खुलासा

Russia: रिपोर्ट में कहा गया है कि रूस ने यूक्रेनी बंदरगाहों को जब्त कर लिया है. अनाज के बुनियादी ढांचे को खत्म कर दिया है. इस दौरान रूस ने खाने के अनाज को हथियार की तरह इस्तेमाल किया है.

Russia-NATO Relation: अमेरिका के खुफिया एजेंसी थ्रेट असेसमेंट ने बुधवार (8 मार्च) को एक रिपोर्ट पेश जारी की. इस रिपोर्ट के अनुसार यूएस खुफिया एजेंसी का मानना है कि रूस शायद यूएस और नाटो आर्मी से सीधे तौर पर कोई संघर्ष नहीं चाहता है, लेकिन भविष्य में ऐसा होने की संभावना जाहिर की है.

रूस ने यूक्रेन पर हमला किया, जिसके बाद पश्चिमी देशों और चीन के साथ रूस के रिलेशन को फिर से एक अलग तरह से देखा और समझा जा रहा है. इसकी वजह से बहुत सी अनिश्चित चीजें भी खुल कर सामने आ रही है. वहीं रूस और पश्चिमी देशों के बीच सैन्य टकराव बढ़ना बहुत जोखिम भरा हो सकता है. 
 
रूस को नाकामी हासिल हुई 
खुफिया एजेंसी थ्रेट असेसमेंट के रिपोर्ट में कहा गया है कि रूसी नेताओं ने अब तक ऐसी कार्रवाई करने से परहेज किया है, जो यूक्रेन युद्ध को देश की सीमाओं से परे व्यापक बना दे. इसके बावजूद खतरा बढ़ने की संभावनाओं में बढ़ोत्तरी के आसार दिख रहे है. यूक्रेन के साथ युद्ध में रूस को नाकामी हासिल हुई है. इससे देश की घरेलू स्थिति को चोट पहुंची है.

इसके बाद रूसी सरकार देश की जनता का समर्थन वापस पाने की कोशिश में और ज्यादा आक्रामक रुख अपना रहा है. ये भी दावा है कि अमेरिका यूक्रेन को रूस को कमजोर करने के लिए एक प्रॉक्सी के रूप में इस्तेमाल कर रहा है. अभी तक जो भी सफलता यूक्रेन को युद्ध में मिली है, वो सब अमेरिका के तरफ से पहुंचाए गए मदद का परिणाम है. इसके बाद नाटो का हस्तक्षेप आगे रूस को और ज्यादा नुकसान भी पहुंचा सकता है.

रूस अपने हितों को ध्यान में रखता है
रूस अपने हितों को ध्यान में रखता है. इसके लिए रूस यूएस और सहयोगियों के हितों को कमजोर करने की कोशिश करेगा. रूस बहुत सी तैयारी भी करेगा. इसके लिए रूस एक लिस्ट तैयार कर सकता है, जिसमें आर्मी, सिक्योरिटी, साइबर और खुफिया तकनीकों का इस्तेमाल कर सकता है. यूक्रेन युद्ध के दौरान रूस को आर्थिक नुकसान भी पहुंचा है.

रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि रूस यूक्रेन पर सहयोग को बल देने और पश्चिमी एकता को कमजोर करने की कोशिश करने के लिए एक विदेश नीति उपकरण के रूप में ऊर्जा का उपयोग करना जारी रखेगा. यूएस इंटेलिजेंस कम्युनिटी की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि रूस ने यूक्रेनी बंदरगाहों को जब्त कर लिया है. अनाज के बुनियादी ढांचे को खत्म कर दिया है. इस दौरान रूस ने खाने के अनाज को हथियार की तरह इस्तेमाल किया है. रिपोर्ट में यह भी आरोप लगाया गया है कि रूस ने 2022 के अमेरिकी मध्यावधि चुनावों में दुर्भावनापूर्ण प्रभाव अभियान चलाया.

ये भी पढ़ें:Russia Ukraine War: नारा लगाते यूक्रेनी सैनिक को कैमरे के सामने मार डाला, राष्ट्रपति जेलेंस्की ने हत्यारों को खोजने की खाई कसम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
पाकिस्तान ने अपने ही देश कर डाली एयरस्ट्राइक, 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
पाकिस्तान ने अपने ही देश कर डाली एयरस्ट्राइक, 28 लोगों को उतारा मौत के घाट

वीडियोज

Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? खुद बोले, 'मेरा मकसद...'
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget