एक्सप्लोरर

Religious Freedom India: अमेरिका के सरकारी पैनल ने भारत में धार्मिक आजादी पर फिर उठाए सवाल, हिजाब, गोहत्‍या का जिक्र करते हुए कही ये बात

Us Report: अमेरिका ने भारत के अल्पसंख्यकों की धार्मिक आजादी को लेकर चिंता जाहिर की है. अमेरिकी पैनल ने विदेश मंत्रालय से अनुरोध किया है कि वह भारत को एक खास चिंता वाले देश के तौर पर चिन्हित करें. 

America: अमेरिका के एक सरकारी पैनल ने भारत में धार्मिक स्वतंत्रता पर एक बार फिर सवाल उठाया है. साथ ही दावा किया है कि भारत में धार्मिक अल्पसंख्यकों और उनकी ओर से वकालत करने वालों को दबाया जा रहा है. इससे पहले भी अमेरिका भारत में धार्मिक आजादी को लेकर सवाल उठा चुका है. यह कुल चौथी बार है, जब अमेरिका ने इस बात का जिक्र किया है. 

अमेरिका ने भारत में सरकारी एजेंसियों और अधिकारियों को धार्मिक स्वतंत्रता के गंभीर उल्लंघन के लिए जिम्मेदार ठहराया है. पैनल के अनुसार, साल 2022 में धार्मिक अल्पसंख्‍यकों की स्थिति में लगातार गिरावट देखी गई है. अमेरिकी सरकारी पैनल ने अपनी रिपोर्ट में गोहत्‍या का भी जिक्र किया है. 

USCIRF ने जारी की अपनी रिपोर्ट 

यूनाइटेड स्‍टे्टस ऑन इंटरनेशनल रीलीजिसयस फ्रीडम (USCIRF) ने 2022 का वार्षिक रिपोर्ट जारी किया है. इस रिपोर्ट में अमेरिका ने भारत के अल्पसंख्यकों की धार्मिक आजादी को लेकर चिंता जाहिर की है. अमेरिकी पैनल ने विदेश मंत्रालय से अनुरोध किया है कि वह भारत को एक खास चिंता वाले देश के तौर पर चिन्हित करे. 

यूएससीआईआरएफ ने अपनी रिपोर्ट में भारत का जिक्र करते हुए कहा है कि यहां धार्मिक स्वतंत्रता की स्थिति लगातार खराब होती गई है. भारत में धार्मिक स्थलों और अल्पसंख्यकों पर हमले बढ़ रहे हैं. पैनल का मानना है कि भारत सरकार ने साल 2022 में राष्ट्रीय, राज्य और स्थानीय स्तर पर धार्मिक रूप से भेदभावपूर्ण नीतियों को बढ़ावा दिया है. 

रिपोर्ट में गोहत्या का भी जिक्र 

अमेरिका के सरकारी रिपोर्ट में धर्म परिवर्तन को निशाना बनाने वाले कानून, अंतरधर्म संबंध, हिजाब पहनने और गोहत्या जैसे मुद्दे को शामिल किया है. अमेरिका का दावा है कि ऐसे मुद्दे ने मुसलमानों, ईसाईयों, सिखों, दलितों और आदिवासियों को नकारात्मक रूप से प्रभावित किया है. 

भारत में अल्पसंख्यकों को दबाया जा रहा: रिपोर्ट 

यूएससीआईआरएफ ने अपनी रिपोर्ट में दुनिया भर में धार्मिक स्वतंत्रता कैसी है और कौन सा धर्म कहां खतरे में है, इसको लेकर पूरी जानकारी दी है. यूनाइटेड स्‍टे्टस ऑन इंटरनेशनल रीलीजिसयस फ्रीडम (USCIRF) की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत की 1.4 अरब की आबादी में करीब 14 फीसदी मुसलमान, लगभग दो प्रतिशत ईसाई हैं, और 1.7 फीसदी सिख हैं. इसके साथ ही देश की करीब 80 फीसदी आबादी हिंदू है. ऐसे में यहां धार्मिक अल्पसंख्यकों और उनकी ओर से वकालत करने वालों को दबाया जा रहा है. पिछले साथ भी अमेरिका ने इन मुद्दों पर चिंता जाहिर की थी. 

ये भी पढ़ें: Watch: अमेरिका में धूल भरी आंधी के कारण टकराई सैकड़ों गाड़ियां, 6 की मौत, 30 घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
SCO समिट में पाकिस्तान जाएंगे PM मोदी? तैयारी कर रहा इस्लामाबाद!
SCO समिट में पाकिस्तान जाएंगे PM मोदी? तैयारी कर रहा इस्लामाबाद!
PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल
PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल
'गाजा में हथियारों से मुक्त होगा हमास', ट्रंप ने ऐतिहासिक समझौते का किया ऐलान
'गाजा में हथियारों से मुक्त होगा हमास', ट्रंप ने ऐतिहासिक समझौते का किया ऐलान

वीडियोज

Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र से मांगा जवाब
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget