एक्सप्लोरर

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की तबीयत खराब, अस्पताल में कराया गया भर्ती

Bill Clinton's Health : पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन को इससे पहले साल 2021 के अक्टूबर महीने में एक ब्लड इफेक्शन की वजह से पांच रातों तक अस्पताल में भर्ती किया गया था.

Ex-US President Bill Clinton : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के कार्यालय ने बताया कि क्लिंटन को सोमवार (23 दिसंबर) को वाशिंगटन में बुखार आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बता दें कि पूर्व राष्ट्रपति पिछले कई वर्षों से कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे हैं.

78 वर्षीय पूर्व राष्ट्रपति की डिप्टी चीफ स्टाफ एंजल उरेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, "पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन को बुखार होने के बाद आज दोपहर जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर में टेस्ट और ऑब्जर्वेशन के लिए भर्ती कराया गया." उरेना ने यह भी कहा कि क्लिंटन की तबीयत अभी स्थिर है.

पिछली बार 2021 में अस्पताल में हुए थे भर्ती

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन को इससे पहले साल 2021 के अक्टूबर महीनें में एक ब्लड इफेक्शन की वजह से पांच रातों तक अस्पताल में भर्ती किया गया था. 2004 में 58 साल की उम्र में दिल की गंभीर बीमारी के संकेत मिलने के बाद क्लिंटन की क्वाडरुपल बाइपास सर्जरी करनी पड़ी थी. इसके छह साल के बाद उनके कोरोनरी आर्टरी में स्टेंट लगाए गए थे.

स्वास्थ्य संकट के कारण बदली जीवनशैली

बिल क्लिंटन पिछले कई सालों से कई गंभीर बीमारियों के सात संघर्ष कर रहे हैं. स्वास्थ्य पर लगातार बने संकट ने क्लिंटन को उनकी जीवनशैली में बदलाव करने के लिए प्रेरित किया. जिसके बाद उन्होंने शाकाहारी डायट को अपनाया. स्वास्थ्य संकटों से लड़ते हुए उन्होंने अपनी कोशिशों के बारे में सार्वजनिक रूप से बात की.

2022 में सुर्खियों में आया था क्लिंटन का स्वास्थ्य

बिल क्लिंटन का स्वास्थ्य पिछली बार साल 2022 के नवंबर महीने में सुर्खियों में आया था, जब कोविड-19 के टेस्ट में उनका रिजल्ट पॉजिटिव आया था. उस समय उन्होंने कहा था कि उनमें कोरोना के लक्षण ‘हल्के’ थे और वे ‘टीकाकरण के लिए आभारी हैं.’

1993 से 2001 तक अमेरिका के रहे राष्ट्रपति

63 साल के बराक ओबामा के बाद बिल क्लिंटन वर्तमान में जीवित दूसरे सबसे युवा अमेरिकी राष्ट्रपति है. उन्होंने साल 1993 से 2001 तक दो राष्ट्रपति कार्यकाल के लिए अमेरिका का नेतृत्व किया था.

यह भी पढ़ेंः अंडमान में इंडियन बेस तक तबाही मचा सकती हैं पाकिस्‍तान की ये दो मिसाइल, अमेरिका को भी हो रही टेंशन!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget